बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मंत्री रामविचार नेताम समेत सभी घायलों को राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मंत्री रामविचार नेताम सहित सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता के आह्वान पर रामानुजगंज के मां महामाया मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामूहिक हवन पूजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
मीडिया से बातचीत के दौरान भाजयुमो के जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता ने बताया कि कल रात्रि में हम सभी को पता चला कि क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री रामविचार नेताम जी सड़क दुर्घटना में घायल हुए है। हमारे कई साथी मंत्री जी से मिलने रायपुर भी गए है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए महामाया मंदिर में हम सभी ने हवन पूजन किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कन्हैयालाल अग्रवाल, अनूप तिवारी, अरुण केसरी, शैलेश गुप्ता, उषा गुप्ता, चंदा सिंह, शर्मिला गुप्ता, बीडी लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, सुभाष केशरी, डॉ राकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, दयाल विश्वास, सुनील गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, आकाश गुप्ता, शुभम गुप्ता, धाम प्रकाश केशरी, आकाश गोंड, अमित सिंह, आकाश तिवारी, कृष्ण गुप्ता, सूरज मिश्रा, नयन गुप्ता, सूरज कश्यप, छोटू कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़िए……….
हेमंत सोरेन की ऐतिहासिक जीत : झारखंड को स्पष्ट जनादेश और ‘वर्ल्ड वाइड न्यूज’ की सटीक भविष्यवाणी