Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»हंसपुर मौत मामला: एसडीएम करूण डहरिया निलंबित, पहले गिरफ्तारी; हत्या के आरोप में केस दर्ज, सुरक्षा कारणों से अंबिकापुर सेंट्रल जेल शिफ्ट
    Chhattisgarh

    हंसपुर मौत मामला: एसडीएम करूण डहरिया निलंबित, पहले गिरफ्तारी; हत्या के आरोप में केस दर्ज, सुरक्षा कारणों से अंबिकापुर सेंट्रल जेल शिफ्ट

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के हंसपुर गांव में मारपीट के बाद एक ग्रामीण की मौत के मामले में प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। 16 फरवरी को गिरफ्तार किए गए कुसमी के एसडीएम करूण डहरिया को 18 फरवरी को जारी शासनादेश के तहत निलंबित कर दिया गया है। वहीं अब सुरक्षा कारणों से उन्हें रामानुजगंज जेल से सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट किया जा रहा है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोरंधा में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत 15 फरवरी 2026 की शाम ग्राम हंसपुर के जंगल क्षेत्र में तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां राम उर्फ रामनरेश (62 वर्ष), पिता रेगहा, निवासी हंसपुर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। प्रारंभिक तौर पर मर्ग क्रमांक 02/2026 कायम कर जांच प्रारंभ की गई थी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस

    विवेचना के दौरान घायल व्यक्तियों, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि 15 फरवरी की शाम कुसमी के एसडीएम करूण डहरिया अपने सहयोगियों विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव और सुदीप यादव के साथ कथित अवैध बॉक्साइट उत्खनन की जांच के लिए हंसपुर जंगल पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन ग्रामीणों पर अवैध उत्खनन का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें रामनरेश को गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

    प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। 16 फरवरी को सभी आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

    मंगलवार देर रात हुई अंतिम संस्कार।

    धरना के बाद शव घर पहुंचा, रात में अंतिम संस्कार

    घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिव चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया था। धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद मंगलवार देर शाम राम नरेश राम का शव उनके घर पहुंचाया गया। बताया गया कि शव की स्थिति बिगड़ने लगी थी, जिसके चलते ग्रामीणों की उपस्थिति में रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    दो घायल अब भी इलाजरत

    मारपीट की घटना में घायल अजीत उरांव और आकाश अगरिया का इलाज कुसमी स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। चिकित्सकीय निगरानी में दोनों का उपचार किया जा रहा है।

    फाइल फोटो।

    एसडीएम सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट

    इसी बीच, निलंबित एसडीएम करूण डहरिया को रामानुजगंज जेल से सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें अंबिकापुर के लिए रवाना किया गया। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। 18 फरवरी को राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत एसडीएम करूण डहरिया को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई से यह संकेत मिला है कि शासन इस प्रकरण को गंभीरता से ले रहा है।

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय अभिमत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण की विवेचना जारी है। जांच में यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सहित चार आरोपितों की गिरफ्तारी, निलंबन और अब जेल स्थानांतरण की कार्रवाई के बाद यह मामला जिले में प्रशासनिक जवाबदेही और कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है।

    ये भी पढ़िए………..

    गलगोटिया विवि ने एआई इंपैक्ट एक्सपो में चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बता प्रदर्शित किया, केंद्र सरकार का एक्सपो खाली करने के आदेश!

    Post Views: 732
    Murder Case SDM KARUN DAHARIYA
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleगलगोटिया विवि ने एआई इंपैक्ट एक्सपो में चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बता प्रदर्शित किया, केंद्र सरकार का एक्सपो खाली करने के आदेश!
    Next Article मड़ुआ नाल के पास टेंपो-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीनों गंभीर रूप से घायल; प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.