Author: Vishnu Pandey

पत्रकारिता में आठ वर्ष का अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिन्दुस्थान समाचार' में बतौर वरिष्ठ पत्रकार सेवा दे रहें हैं। रेजिडेंट एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक (जून 2025 से अब तक) रेजिडेंट एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक (मई 2023 से जून 2025 तक), फॉर्मर रेजिडेंट एडिटर फ्रंट आई वीकली, (फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक), विशेष संवाददाता, राजधानी रांची न्यूज (जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक)।

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं रामानुजगंज में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर, कुसमी, राजपुर अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए कल यानी 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से निर्धारित मतगणना केन्द्रों में मतगणना प्रारंभ की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में मतगणना के लिए आवश्यक सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय बलरामपुर को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत मतदान की गति ठीक रही। जिले के सभी वार्डों शांतिपूर्ण ढंग से मतदान अब संपन्न हो गया है। जिले के सभी 75 वार्डों में मतदान प्रतिशत 79.85 प्रतिशत रहा। नगरीय निकाय चुनाव 2025 अंतर्गत बलरामपुर जिले के डीपीआरओ के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि बलरामपुर जिले के कुल 75 वार्डों में कुल मतदान प्रतिशत 79.85 प्रतिशत रहा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह कुछ वार्डों में मतदान की गति धीमी रही लेकिन…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जिले के रामानुजगंज सहकारी बैंक से 1 करोड़ 33 लाख रुपए की शासकीय राशि गबन मामले आज रामानुजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज विश्वास को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर ली है। जिसके बाद आरोपित पंकज विश्वास को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुलिस के द्वारा आज सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, छह अगस्त 2024 को पीड़ित अंबिकापुर सहकारी बैंक के शाखा प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव (54 वर्ष) रामानुजगंज थाने में लिखित आवेदन पेश कर शिकायत दर्ज कराया। जिसमें रामानुजगंज सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आगामी 11 फरवरी को मतदान होना है। आज रात्रि 12 बजे से भोंपू का शोर थम गया है। सभी राजनीतिक दल आज अहले सुबह से ही चुनाव प्रचार में निकल गए थे। प्रचार कर मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर सभी प्रत्याशियों ने लगा दिया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के तीनों दावेदारों ने चुनावी रण से आज खूब पसीना बहाया है।  थमा चुनावी शोरगुल, 48 घंटे बाद होगा मतदान चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बलरामपुर जिले में पूरे दिन से शाम तक नगर…

Read More

बलरामपुर। आगामी 11 फरवरी से नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राहुलजीत सिंह चुनावी रण में सुबह से देर रात तक खूब पसीना बहा रहे है। शनिवार शाम को अनोखे अंदाज से मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है। कार की छत पर चढ़कर अपनी घोषणाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी और विजयी बनाने की अपील की। भाजपा और कांग्रेस को दे सकते है कड़ी टक्कर रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष के लिए निर्दलीय लड़ रहे राहुलजीत सिंह युवाओं के बीच अच्छी पकड़ रखते…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत आगामी 11 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर बलरामपुर जिले में प्रचार अभियान अपने चरम पर पंहुच गया है। चुनावी मैदान में ताल ठाेक रहे पार्षद एवं अध्यक्ष के उम्मीदवार प्रचार अभियांन में जमकर पसीना बहा रहे हैं, और अहले सुबह से लेकर देर रात तक ढोल-नगाड़े के साथ प्रचार कर रहे हैं। वहीं पूरा शहर चुनावी बैनर, पोस्टर व पाम्प्लेट से पट गया है। निर्दलीय उम्मीदवार भी प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के दाे दिन पहले अर्थात 9 फरवरी को प्रचार…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ नामांकन रैली निकाली। इसी दौरान भारी मात्रा में दोनों दलों के कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी दोनों दलों के समीकरण को बिगाड़ सकते है। लगातार तीसरी बार पार्टी से मिला टिकट भाजपा से रमन अग्रवाल ने तीसरी पारी के लिए रामानुजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। रमन 2015 से भाजपा के टिकट से लगातार दो बार अध्यक्ष रह चुके है। यह इनकी तीसरी…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची आज साेमवार काे जारी कर दी है। रामानुजगंज नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने मधु गुप्ता और बलरामपुर नगर पालिका के लिए कृपाशंकर को अध्यक्ष पद के लिए टिकट दिया है।  प्रतीक सिंह ने लिया यू-टर्न इससे पूर्व रामानुजगंज से अध्यक्ष पद के दावेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रतीक सिंह को चुना था, लिस्ट भी जारी कर दी गई थी लेकिन प्रतीक सिंह ने दावेदारी से यू-टर्न ले लिया। देर रात रामानुजगंज कांग्रेस कमेटी ने बैठक…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राज्य के 47 नगर पालिकाओं की सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जिले के रामानुजगंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने एक बार फिर रमन अग्रवाल को मौका दिया है। देखिए 47 नगर पालिकाओं की सूची, जानिए भाजपा ने कहा और किसे दिए मौका….. गोबरा-नवापारा से ओमकुमारी संजय साहू, तिल्दा-नेवरा से चंद्रकला वर्मा, आरंग से डॉ. संदीप जैन, मंदिर हसौद से संदीप जोशी, अभनपुर…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। शनिवार शाम को भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बलरामपुर जिले के तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष कैंडिडेट्स की सूची जारी की है। इसके साथ ही बलरामपुर और रामानुजगंज नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों की भी सूची जारी की गई है, अब जानिए पार्टी ने किस वार्ड के लिए किस नेता को दिया मौका….. बलरामपुर नगर पालिका के उम्मीदवारों की सूची वार्ड 1 से सेवक राम, वार्ड 2 से दुर्गावती टोप्पो, वार्ड 3 से संदीप एक्का, वार्ड 4 से दिलीप सोनी, वार्ड 5 से मंजू तिर्की, वार्ड…

Read More