Browsing: Chhattisgarh

बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ईंट से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवकों को टक्कर मार दी। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय घायलों को काफी दूर तक घसीट दिया।

रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 09 स्थित फकिरवा नाला में फेंकी गई एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स और गंदगी को लेकर प्रकाशित खबर के बाद नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हो गया। सीएमओ सुधीर कुमार और स्वच्छता दीदी की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले की सफाई कराई और बोतलों को हटवाया।

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित फकिरवा नाला में बड़ी मात्रा में एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स फेंके जाने से क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई और नाले की तत्काल सफाई की मांग की है।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में 96 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि मिली है। इस पांडुलिपि में 1930 से 1944 के बीच की घटनाओं, कन्हर नदी की बाढ़, धार्मिक लेखन और वंशवृक्ष का उल्लेख दर्ज है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को पहली महिला कलेक्टर मिली है। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे कोरिया जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में सुनवाई के दौरान हुए विवाद और मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालयीन व्यवस्था और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बुधवार को मेडिकल दुकानों का व्यापक बंद देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट नीति के विरोध में दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर जनस्वास्थ्य और छोटे व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए डायल 112 इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गई है। अब सड़क हादसा, महिला सुरक्षा, मारपीट, चोरी या किसी भी आपात स्थिति में लोग एक कॉल पर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगे। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 10 डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ईंधन संकट और जमाखोरी की आशंका के बीच रामानुजगंज में प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। देर रात तहसीलदार और थाना प्रभारी ने नगर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर स्टॉक जांचा तथा डब्बा, बोतल और जेरीकेन में पेट्रोल-डीजल नहीं देने की सख्त चेतावनी दी। प्रशासन ने वाहनों को तय सीमा में ही फ्यूल देने के निर्देश भी जारी किए हैं।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, ईंधन संकट और महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने और नियमित ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।