Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    • लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    • इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    • शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
    • सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव
    • इतिहास के पन्नों में 16 अगस्त: लॉर्ड्स में फिर गूंजा तिरंगा, विराट की कप्तानी में भारत ने रचा था 151 रन की जीत का इतिहास
    • Rashifal 16 August 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे मिलेगा अचानक लाभ? सितारे दे रहे हैं बड़े संकेत
    • साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»पॉलिटेक्निक कॉलेज और मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
    Chhattisgarh

    पॉलिटेक्निक कॉलेज और मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMarch 6, 2026Updated:March 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल लगभग 2 लाख रुपये से अधिक की सामग्री बरामद की है।

    पॉलिटेक्निक कॉलेज से एलईडी लाइट चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, थाना रामानुजगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 38/2026 के अनुसार ग्राम बुलगांव निवासी प्रदीप सिंह, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही में चौकीदार है, ने 05 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 मार्च की रात कॉलेज परिसर में चौकीदारी के दौरान ग्राम सुभाषनगर निवासी ओम सरदार (19) और प्रसन्नजीत मंडल (22) कॉलेज का गेट फांदकर छत पर लगे 6 नग स्ट्रीट एलईडी लाइट चोरी कर ले गए। चौकीदारों द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

    पॉलीटेक्निक कॉलेज एलईडी लाइट चोरी मामले में दो गिरफ्तार।

    मामले में धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 नग एलईडी लाइट (कीमत लगभग 21 हजार रुपये) तथा चोरी में प्रयुक्त हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) बरामद की। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 21 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला फरार आरोपित भी पकड़ा गया

    दूसरे मामले में धनपुरी निवासी सूर्यकुमार ने 12 जनवरी 2026 को थाना रामानुजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मोबाइल एसेसरीज एवं चॉइस सेंटर की दुकान में दोपहर लगभग 12 बजे एक व्यक्ति घुसकर काउंटर से 5200 रुपये नकद और जियो कंपनी का एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

    मोबाइल दुकान में चोरी मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार।

    मामले में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 303(2), 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई। दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपित की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री (21) के रूप में हुई थी, जो घटना के बाद से फरार था।

    05 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित होली मनाने अपने घर आया हुआ है और मोटरसाइकिल से रामानुजगंज में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई राशि में से 500 रुपये, जियो कंपनी का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 80 हजार रुपये) बरामद की गई। इसके बाद आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

    दोनों मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह और नागेश्वर पोर्ते की विशेष भूमिका रही।

    इसे भी पढ़िए……..

    बलरामपुर जिले में शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, आधी रात तक पुलिस रही अलर्ट

    Post Views: 1,067
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleत्रिवेणी सैनिक के पूर्व सीनियर जीएम रियाद से बनाए हुए हैं खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों से संपर्क
    Next Article Dhanbad : CBI ने 50 हजार रुपये घूस लेते विद्युत अभियंता को किया गिरफ्तार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

    August 16, 2026

    सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव

    August 16, 2026

    साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान

    August 14, 2026

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026

    शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

    August 16, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    • लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    • इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    • शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
    • सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.