- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बुलंदशहर, (Bulandshahr Road Accident)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हाे गई है। हादसे में 30 लाेग घायल हुए हैं, जिनमें दस काे अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। इनमें से दाे की हालत गंभीर हाेने पर आईसीयू में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलाें काे 50-50 हजार रुपये के आर्थिक सहयोग देने का ऐलान किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एनएच 34 पर अलीगढ़ बार्डर के पास रनिया…
लोहरदगा। विधुत प्रवाहित तार की चपेट मे आने से खेत में काम कर रहे किसान की साेमवार काे मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार किसान जिस खेत में काम कर रहा था, उसी के समीप विधुत प्रवाहित 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरा हुआ था। आसपास करंट प्रवाहित हो रहा था। बताया जाता है कुडू प्रखंड के चंदलासो गांव निवासी किसान भोला उरांव खक्सी गाढ़ा खेत में काम करने गया था। खक्सी गाढ़ा के समीप 11 हजार वोल्ट का विधुत तार टूट कर पहले से गिरा हुआ था तथा करंट प्रवाहित हो रहा था। नदी के दूसरे छोर…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। ताज़ा मामला करनडीह लाइन टोला का है, जहां रविवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान (तारक नाथ स्टोर) को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान और नकद लेकर फरार हाे गये। सोमवार सुबह जब दुकानदार आशुतोष साहू, जो दुखु टोला के निवासी हैं, रोज़ की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले को टूटा पाया। यह देख वे हैरान रह गए और तुरंत इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि चोर दुकान से एक…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र के छोटानागरा पंचायत स्थित छोटाजामकुंडिया गांव में भारी बारिश के बीच दीवार गिरने से उसके मलबे दबकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला की सोमवार को मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने घटना को प्राकृतिक आपदा बताते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। दरअसल, रविवार को भारी बारिश के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई, जिसमें 60 वर्षीय सन्मइत कुम्हार मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और इलाज के दौरान सोमवार को राउरकेला के एक…
हजारीबाग। जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई। चौपारण के बिगहा बाजार के पास एनएच-19 पर मोटरसाइकिल और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में मोहम्मद जमाल (53) और उनके पुत्र मोहम्मद नौशाद (25) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक मोहम्मद जमाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण चौपारण चतरा मोड़…
रांची (Jharkhand Vidhansabha)। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य नगड़ी में बनने वाले रिम्स-२ के निर्माण और सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर हंगामा करने लगे। विपक्ष के सदस्य हाथों में पंपलेट लेकर वेल में पहुंचकर रिम्स -2 के निर्माण को वापस लो, जैसे नारे लगाने लगे। साथ ही सत्ता पक्ष के सदस्य भी वेल में आकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विधानसभा (Jharkhand Vidhansabha) अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से सदस्यों को आसन पर वापस बुलाने को कहा। बावजूद इसके विपक्ष के विधायक नहीं माने…
रांची (RIMS-2 Counter)। रांची में कांके अंचल के मौजा नगड़ी में प्रस्तावित RIMS-2 परियोजना को लेकर विरोध और विवाद बढ़ता ही जा रहा है। झारखंड सरकार की इस प्रस्तावित परियोजना के विरोध में हजारों की संख्या में आदिवासी मूलवासियों ने रविवार को अधिग्रहित भूमि पर हल-बैल चलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। रांची के कांके अंचल अतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित RIMS-2 परियोजना को लेकर न केवल आंदोलनकारी ग्रामीण सड़कों पर उतरे, बल्कि लगभग 1074 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन पर हल से जुताई व धान रोपनी कर सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपनी जमीन किसी कीमत…
रांची। रांची के नगड़ी में प्रस्तावित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान-02 (रिम्स-2) के लिए अधिग्रहित भूमि को लेकर रविवार को प्रशासन और आंदोलकारियों के बीच टकराव हो गया। सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें आंसू गैस के गोले और लाठियां चलीं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। रांची जिले के कांके अंचल अंतर्गत नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की जमीन को प्रशासन ने चारों ओर से घेर रखा था। हर सड़क पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था। शहर के सभी रास्तों में कड़ी निगरानी थी। भारी पुलिस बल की तैनाती थी। बावजूद इसके आंदोलनकारी किसान रिम्स 2…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले की पुलिस ने जमीन विवाद में लाठी डंडे से पीड़ित को मारने व गाली गलौच के आरोप में उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले से नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 11 अगस्त को सनवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत तालकेश्वरपुर निवासी रामसाय गोड़ ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि, 11 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वह अपने खेत की जुताई कर रहा था। उसी समय उत्तरप्रदेश के सोनभद्र…
रांची। झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण रांची और आसपास के प्रसिद्ध जलप्रपातों का जलस्तर बढ़ गया है। सभी जलप्रपात उफान पर है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। झारखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम, सीता और रिमिक्स फॉल का जलस्तर बढ़ गया है। जलधाराओं का प्रबल वेग और चट्टानों से टकराती लहरें जहां प्राकृतिक सौंदर्य का मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं, वहीं यह पर्यटकों के लिए गंभीर खतरे का कारण भी बन सकती है। प्रशासन ने रविवार को…