- झारखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: 70 किमी रफ्तार की आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरा
- प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा में 10 लाख से अधिक का गबन उजागर, दो आरोपित गिरफ्तार
- चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही रामानुजगंज के महामाया मंदिर और पहाड़ी माई धाम बने आस्था के प्रमुख केंद्र
- पलामू में सड़क हादसों का कहर: 3 युवकों की मौत, एक गंभीर; दो अलग-अलग दुर्घटनाओं से मचा हड़कंप
- झारखंड में 20 मार्च को ओलावृष्टि व वज्रपात का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी
- मतदाता सूची से नाम विलोपन पर बवाल, कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
- झारखंड में बदला मौसम: 56 मिमी बारिश, 60 किमी/घंटा रफ्तार से चली आंधी; कई जिलों में ओलावृष्टि, उड़ानें प्रभावित
- छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर। Balrampur Dense Fog ने जिले को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बीते दो से तीन दिनों से सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया हुआ है। मंगलवार सुबह भी हालात जस के तस रहे। दृश्यता इतनी कम हो गई कि सड़क किनारे खड़े वाहन तक धुंध में लिपटे नजर आए। सोमवार को स्थिति सबसे गंभीर रही, जब दिनभर सूर्य के दर्शन तक नहीं हो सके। Balrampur Dense Fog: दृश्यता शून्य, ठंड में तेज गिरावट सोमवार को Balrampur Dense Fog पूरे दिन जिले पर छाया रहा। सूरज बादलों और कोहरे की मोटी चादर के पीछे छिपा…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज स्थित काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल रविवार को शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा के उत्सव का साक्षी बना, जब डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भंवरमाल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और अतिथियों के प्रेरक संबोधन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष शिला जायसवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य मुकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि शैलेश गुप्ता, 12वीं बटालियन के सहायक सेनानी लुईस कुजूर, रामानुजगंज एसडीएम आनंदराम नेताम…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बीते शुक्रवार को दिनभर घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे बलरामपुर जिले को शनिवार को मौसम ने कुछ राहत दी। सुबह तक जहां कोहरा छाया रहा, वहीं दोपहर होते-होते आसमान साफ हुआ और धूप निकल आई। धूप खिलते ही शीतलहर से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आया। दरअसल, बलरामपुर जिले में मौसम के मिजाज में शनिवार को हल्का बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को हालात ऐसे रहे कि पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके और घना कोहरा व शीतलहर जनजीवन पर भारी पड़े रहे। कड़ाके…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले में शुक्रवार को घना कोहरा और शीतलहर पूरे दिन छाई रही। हालात ऐसे रहे कि दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में कोहरे की मोटी चादर बनी रही, जिससे ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थिति और अधिक गंभीर रही। पूरा इलाका घने कोहरे में लिपटा रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड से बचने…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। आधा दिसंबर बीत चुका है और नए साल के आगमन में अब महज बारह दिन शेष रह गए हैं। जैसे-जैसे जनवरी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पिकनिक और सैर-सपाटे की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की सरहद पर बसा रामानुजगंज इस मौसम में खास तौर पर सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां स्थित पलटन घाट हर साल एक जनवरी को छत्तीसगढ़ और झारखंड से आने वाले हजारों पर्यटकों के लिए नए साल के जश्न का प्रमुख केंद्र बन जाता है। रामानुजगंज स्थित पलटन घाट प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इलाका है। कन्हर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन ने शासकीय स्कूल की जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। लंबे समय से चली आ रही शिकायतों और नोटिसों के बाद राजस्व टीम ने पुलिस बल की सुरक्षा में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान दो अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से पूरी तरह गिरा दिया गया। तीसरे मकान पर कार्रवाई के दौरान तनाव जब टीम तीसरे घर को खाली कराने पहुंची, तभी माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। घर के भीतर मौजूद कुछ महिलाओं ने विरोध जताते…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में एक की मौत और चार घायल हुए। पहला हादसा पलटन घाट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरा मामला आरगाही में सामने आया, जहां ग्लैमर बाइक से बाजार जा रहे तीन लोगों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल…
सूरजपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केजी-टू में पढ़ने वाले महज 5 साल के बच्चे को एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने होमवर्क पूरा न करने की वजह से पेड़ से रस्सी के सहारे लटका दिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैलने लगा, अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर जोरदार विरोध करने लगे। स्कूल की शिक्षिका ने “डराने” के नाम पर दी खतरनाक सजा यह मामला नारायणपुर के हंसवानी विद्या मंदिर का बताया जा रहा है।…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर-रामानुजगंज से अंबिकापुर तक जाने वाली एनएच-343 की हालत आज ऐसी हो चुकी है कि यहां सड़क नहीं, धूल का मैदान नजर आता है। करोड़ों की स्वीकृति के बाद भी सड़क की मरम्मत का नतीजा यह है कि गड्ढ़ों और उड़ती धूल के बादल ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सड़क किनारे रहने वाले परिवारों के घरों में धूल इस तरह घुस रही है कि खाना, पानी, बिस्तर कुछ भी साफ-सुथरा नहीं बच पा रहा। यह धूल आवागमन प्रभावित तो कर ही रहा है साथ ही इससे लोगों की सेहत…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी–ईओडब्ल्यू की टीमों ने आबकारी और डीएमएफ मामले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें बलरामपुर जिला भी शामिल है। मिली जानकारी अनुसार, राज्य स्तरीय कार्रवाई के तहत बलरामपुर जिले के राजपुर बस स्टैंड स्थित व्यवसायी मनोज अग्रवाल के निवास पर एसीबी की टीम ने दबिश दी। दो गाड़ियों के काफिले में पहुंचे डीएसपी रैंक के अधिकारी घर को अंदर से लॉक कर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान टीम व्यवसाय से जुड़े रिकॉर्ड और संदिग्ध दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है। इससे पहले जांच एजेंसियों के…