Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»RIMS-2 परियोजना पर भड़के आदिवासी मूलवासी, हल-बैल चलाकर जताया विरोध
    Jharkhand

    RIMS-2 परियोजना पर भड़के आदिवासी मूलवासी, हल-बैल चलाकर जताया विरोध

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    RIMS-2
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची (RIMS-2 Counter)। रांची में कांके अंचल के मौजा नगड़ी में प्रस्तावित RIMS-2 परियोजना को लेकर विरोध और विवाद बढ़ता ही जा रहा है। झारखंड सरकार की इस प्रस्तावित परियोजना के विरोध में हजारों की संख्या में आदिवासी मूलवासियों ने रविवार को अधिग्रहित भूमि पर हल-बैल चलाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

    रांची के कांके अंचल अतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित RIMS-2 परियोजना को लेकर न केवल आंदोलनकारी ग्रामीण सड़कों पर उतरे, बल्कि लगभग 1074 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन पर हल से जुताई व धान रोपनी कर सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपनी जमीन किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने इस मौके पर कहा कि उनका संगठन विकास का विरोधी नहीं है, लेकिन सरकार खेती योग्य जमीन पर जबरन परियोजना थोप रही है। यह जमीन रैयतों की आजीविका का आधार है और बिना संवैधानिक अधिग्रहण प्रक्रिया के इसे छीनना असंवैधानिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस बल और प्रशासनिक दबाव के बावजूद नगड़ी की कृषि भूमि का अवैध अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा।

    RIMS-2 परियोजना के विरोध में भाजपा नेता ने कहा राज्य सरकार मनमानी पर उतर आई

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कमलेश राम ने कहा कि राज्य सरकार मनमानी पर उतर आई है। कृषि योग्य भूमि में रिम्स या कुछ और बनाना कहीं से न्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी विकास विरोधी नहीं है लेकिन उसके लिए परियोजना को सही जगह उतारने की जरूरत है। यहां ग्रामवासी सालों से खेती बाड़ी करते आ रहे हैं और इसे सरकारी परियोजना के नाम पर छीन लेना कहीं से न्याय संगत नहीं है।

    RIMS-2उधर, RIMS-2 आंदोलन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने परियोजना स्थल के 200 मीटर परिधि में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया, ताकि वे प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। इसके बावजूद जेकेएलएम के नेता देवेंद्रनाथ महतो प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए हल और बैल के साथ आंदोलन स्थल पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ खेत की जुताई की। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत गाते हुए धान की रोपनी की और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

    RIMS-2गौरतलब है कि इससे पहले भी देवेंद्रनाथ महतो और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भाजपा, आजसू समेत अन्य नेताओं ने बीआईटी द्वारा 281 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ हल चला कर ही आंदोलन की शुरुआत की थी। आज का यह ‘खेत जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर हुआ, जिसे विभिन्न राजनीतिक दलों, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। RIMS-2 की जमीन पर हल बैल चलाकर विरोध करनेवालों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल रहे।

    ये भी पढ़िए……….

    Liquor Smuggling : 84 लीटर देशी शराब के साथ उत्तरप्रदेश के दो शराब तस्कर गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    Post Views: 436
    RIMS 2
    Previous ArticleLiquor Smuggling : 84 लीटर देशी शराब के साथ उत्तरप्रदेश के दो शराब तस्कर गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    Next Article Jharkhand Vidhansabha : हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.