Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    • 23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया
    • कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»कुंदी कला में हाथी का कहर: जंगल गए दंपती की कुचलकर मौत, रातभर निगरानी के बावजूद हुआ हादसा
    Chhattisgarh

    कुंदी कला में हाथी का कहर: जंगल गए दंपती की कुचलकर मौत, रातभर निगरानी के बावजूद हुआ हादसा

    पांच हाथियों के दल से अलग हुए दंतैल ने किया हमला, रातभर मुनादी और निगरानी के बावजूद हुआ दर्दनाक हादसा; परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंदी कला में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में जंगली हाथी ने वृद्ध दंपती को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, कुंदी कला के बांधपारा निवासी जूठन राम गोंड़ (65 वर्ष) और उनकी पत्नी सुंदरी बाई (56 वर्ष) रोज की तरह सुबह घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि दोनों घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान वहां विचरण कर रहे एक अकेले दंतैल हाथी का सामना उनसे हो गया। हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वन विभाग के अनुसार, सोमवार शाम लगभग सात बजे पांच हाथियों का दल सूरजपुर वनमंडल क्षेत्र से होते हुए राजपुर वन परिक्षेत्र के अखोरा, जवाखांड और कल्याणपुर क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान एक हाथी झुंड से अलग होकर कुंदी क्षेत्र के जंगल में रुक गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी अकेले हाथी ने दंपती पर हमला किया।

    वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि, घटना के समय जूठन राम कक्ष क्रमांक पी-2740 से लगे कच्चे मार्ग पर मिले, जबकि उनकी पत्नी का शव करीब 10 मीटर दूर जंगल के भीतर पाया गया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने बचने का प्रयास किया, लेकिन हाथी के हमले से नहीं बच सके।

    वन विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए सोमवार शाम से ही कर्मचारियों और हाथी मित्र दल के सदस्यों को क्षेत्र में तैनात किया गया था। पूरी रात गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने तथा सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों के परिजनों को उनके नाती ने भी सुबह बाहर जाने से मना किया था, लेकिन वे रोजमर्रा की तरह घर से निकल गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ वन रविशंकर श्रीवास्तव, रेंजर अजय वर्मा, डिप्टी रेंजर मालती मांझी सहित वन विभाग की टीम और राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    वन विभाग ने मृतक दंपती के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 लाख 75 हजार रुपये प्रति मृतक की शेष अनुग्रह सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।

    वन विभाग ने हाथी प्रभावित गांवों के लोगों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी के दौरान जंगल की ओर न जाएं, भीड़ न लगाएं और हाथी दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें। फिलहाल हाथी की निगरानी की जा रही है और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

    इसे भी पढ़ें…..

    कल सुबह सरगुजा और बलरामपुर जिले में 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    Post Views: 723
    Rajpur Elephant
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleकल सुबह सरगुजा और बलरामपुर जिले में 3 घंटे बिजली रहेगी बंद
    Next Article जनहित सर्वोपरि: एक्शन मोड में कलेक्टर मैडम, कहा- लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत

    July 23, 2026

    कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन

    July 22, 2026

    खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    July 24, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.