Browsing: Chhattisgarh

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच खुशी का माहौल है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनशन समाप्त कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी वीडियो कॉल कर देवेंद्र महतो को बधाई दी।

रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के शिवपुर जंगल में नर हाथी के हमले में 59 वर्षीय इन्द्रनाथ सिंह की मौत हो गई। वन विभाग ने परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता दी है। घटना के बाद क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

सुखड़ी नदी में भैंस को बाहर निकालने के दौरान 15 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। करीब एक दिन बाद रविवार सुबह त्रिशूली-पचावल के बीच नदी से उसका शव बरामद हुआ। सनवाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज भेजा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाएगी। सात सप्ताह के इस अभियान में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों को साइबर ठगी, यूपीआई फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग और सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। बलरामपुर में एसपी वैभव बेंकर ने सेल्फी लेकर अभियान की शुरुआत की।

रामानुजगंज के शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में कुल 100 सीटें बढ़ाने को शासन ने मंजूरी दी है। सीट बढ़ने से रामानुजगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का अधिक अवसर मिलेगा।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत रामचंद्रपुर और नगर पालिका रामानुजगंज के तत्वाधान में आयोजित यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान लरंगसाय चौक और गांधी चौक पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

महावीरगंज में प्लांट से नदी में पहुंच रहे पानी को लेकर ग्रामीणों की चिंता के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कलेक्टर के निर्देश पर जल विशेषज्ञों की टीम ने प्लांट और आसपास से पानी के नमूने लिए हैं। अब इनकी वैज्ञानिक जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि पानी में कोई हानिकारक तत्व है या नहीं।

महावीरगंज के पड़ादह में बुधवार को मुक्तिधाम निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मुक्तिधाम से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए एक निश्चित और व्यवस्थित स्थान मिलेगा। ग्रामीण लंबे समय से इस सुविधा की जरूरत महसूस कर रहे थे।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से करीब दो किलोमीटर दूर लुर्गी गांव में कन्हर नदी के किनारे स्थित जलकेश्वर नाथ शिव मंदिर आस्था और रहस्य का अनूठा केंद्र है। बरसात के चार महीने नदी का जलस्तर बढ़ने पर यहां स्थित एक शिवलिंग पानी में डूब जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इस दौरान स्वयं मां गंगा भगवान शिव का जलाभिषेक करती हैं।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रामानुजगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डॉ. ज्ञानेंद्र वाजपेयी और आरती वाजपेयी के नेतृत्व में यात्रा राम मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।