- झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
- Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
- इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
- धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
- आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
- Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
- इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
- छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सामाजिक और जनहित कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले ज़िला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के पूर्व सभापति राजेश यादव को सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाज के भीतर उनके वर्षों के समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक योगदान को देखते हुए की गई है। यह दायित्व सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु द्वारा सौंपा गया है। प्रदेश महामंत्री के रूप में राजेश यादव अब न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में संगठन को सशक्त बनाने, समाज को एकजुट करने और सामाजिक सरोकारों को मजबूती से आगे बढ़ाने…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज नगर में नियमों की अनदेखी कर तेज आवाज में डीजे बजाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने बिना वैध अनुमति अमानक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाते हुए जुलूस निकालने पर सख्त कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम जब्त किया है और संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार, रामानुजगंज नगर क्षेत्र में बिना किसी वैध अनुमति के अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए जुलूस निकाले जाने के मामले में रामानुजगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमानक ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे) को जब्त कर लिया और…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शीतलहर और घने कोहरे की वापसी से ठंड ने लोगों को फिर से गर्म कपड़ों में सिमटने पर मजबूर कर दिया है। बलरामपुर जिले में गुरुवार की सुबह के वक्त छाया कोहरा और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बलरामपुर जिले सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जनवरी के तीसरे सप्ताह तक ठंड का असर लगभग खत्म हो गया था और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बड़ा बस हादसा हो गया। अंबिकापुर से रामानुजगंज आ रही अंबिका यात्री बस रामानुजगंज स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में स्कूली बच्चों समेत तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रामानुजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। टक्कर के बाद…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। अंबिकापुर से रामानुजगंज आ रही अंबिका यात्री बस आज बुधवार को एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। रामानुजगंज आईटीआई कॉलेज के पास बस ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में जारी है। जानकारी अनुसार, अंबिकापुर से रामानुजगंज की ओर जा रही अंबिका बस बुधवार सुबह करीब 11 बजे रामानुजगंज आईटीआई कॉलेज के एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कानून और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नाबालिग युवक बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को अवैध रूप से मोडिफाई कर पटाखे जैसी तेज आवाज निकाल रहे हैं। यह शोर न सिर्फ आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, बल्कि हृदय रोगियों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा कर रहा है। कार्रवाई में देरी के कारण ऐसे युवकों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। रामानुजगंज नगर में इन दिनों बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने का चलन बढ़ता जा रहा है।…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बसंत पंचमी की दस्तक के साथ ही बलरामपुर जिले में श्रद्धा, आस्था और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। 23 जनवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर बाजारों से लेकर मोहल्लों तक खासा उत्साह है। खासकर मां सरस्वती की प्रतिमाओं को लेकर मूर्तिकारों के यहां अभूतपूर्व चहल-पहल है, जो इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं अधिक दिखाई दे रही है। बलरामपुर जिले में बसंत पंचमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। ओरसा घाटी कोई हादसा नहीं, अक्षम्य गुनाह है। पूरी व्यवस्था को सूक्ष्मता से खंगालें, तो इसमें सीधे तौर पर गैर इरादतन हत्या का सार छिपा है। आखिर किस वजह से 10 घरों के चिराग एक साथ बुझ गए और इस गुनाह के गुनाहगार कौन हैं, यह सबसे बड़ा सवाल है। इसके लिए तह तक जाने की जरूरत है कि कैसे स्कूल बस को यात्री वाहन बना लिया गया और सीटों से कहीं अधिक यात्रियों को उस पर सवार कर लिया। फिर कैसे ब्रेक फेल हो गए और 10 यात्री असमय काल के गाल में सहसा समा गए।…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने बलरामपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक बस के अनियंत्रित होकर पलटने से बलरामपुर जिले के 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सभी मृतकों के शव बलरामपुर लाए गए, जहां मंगलवार को परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिले के अलग-अलग गांवों में कुल 10 चिताएं जलीं, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरसोत गांव में एक साथ सात चिताएं जलीं,…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। झारखंड के लातेहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे बलरामपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में अब मृतकों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी हैं। हादसे में 60 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, वहीं इस हादसे ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। जानकारी अनुसार, झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़…
