Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»रिम्स-2 की अधिग्रहित जमीन पर आंदोलकारियों ने चलाया हल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
    Jharkhand

    रिम्स-2 की अधिग्रहित जमीन पर आंदोलकारियों ने चलाया हल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    RIMS-2
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। रांची के नगड़ी में प्रस्तावित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान-02 (रिम्स-2) के लिए अधिग्रहित भूमि को लेकर रविवार को प्रशासन और आंदोलकारियों के बीच टकराव हो गया। सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें आंसू गैस के गोले और लाठियां चलीं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

    रांची जिले के कांके अंचल अंतर्गत नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की जमीन को प्रशासन ने चारों ओर से घेर रखा था। हर सड़क पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था। शहर के सभी रास्तों में कड़ी निगरानी थी। भारी पुलिस बल की तैनाती थी। बावजूद इसके आंदोलनकारी किसान रिम्स 2 की जमीन पर पहुंच गए और वहां ‘खेत जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया और अधिग्रहित जमीन पर हल चलाया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेन्द्र महतो ने समर्थकों के साथ वहां पहुंच कर हल चलाकर खेती की शुरुआत की और उस भूमि पर सरना झंडा गाड़ दिया। इसी दौरान प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरु की, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए (लाठीचार्ज) किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई।

    आंदोलनकारी किसान, आदिवासी महिला- पुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मुखौटा लगाकर खेतों की पगडंडी होते हुए रिम्स-2 की जमीन पर पहुंच गए। वहां पहुंचे लोग खेतों में हल चलाने और रोपा रोपने लगे। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए लातेहार, लोहरदगा, बिजुपाड़ा, हातमा, बेड़ों सहित कई इलाकों से सैंकड़ों ग्रामीण खेतिहर जमीन बचाने के लिए पहुंचे थे।

    ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड 25 साल का हो गया, लेकिन अब भी उनकी खेतीहर जमीन छीनकर अस्पताल बनाने की कोशिश की जा रही है। आदिवासी समाज ने कहा कि वे अपनी जमीन का एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे और आंदोलन तेज करेंगे।

    किसानों के विरोध को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कांके रोड से लेकर नगड़ी तक भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। रांची के नगड़ी में एसडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑडर, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

    ‘खेत जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन में शामिल होने से पहले ही कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। चार आंदोलनकारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर कांके थाना में रखा हैं। उनमें नगड़ी गांव के विकास उरांव और सीता कच्छप के अलावा नंदी कच्छप और फुलकेरिया टोप्पो शामिल हैं। मांडर और लोहरदगा के आदिवासी समाज और उनके नेताओं को नगड़ी से करीब पांच किलोमीटर पहले ही रातू के तिलता चौक पर ही रोक दिया गया। रामकुमार पाहन और गंगोत्री कुजूर को भी हिरासत में ले लिया गया है। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी वहां पहुंचे और हल चलाया।

    ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने इस संबंध में बताया कि पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू किया गया है। भीड़ अनियंत्रित होकर हंगामा का प्रयास कर रही थी और प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की कोशिश कर रही थी। इसे रोकने के लिए पुलिस के द्वारा आंसू गैस का प्रयोग किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस की तरफ से परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है।

    जमीन को लेकर सरकार और ग्रामीणों में टकराव हो गया। रविवार को हजारों ग्रामीणों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें आंसू गैस और लाठियां चलीं। कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि पूर्व सीएम चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

    ये भी पढ़िए………..

    बलरामपुर : जमीन विवाद में गाली गलौच कर मारपीट के आरोप में नौ गिरफ्तार

    Post Views: 512
    Khunti Rims 2 RIMS 2
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबलरामपुर : जमीन विवाद में गाली गलौच कर मारपीट के आरोप में नौ गिरफ्तार
    Next Article Liquor Smuggling : 84 लीटर देशी शराब के साथ उत्तरप्रदेश के दो शराब तस्कर गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.