- सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
- 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
- झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
- Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
- इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
- धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
- आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
- Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के लिए रविवार को एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई। जिले से झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘लोटा पानी’ जा रही एक यात्री बस लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा बंगलादारा घाटी में भीषण हादसे का शिकार हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर बस पलट गई, जिसमें चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर की गई…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में एक यू-ट्यूब वीडियो को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल अचानक गर्म हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम के विरुद्ध कथित रूप से मानहानिकारक, अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना रामानुजगंज में लिखित शिकायत सौंपते हुए एफआईआर दर्ज न होने तक थाने में ही बैठे रहने का ऐलान कर दिया है। जानकारी अनुसार, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ आवेदन दिया…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या के बाद मामला अब कानून व्यवस्था की बड़ी चुनौती बन गया है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर सैकड़ों लोगों ने धरना दिया, जिससे रामानुजगंज सनावल मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिकापुर निवासी देवशरण यादव 65 वर्ष गुरुवार को मवेशी चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब आठ बजे गांव…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव 2026 का आज भव्य और यादगार समापन हुआ। समापन संध्या पर भोजपुरी संगीत और नृत्य का ऐसा रंग चढ़ा कि हजारों दर्शक देर रात तक झूमते रहे। भोजपुरी स्टार गायक रितेश पांडेय, चर्चित अदाकारा डिंपल सिंह, गायिका खुशी कक्कड़ और उनकी टीम की शानदार प्रस्तुतियों ने महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। तातापानी महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शिखर देखने को मिला। मंच पर जैसे ही भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय और डिंपल सिंह की जोड़ी उतरी, माहौल पूरी तरह बदल गया। दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया है। महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया, जब मशहूर बॉलीवुड गायक आदित्य नारायण और सना अरोड़ा की धमाकेदार प्रस्तुति ने हजारों दर्शकों को झूमने-नाचने पर मजबूर कर दिया। आपको बता दें, तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुर, संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंच पर जैसे ही आदित्य नारायण और सना अरोड़ा की जोड़ी उतरी, पूरा जनसैलाब तालियों और उत्साह से गूंज…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव अपने पूरे रंग में नजर आ रहा है। पहले दिन की सफल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह है। इसी क्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक आदित्य नारायण अपनी मंचीय प्रस्तुति से पूर्व रांची से सड़क मार्ग द्वारा रामानुजगंज पहुंचे। तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या सांस्कृतिक प्रस्तुति में शामिल होने के लिए मशहूर गायक आदित्य नारायण रांची से बाय रोड यात्रा करते हुए रामानुजगंज पहुंचे। रामानुजगंज आगमन पर वे सीधे रेस्ट हाउस पहुंचे,…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिवस 15 जनवरी की संध्या तातापानी परिसर में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंग में पूरी तरह रंग गई। “मोर छइयां भुइयां” के सुपरस्टार, पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसीवां विधानसभा से विधायक अनुज शर्मा की सजीव मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को भावनाओं और उत्साह के सागर में डुबो दिया। तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन 15 जनवरी की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा और लोकसंगीत के लोकप्रिय कलाकार, पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपनी सशक्त और आत्मीय प्रस्तुति से मंच पर ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों और लोकधुनों…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व पर तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ, वहीं महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार, पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसीवां विधायक अनुज शर्मा संध्या मंचीय प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे, जहां क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के साथ उन्होंने धार्मिक एवं सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया। आपको बता दें, तातापानी महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले पद्मश्री अनुज शर्मा रामानुजगंज पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रामविचार…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। इस वर्ष मकर संक्रांति को लेकर तिथि और समय को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश, पुण्यकाल, षटतिला एकादशी का संयोग और उदया तिथि इन सभी ज्योतिषीय तथ्यों के आधार पर मकर संक्रांति के पर्व को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आई है। जानिए इस वर्ष मकर संक्रांति कब और कैसे मनाई जाएगी, साथ ही क्या रहेगा दान-पुण्य का विशेष महत्व। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्ष 2026 में सूर्य 14 जनवरी, बुधवार को दोपहर बाद 3 बजकर 8 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहे तातापानी महोत्सव 2026 को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी और सीमावर्ती जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर मोर्चे पर सख्त और सुनियोजित इंतजाम किए गए हैं। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम तातापानी (प्रसिद्ध गर्म जलस्रोत) में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में प्रस्तावित है। इस दौरान राज्य के…
