Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    • झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Entertainment»जिस मंच ने ठुकराया, उसी पर दोबारा लौटकर कपिल शर्मा ने रच दिया इतिहास
    Entertainment

    जिस मंच ने ठुकराया, उसी पर दोबारा लौटकर कपिल शर्मा ने रच दिया इतिहास

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मुंबई। कहते हैं कि असफलता ही कामयाबी की पहली सीढ़ी होती है, और इस बात को सच कर दिखाया है कपिल शर्मा ने। आज वह देश के सबसे बड़े कमीडियन माने जाते हैं, लेकिन उनकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस शो ने उन्हें स्टार बनाया, उसी के पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। यह छोटी सी असफलता ही आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी और उन्होंने मेहनत से अपनी किस्मत बदल दी।

    2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपिल शर्मा एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे और मां एक गृहिणी हैं। बचपन में कपिल का जीवन सामान्य था, लेकिन साल 1997 में उनके पिता को कैंसर हो गया और घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद 2004 में पिता के निधन ने पूरे परिवार को हिला दिया। इस मुश्किल समय में कपिल ने हार नहीं मानी और छोटी उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने कभी पीसीओ में काम किया तो कभी कपड़ा मिल में नौकरी की और जगरातों में भजन गाकर भी पैसे कमाए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कपिल का सपना कॉमेडियन बनने का नहीं बल्कि सिंगर बनने का था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कॉलेज के दिनों में उन्होंने कॉमेडी में हाथ आजमाना शुरू किया और फिर मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के लिए ऑडिशन दिया। अमृतसर में हुए पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। यह उनके लिए बड़ा झटका था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दोस्तों के कहने पर वह दिल्ली गए और एक बार फिर ऑडिशन दिया। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और 2007 में वह इस शो के विजेता बन गए। उन्हें 10 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली जिससे उन्होंने अपनी बहन की शादी कराई।

    इस जीत के बाद कपिल के करियर ने रफ्तार पकड़ ली। उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’ के कई सीजन जीते और धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इसके बाद साल 2013 में उनका शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शुरू हुआ, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि कपिल घर-घर में पहचाने जाने लगे और उन्हें ‘कॉमेडी किंग’ कहा जाने लगा।

    इसके बाद उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए अपनी सफलता को और आगे बढ़ाया। इस शो में देश-विदेश के बड़े सितारे आए, जिनका दिल कपिल ने अपने मजेदार बातों से जीता। उनके काम के लिए उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिले, जिनमें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स शामिल हैं।

    कपिल ने फिल्मों में भी काम किया। साल 2015 में उन्होंने ‘किस किसको प्यार करुं’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह ‘ज्विगाटो’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए, जहां उनके अभिनय की सराहना हुई।

    हालांकि, उनके जीवन में मुश्किल दौर भी आया। एक समय ऐसा भी था जब वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे और काम से ब्रेक लेना पड़ा लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और एक बार फिर मजबूत वापसी की।

    इसे भी पढ़ें………

    हनुमान प्रकोत्सव विशेष : दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर ‘संकट मोचन’ के किरदार निभाकर छाए ये सितारे

    Post Views: 255
    Kapil Sharma Show
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleहनुमान प्रकोत्सव विशेष : दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर ‘संकट मोचन’ के किरदार निभाकर छाए ये सितारे
    Next Article रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आरोपी गोलू पंडित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पुलिस नहीं ढूंढ पाई ठोस सबूत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता

    July 19, 2026

    Bollywood कपल गोल : Neha Dhupia की खूबसूरत पोस्ट ने बनाया एनिवर्सरी को और खास; देखिए VIDEO

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.