Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    • रामानुजगंज की वन वाटिका में नौका विहार से ओपन जिम तक की सुविधा, 1.49 करोड़ से बदलेगी सूरत
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में सुनवाई के बाद फिर नई तारीख, अब 17 मार्च को होगी अगली बहस
    Chhattisgarh

    शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में सुनवाई के बाद फिर नई तारीख, अब 17 मार्च को होगी अगली बहस

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में गुरुवार को जिला स्तरीय छानबीन एवं सत्यापन समिति के समक्ष हुई सुनवाई के बाद एक बार फिर अगली तारीख दे दी गई है। करीब दो से तीन घंटे चली बहस के बाद समिति ने मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च निर्धारित की है। सुनवाई के बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं तथा अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत कर अपना-अपना पक्ष रखा।

    समिति ने मांगे प्रमाणपत्र के आधार संबंधी दस्तावेज

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सर्व आदिवासी समाज की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने मीडिया से चर्चा में बताया कि गुरुवार को समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का जाति प्रमाणपत्र किस आधार पर जारी किया गया, उससे संबंधित सभी दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं।

    उन्होंने कहा कि समिति ने यह भी पूछा है कि प्रमाणपत्र किन-किन अभिलेखों और प्रमाणों के आधार पर बनाया गया। अगली तिथि 17 मार्च से पहले ये दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समिति उनकी जांच कर सके और मामले का विधिसम्मत निराकरण हो सके।

    उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में अनावेदक पक्ष द्वारा यह आपत्ति दर्ज कराई गई थी कि जिला स्तरीय छानबीन समिति को इस प्रकरण की सुनवाई का अधिकार क्षेत्र नहीं है। किंतु अब न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि जाति प्रमाणपत्र की छानबीन और सत्यापन का अधिकार समिति को प्राप्त है।

    विधायक पक्ष का दावा- तीन पीढ़ियों का रिकॉर्ड, सभी दस्तावेज सुरक्षित

    विधायक पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने मीडिया को बताया कि विधायक के पास जाति प्रमाणपत्र से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से छत्तीसगढ़ में निवासरत है।

    अधिवक्ता के अनुसार, विधायक के दादा अविभाजित मध्यप्रदेश में शासकीय सेवा में थे, उनके पिता का जन्म भी यहीं हुआ और प्रारंभिक शिक्षा भी प्रदेश में ही हुई। स्वयं विधायक का जन्म तथा शिक्षा अंबिकापुर में हुई है। उन्होंने दावा किया कि वे जन्म से ही गोंड जनजाति से संबंधित हैं और किसी प्रकार के कन्वर्जन या परिवर्तन का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने भरोसा जताया कि समिति द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज समयसीमा के भीतर प्रस्तुत कर दिए जाएंगे।

    भानु प्रताप सिंह बोले- समिति को है पूर्ण अधिकार

    अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि आवेदक जयश्री कुशाम और धन सिंह धुर्वे द्वारा दिए गए आवेदन पर अनावेदक पक्ष ने समिति के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला स्तरीय छानबीन समिति को जाति प्रमाणपत्र की जांच और सत्यापन का पूरा अधिकार है। अब अनावेदक पक्ष को निर्देशित किया गया है कि जाति प्रमाणपत्र जारी होने के आधार से संबंधित सभी दस्तावेज अगली सुनवाई से पूर्व प्रस्तुत करें, ताकि जांच प्रक्रिया पूरी की जा सके।

    17 मार्च पर टिकी निगाहें

    लगातार टलती सुनवाई के कारण यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब 17 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई में प्रस्तुत दस्तावेजों की समीक्षा के बाद मामले की दिशा तय होने की संभावना है। राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही हलकों की नजरें अब इसी तारीख पर टिकी हैं।

    ये भी पढ़िए…….

    मड़ुआ नाल के पास टेंपो-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीनों गंभीर रूप से घायल; प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

    Views: 551
    MLA Shakuntala Caste Certificate
    Previous Articleमड़ुआ नाल के पास टेंपो-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीनों गंभीर रूप से घायल; प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
    Next Article हाईवे पर भीषण हादसा: अहमदाबाद के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.