Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Politics»Bihar Election 2025»बिहार के राजनीतिक डीएनए की परीक्षा, राघोपुर से मोकामा तक हाई-प्रोफाइल मुकाबले
    Bihar Election 2025

    बिहार के राजनीतिक डीएनए की परीक्षा, राघोपुर से मोकामा तक हाई-प्रोफाइल मुकाबले

    लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा में उतरा बिहार, 'बाहुबल बनाम बदलाव' का मुकाबला- बाहुबली भी चुनाव मैदान में, तेजस्वी और तेज प्रताप की सीटों पर सबकी निगाहें
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पटना। बिहार में पहले चरण के मतदान के साथ सियासी संग्राम की असली परीक्षा शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह 7 बजे से ही मतदाता 18 जिलों की 121 सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन, इस बार का मुकाबला सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि बाहुबल और परिवारवाद बनाम जनमत के बीच है।

    राजनीतिक विश्लेषक लव कुमार मिश्र एवं चन्द्रमा तिवारी मानते हैं कि यह चुनाव बिहार के राजनीतिक डीएनए की परीक्षा है। क्या जनता पुरानी परम्पराओं को दोहराएगी या नई सोच को रास्ता देगी? पहले चरण में बाहुबली उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इनमें से कई जेल से या जमानत पर चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ सीटें ऐसी हैं जहां बंदूक की छाया अब भी लोकतंत्र के सिर पर मंडरा रही है। वहीं, आरजेडी के दो सगे भाई तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की सीटें भी इसी चरण में हैं, इसलिए राजनीतिक तापमान और बढ़ा हुआ है। एक तरफ राजनीति में अपराध का चेहरा बने नेता वोट मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ युवा चेहरे बदलाव की बात कर रहे हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तेजस्वी-तेज प्रताप बनाम सत्ता समीकरण

    इस चरण में तेजस्वी यादव (राघोपुर) और तेज प्रताप यादव (महुआ) की सीटें सबसे चर्चित हैं। राघोपुर में भाजपा के सतीश कुमार यादव ने लालू परिवार की विरासत को सीधी चुनौती दी है। वहीं, महुआ में तेज प्रताप के सामने आरजेडी के बागी मुकेश कुमार रोशन और लोजपा के संजय सिंह हैं। दोनों सीटें यादव परिवार की साख से जुड़ी हैं, इसलिए इस चरण का राजनीतिक तापमान बाकी चरणों से अधिक है।

    मोकामा: लोकतंत्र की चौखट पर बाहुबल की चुनौती

    मोकामा सीट पर हमेशा की तरह बाहुबल की राजनीति की छाया गहरी है। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद यह इलाका फिर सुर्खियों में आया है। यहां आरजेडी की वीणा देवी और बाहुबली छवि वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह आमने-सामने हैं। स्थानीय मतदाता कह रहे हैं कि अब मोकामा तय करेगा कि डर चलेगा या विचार।

    तारापुर और अलीनगर में नए समीकरण

    तारापुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आरजेडी के अरुण कुमार आमने-सामने हैं। यह सीट एनडीए के मनोबल की कसौटी बन गई है। वहीं, अलीनगर में भाजपा उम्मीदवार लोक गायिका मैथिली ठाकुर का सामना आरजेडी के विनोद मिश्रा से है। यहां मुकाबला केवल दलों का नहीं, बल्कि युवा बनाम अनुभव की विचारधारा का प्रतीक है।

    बिहार की जनता दे रही है सियासत को दिशा

    विश्लेषकों का कहना है कि आज का मतदान बिहार की राजनीतिक दिशा और सत्ता समीकरणों को बहुत हद तक तय करेगा। बाहुबली प्रभाव वाले जिलों में जनता का रुझान यह संकेत देगा कि क्या बिहार सच में बदलना चाहता है या फिर पुराना समीकरण ही दोहराया जाएगा। तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से मैदान में हैं। जबकि तेज प्रताप महुआ से अपनी सीट बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। दोनों के सामने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के प्रत्याशी सधी हुई रणनीति के साथ उतरे हैं।

    जनता का मूड : बदलाव या दोहराव

    राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि बाहुबलियों के प्रभाव वाले जिलों में जनता का रुझान इस चुनाव की दिशा तय करेगा। मतदान केंद्रों पर युवाओं की लंबी कतारें इस संकेत की तरह दिख रही हैं कि बिहार डर और दबदबे की राजनीति से थक चुका है। लोग कह रहे हैं कि अब वोट डर से नहीं, विचार से पड़ेगा।

    बदलाव और बाहुबल की जकड़न से मुक्ति के संकेत दे रहे मतदाता मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन कई जिलों में मतदाताओं की कतारें यह संकेत दे रही हैं कि जनता इस बार बदलाव और बाहुबल की जकड़न से मुक्ति दोनों चाहती है। बिहार की राजनीति में पहली बार इतने स्पष्ट रूप से ‘बाहुबल बनाम बदलाव’ का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

    क्यों नहीं मिट पा रहा बाहुबलियों का असर

    बिहार में राजनीति और अपराध का गठजोड़ दशकों पुराना है। राजनीतिक दल जानते हैं कि स्थानीय दबदबा, जातीय संतुलन और डर की मनोवृत्ति कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाती है। प्रशासनिक सख्ती और युवाओं के बढ़ते राजनीतिक जागरण के बावजूद बाहुबली चेहरों की मौजूदगी बताती है कि बदलाव की राह अब भी कठिन है। लेकिन, इस बार जनता के मूड में एक फर्क है। लोग कह रहे हैं कि अब डर नहीं, दिशा चुननी है।

    ये भी पढ़िए…………..

    Bihar Election : युवा मतदाताओं काे चुनाव आयोग कर रहा प्रेरित, पहली बार मतदान करने वालाें काे प्रशस्ति पत्र

    Post Views: 473
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleBihar Election : युवा मतदाताओं काे चुनाव आयोग कर रहा प्रेरित, पहली बार मतदान करने वालाें काे प्रशस्ति पत्र
    Next Article वन विभाग की कार्रवाई में अतिक्रमणकारियों में भिड़ंत, शक में लाठी-डंडों से हमला, चार घायल, दो रेफर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    “मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं… और 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

    November 20, 2025

    बिहार चुनाव : मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह विजयी घोषित, राजद की वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया

    November 14, 2025

    बिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया

    November 14, 2025

    भागलपुर के सातों विधानसभा में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ

    November 14, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.