Author: Vishnu Pandey

विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में डीजल और पेट्रोल की संभावित कमी को लेकर हलचल तेज हो गई है। पेट्रोलियम डीलर्स ने प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि यदि समय रहते आपूर्ति नहीं बढ़ाई गई, तो परिवहन, कृषि और औद्योगिक गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ सकता है। बलरामपुर जिले में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच पेट्रोलियम डीलर्स ने शुक्रवार को रामानुजगंज एसडीएम आनंदराम नेताम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। डीलर्स का कहना है कि वर्तमान में ईंधन की सप्लाई अत्यंत सीमित हो गई है, जिससे जिले…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में पेट्रोल-डीजल की सीमित सप्लाई के चलते पंपों पर नियंत्रित बिक्री लागू कर दी गई है। जहां एक ओर उपभोक्ताओं और किसानों को परेशानी हो रही है, वहीं प्रशासन ने इस स्थिति से अनभिज्ञता जताते हुए जांच की बात कही है। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की अनियमित आपूर्ति ने अब स्थानीय स्तर पर ‘राशनिंग’ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। पंप संचालक सीमित स्टॉक के चलते वाहन चालकों को निर्धारित राशि तक ही ईंधन दे रहे हैं, वहीं जर्किन (डिब्बे) में बिक्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। गोपालजी फ्यूल्स के संचालक अजीत कुमार…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मालवाहक वाहनों को यात्री वाहन के रूप में इस्तेमाल करने की खतरनाक प्रवृत्ति एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अजगरा नाला में बारात लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना ने मालवाहक पिकअप को ‘बाराती गाड़ी’ बनाने की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत अजगरा नाला के पास सोमवार शाम करीब 7 से 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में पुलिस ने “चलित थाना (पुलिस आपके द्वार)” अभियान के जरिए गांव-गांव पहुंचकर जनजागरूकता की मजबूत पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति और महिला-बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है, साथ ही मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले के सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में “चलित थाना (पुलिस आपके द्वार)” अभियान संचालित…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज नगर में सोमवार को भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई वार्डों में दोपहर से ही डीम (लो) वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही हालात और गंभीर हो गए। न पंखे चले, न कूलर, और लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो उठे। रामानुजगंज नगर के विभिन्न वार्डों में सोमवार दोपहर से ही बिजली आपूर्ति में भारी गिरावट देखी गई। वार्ड क्रमांक 13 ट्रांसफार्मर फेल हो जाने के कारण पूरे इलाके में डीम वोल्टेज की समस्या बनी रही।…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग दिन के समय अनावश्यक रूप से घरों से निकलने से बच रहे हैं। तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम के इस असामान्य बदलाव ने अप्रैल माह में ही लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बलरामपुर जिले में गर्मी का असर अब गंभीर रूप लेने लगा है।…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद अब ठंडा पड़ता दिख रहा है। पार्षदों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी के आरोपों से घिरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रणव राय का राज्य शासन ने तबादला कर दिया है। उन्हें अब रायगढ़ जिले के तमनार नगर पालिका में पदस्थ किया गया है। बलरामपुर नगर पालिका में पिछले कुछ समय से सीएमओ प्रणव राय को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा था। पार्षदों ने आरोप लगाया था कि बैठक और संवाद के दौरान उन्होंने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और जनप्रतिनिधियों…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते 10 से 15 दिनों से 22 हाथियों का आक्रामक दल विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जिसे देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में इन दिनों 22 हाथियों का दल सक्रिय है, जो लगातार जंगल क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक, फिलहाल यह दल छतवा जंगल में डेरा डाले हुए है और सभी हाथियों का व्यवहार आक्रामक बताया जा रहा है। हाथियों…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला। अलसुबह तीन हाथियों ने वार्ड क्रमांक 1 स्थित एक फार्म हाउस में घुसकर तीन एकड़ में तैयार फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 1 में बुधवार तड़के जंगली हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। जनपद पंचायत कार्यालय के पास स्थित ‘नई दुनिया’ के जिला प्रतिनिधि बैजनाथ केशरी के फार्म हाउस में तीन हाथी जंगल की ओर से फेंसिंग पार…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में इन दिनों 22 हाथियों का बड़ा दल सक्रिय है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग लगातार निगरानी में जुटा है और लोगों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत पिछले कई दिनों से 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस झुंड में 10 मादा, 7 नर और 5 शावक शामिल हैं, जो जंगल क्षेत्र में लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। वन विभाग के विजयनगर सर्कल प्रभारी दयाशंकर सिंह के अनुसार, हाथियों का…

Read More