- मतदाता सूची से नाम विलोपन पर बवाल, कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
- झारखंड में बदला मौसम: 56 मिमी बारिश, 60 किमी/घंटा रफ्तार से चली आंधी; कई जिलों में ओलावृष्टि, उड़ानें प्रभावित
- छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
- काबुल पर एयरस्ट्राइक में 400 मौतें, 250 से ज्यादा घायल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव चरम पर
- जिन्ना नेहरू से बड़े राष्ट्रवाद थे : प्रोफेसर कपिल कुमार
- अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई: अब तक 11 आरोपित गिरफ्तार, बिहार-झारखंड से दो सरगना दबोचे
- Palamu : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, पलामू के गुरियाही गांव में 15 साल से ससुराल में रह रहा था
- झुमरी तिलैया में LPG का विकल्प बना PNG, पाइपलाइन गैस से घरों और होटलों को बड़ी राहत
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के उत्तरी ज़िले बलरामपुर-रामानुजगंज में इन दिनों चक्रवाती तूफान‘मोंथा का गहरा असर देखने को मिल रहा है। बीते तीन से चार दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर पानी भर गया है, लोग घरों में कैद हैं, और किसानों की नींद उड़ गई है। कन्हर नदी उफान पर बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात का असर अब छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों तक पहुंच चुका है। लगातार बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रामानुजगंज के सरहदी इलाके में बहने वाली कन्हर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। लोक आस्था, अनुशासन और पवित्रता के प्रतीक छठ महापर्व का समापन मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। छत्तीसगढ़-झारखंड की सरहद पर स्थित रामानुजगंज के कन्हर नदी घाट पर श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया। सुबह की पहली किरण के साथ जब व्रती महिलाएं सिर पर डाला सजाए नदी में उतरीं, तो पूरा घाट भक्ति और लोकगीतों की स्वर-लहरियों से गूंज उठा। घाट पर उपस्थित झारखंड और छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में ‘उठ सुगवा अरघ लेले सूरज देव’…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सरहदी क्षेत्र में बहने वाली पवित्र कन्हर नदी के तट पर हर वर्ष की तरह इस बार भी लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। व्रतियों ने दूसरे दिन संध्या के समय नदी तट पर पहुंचकर विधिविधान से बेदी पूजन किया और अर्घ्य अर्पित करने के बाद खीर-भोजन कर व्रत की अगली प्रक्रिया आरंभ की। पूरा घाट इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठा। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम छठ पर्व के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस विभाग ने घाटों पर सुरक्षा…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छठ महापर्व की आहट के साथ ही बलरामपुर जिले का ग्राम केरवाशिला भक्ति और कारीगरी का संगम बन गया है। गांव की गलियों में मिट्टी की खुशबू और रंगों की चमक घुली है, जहां बंगाली कारीगर अपने कुशल हाथों से भगवान सूर्य की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। यह परंपरा कोई नई नहीं पीढ़ियों से चली आ रही है यह कला, जो हर वर्ष छठ पूजा पर गांव की पहचान बन जाती है। बंगाली कारीगर दे रहे कला को नया आयाम 23 वर्षीय युवा कारीगर प्रीतम सरकार बताते हैं, हमारे परिवार में मूर्ति बनाने की…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। आखिरकार वर्ल्ड विजन न्यूज़ और ऑफबीट न्यूज की खुलासा रिपोर्ट “अब तो जागिए सरकार : कब तक मौत के सौदागर बने रहेंगे जिंदगी के खेवनहार” का बड़ा असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के दूसरे दिन ही बलरामपुर जिले के रामानुजगंज ब्लॉक में प्रशासन हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग और एसडीएम की संयुक्त टीम ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके के फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। शनिवार को रामानुजगंज में स्वास्थ्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण अभियान…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। सरकार अब तो जाग जाइए! कब तक धरती के भगवान के वेश में ये मौत के सौदागर मरीजों के जीवन के खेवनहार बने रहेंगे। बलरामपुर जिले का स्वास्थ्य महकमा शायद भूल गया है कि नीम हकीम खतरे जान महज कहावत नहीं, एक चेतावनी है। कुर्लूडीह से लेकर रामानुजगंज तक झोला छाप डॉक्टरों का यह साम्राज्य फैल चुका है। जहां डिग्री नहीं और इलाज सिर्फ जुगाड़ पर टिका है। कुर्लूडीह का मौत वाला क्लिनिक बलरामपुर जिले के कुर्लूडीह गांव में मेडिकल स्टोर की आड़ में ऐसा ‘मौत का क्लिनिक’ चल रहा है, जहां बिना डिग्री वाला व्यक्ति खुद को…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। रामानुजगंज का रिंग रोड इन दिनों ‘रोशनी’ नहीं बल्कि ‘अंधेरे का स्मारक’ बन चुका है। जहां कभी स्ट्रीट लाइटें नगर की शोभा बढ़ाती थीं, वहीं अब रात ढलते ही यह सड़क ऐसी लगती है मानो किसी भूतिया फिल्म का सेट हो बस कैमरा और निर्देशक की कमी है। रात होते ही यह सड़क रिंग रोड नहीं बल्कि डर रोड बन जाती है। महीनों से बुझी लाइटों के नीचे अब सन्नाटा और साया राज करता है। सड़क के दोनों किनारों पर बैठे मवेशी अचानक ऐसे सामने आ जाते हैं जैसे ट्रैफिक पुलिस की भूमिका निभा रहे हों रुको ज़रा,…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बहने वाली जीवनदायिनी कन्हर नदी एक बार फिर लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ महापर्व की तैयारियों से सराबोर हो गई है। श्रद्धा, भक्ति और स्वच्छता के संगम से सरहदी क्षेत्र के घाटों पर उत्साह का वातावरण बन गया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सरहदी इलाके में बहने वाली कन्हर नदी में इस वर्ष भी छठ महापर्व की धूम मचने लगी है। यह वही नदी है जो छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमाओं को जोड़ती है, और हर साल यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर सूर्य उपासना करते…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। एक सप्ताह पहले कन्हर नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबकर रामानुजगंज निवासी काशी भुइयां की मौत हो जाने के बावजूद लोगों ने सबक नहीं लिया है। जिले के सरहदी क्षेत्र से होकर बहने वाली यह नदी इन दिनों खतरे के निशान पर बह रही है, लेकिन फिर भी मछुआरे अपनी जान की परवाह किए बिना मछली पकड़ने में जुटे हुए हैं। छठ पर्व को लेकर खोले गए एनीकट के गेट 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने एनीकट के सभी गेट खोल…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। देश की आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस बल के अमर शहीदों की स्मृति में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में किया गया। पूरे परिसर में ‘अमर शहीदों अमर रहो’ के नारों से गूंज उठी फिजा भावनाओं से भरी रही। परेड का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और शहीदों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने…