Browsing: Chhattisgarh

ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के खतरे के विरोध में 20 मई को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सभी मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। औषधि विक्रेता संघ ने इसे जनस्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए लोगों से 19 मई तक जरूरी दवाएं खरीद लेने की अपील की है।

बलरामपुर जिले के भिलाईखुर्द स्थित स्टोन क्रशर प्लांट में कार्य के दौरान घायल हुए मजदूर अल्मोन की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने संयुक्त जांच कर संबंधित क्रशर प्लांट को सील कर दिया है और सुरक्षा मानकों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बलरामपुर जिले के भेलाई स्थित स्टोन क्रशर प्लांट में काम के दौरान हुए हादसे में एक 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। सफाई कार्य के दौरान उस पर भारी लोहे की जाली गिर गई थी। घटना के बाद श्रमिकों ने प्लांट में सुरक्षा इंतजामों की कमी और जोखिम भरे काम कराने के आरोप लगाए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर में ‘शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि सुरक्षा कैंपों को अब जनसेवा केंद्रों में बदला जाएगा। उन्होंने आदिवासियों को सरकारी नौकरियों में 15 फीसदी आरक्षण, डेयरी और वन उपज आधारित रोजगार तथा 371 योजनाओं का लाभ एक ही केंद्र से उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

बलरामपुर पुलिस ने ग्राम पचावल में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 20 हजार रुपए नकद, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बलरामपुर पुलिस ने अवैध नशीले इंजेक्शन के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र में रविवार से तेंदूपत्ता खरीदी शुरू होते ही फड़ों में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। “हरा सोना” कहे जाने वाले तेंदूपत्ता से हजारों ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आय का सहारा मिलता है। वन विभाग ने खरीदी प्रक्रिया के साथ बाहरी राज्यों से अवैध तेंदूपत्ता लाने पर निगरानी भी बढ़ा दी है।

रामानुजगंज चौपाटी में वर्षों से स्थायी रूप से रखे गए ठेलों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन ठेले जब्त कर थाने में जमा करा दिए। सड़क जाम और दुर्घटना की बढ़ती शिकायतों के बीच राजस्व विभाग, पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने व्यवसायियों को केवल तय समय पर ही ठेला लगाने के निर्देश दिए हैं।

सरगुजा में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद पति पर गंभीर आरोप लगे हैं। घरेलू विवाद के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम और जांच में हिंसा के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

सनावल में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।