Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026

    करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रामानुजगंज में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
    Chhattisgarh

    रामानुजगंज में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज स्थित काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल रविवार को शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा के उत्सव का साक्षी बना, जब डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भंवरमाल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और अतिथियों के प्रेरक संबोधन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष शिला जायसवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य मुकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि शैलेश गुप्ता, 12वीं बटालियन के सहायक सेनानी लुईस कुजूर, रामानुजगंज एसडीएम आनंदराम नेताम तथा थाना प्रभारी अजय साहू उपस्थित रहे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी दयानंद सरस्वती एवं महात्मा हंसराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद म्यूजिक टीचर पिंटू दास एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत स्वागतम गीत ने पूरे सभागार में सकारात्मक ऊर्जा भर दी। गीत-संगीत के इस सुमधुर आरंभ ने अतिथियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा चौथी के नन्हे कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को नृत्य के माध्यम से जीवंत कर दिया। कर्मा नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छोटे से लेकर बड़े विद्यार्थियों ने बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।

    कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने हिंदू धर्म, चारों वेद और चारों युगों की महत्ता को भक्ति गीतों व नृत्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पिरामिड शैली में की गई देश भक्ति प्रस्तुति ने अतिथियों को भी ताली बजाने पर विवश कर दिया।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र बाजपेई ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य शासन से विद्यालय को मॉडल स्कूल की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जो वर्तमान में सांसद स्तर पर प्रक्रियाधीन है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही विद्यालय के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ किया जाएगा।

     

    कार्यक्रम के दौरान उन विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही नीट एवं जेईई क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अर्पण दुबे तथा 92 प्रतिशत अंक लाने वाली आयुषी दुबे (पिता शैलेश दुबे, प्राचार्य, नावाडीह हायर सेकेंडरी स्कूल) को भी सम्मानित किया गया।

    पूरे आयोजन में अनुशासन, संस्कृति और प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ सराहा।

    ये भी पढ़िए…….

    छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शाेक

    Post Views: 796
    Previous Articleलंबे कद और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए प्रख्यात हुए भारतीय राजनीति के कद्दावर चेहरे : डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
    Next Article Balrampur Dense Fog से ठप जनजीवन, 3 दिनों से सूर्य लुप्त, ठंड का कहर
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026

    रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो

    September 23, 2026

    छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026

    करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश

    September 23, 2026

    WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.