Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»वर्ल्ड विजन और ऑफबीट न्यूज की खबर का बड़ा असर : रामानुजगंज में दो अवैध क्लीनिक सील, फर्जी डॉक्टरों में मचा हड़कंप!
    Chhattisgarh

    वर्ल्ड विजन और ऑफबीट न्यूज की खबर का बड़ा असर : रामानुजगंज में दो अवैध क्लीनिक सील, फर्जी डॉक्टरों में मचा हड़कंप!

    Balrampur : वर्ल्ड विजन और ऑफबीट न्यूज की खुलासा रिपोर्ट का बड़ा असर हुआ। रामानुजगंज में प्रशासन ने दो अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया। फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और कई जगह जांच शुरू हो गई। पत्रकारिता की ताकत ने एक बार फिर सच को सामने लाकर न्याय दिलाया।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyOctober 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। आखिरकार वर्ल्ड विजन न्यूज़ और ऑफबीट न्यूज की खुलासा रिपोर्ट “अब तो जागिए सरकार : कब तक मौत के सौदागर बने रहेंगे जिंदगी के खेवनहार” का बड़ा असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के दूसरे दिन ही बलरामपुर जिले के रामानुजगंज ब्लॉक में प्रशासन हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग और एसडीएम की संयुक्त टीम ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके के फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है।

    शनिवार को रामानुजगंज में स्वास्थ्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मस्जिद रोड स्थित डॉ. नेयाजुद्दीन अंसारी की आयुष क्लीनिक को अवैध रूप से संचालित पाया गया। क्लीनिक में मरीजों को भर्ती करने तक की व्यवस्था थी और अस्पताल की तरह बेड भी लगे हुए थे। जो कि पूरी तरह गैरकानूनी है। टीम ने मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वहीं, लरंगसाय चौक स्थित डॉ. विजय सोनी की क्लीनिक को भी अनियमितताओं के चलते बंद कर दिया गया। बीएमओ डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि क्लीनिकों में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं थी। साथ ही, जिन डॉक्टरों के नाम पर क्लीनिक चल रही थी, उनकी जगह दूसरे लोग मरीजों को देख रहे थे। मरीजों के रजिस्टर और रिकॉर्ड भी नहीं मिले एवं अन्य गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया।

    शुक्रवार को ‘वर्ल्ड विजन न्यूज़’ में प्रकाशित खबर।

    बीएमओ बोले- अब बचेगा कोई नहीं

    डॉ. महेश गुप्ता ने कहा, रामानुजगंज ब्लॉक में कई क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही हैं। नर्सिंग होम एक्ट के तहत जांच चल रही है। जहां भी नियम विरुद्ध संचालन मिलेगा, वहां सख्त कार्रवाई होगी। कुर्लूडीह और अन्य जगहों पर मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    एसडीएम का सख्त रुख

    रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम ने भी स्पष्ट कहा, फर्जी डॉक्टरों पर आज से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले दिन दो क्लीनिक सील किए गए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां भी झोला लेकर इलाज करने वाले ठग मिलेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    वर्ल्ड विजन न्यूज़ और ऑफबीट न्यूज की रिपोर्ट ने एक बार फिर पत्रकारिता की ताकत साबित की है। निष्पक्ष और जनहित के लिए उठाई गई आवाज ने प्रशासन को जगाया और नतीजा यह हुआ कि मौत के सौदागर अब कानून के शिकंजे में हैं। यह कार्रवाई उन तमाम लोगों के लिए सबक है जो इंसानियत की कीमत पर कारोबार कर रहे थे। अब उन्हें बचने का कोई रास्ता नहीं!

    ये भी पढ़िए……………

    Dhanbad : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

    Post Views: 578
    Farji doctor
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleDhanbad : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
    Next Article नहाए खाए के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, आस्था में डूबे श्रद्धालु
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.