Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए गुमला की पूर्व प्रत्याशी और पार्टी नेत्री निशा भगत को संगठन से निष्कासित कर दिया है।उन्हें पार्टी विरोधी बयानबाजी करने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया कि उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है और आने वाले छह वर्षों तक वे किसी भी पद या पार्टी गतिविधि का हिस्सा नहीं बन सकेंगी। जयराम महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि विभाजनकारी…

Read More

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में टॉयलेट जाने को लेकर महिला शिक्षिका द्वारा दी गई सजा के कारण दूसरी कक्षा की एक छात्रा खड़े होने और चलने फिरने की हालत में नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार उसके पैरों की मांस पेशियां चाेटिल है। पीड़ित छात्रा आठ साल की समृद्धि गुप्ता ने मीडिया काे शनिवार को बताया कि स्कूल में टॉयलेट जाते समय रास्ते में शिक्षिका नम्रता गुप्ता मोबाइल चलाते हुए मिली। उन्हाेंने समृद्धि सेे कक्षा से बाहर आने का कारण पूछा जिस पर छात्रा ने उन्हें बताया कि वह टायलेट जा रही है। जवाब…

Read More

नोएडा। मुंबई में अनंत चतुर्दशी के दिन 400 किग्रा आरडीएक्स से जगह-जगह बम धमाका करने की धमकी देने वाले अश्विनी नाम के एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश और मुंबई पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत शनिवार को नोयडा से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस उसे लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई। 04 सितंबर को मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर बम ब्लास्ट की धमकी वाला मैसेज भेजा गया था जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को एक जिहादी संगठन का सदस्य बताया था। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने 25…

Read More

रायपुर। संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का 96 वर्ष की आयु में शुक्रवार शाम 5 सितंबर की शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। शुक्रवार शाम 5.45 बजे उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली। जागृति मंडल में वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के अंतिम दर्शन करेंगे।शांताराम ने बैंक की नौकरी छोड़कर प्रचारक का जीवन अपनाया था। शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सर्राफ का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय…

Read More

पलामू। पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में बुधवार रात उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) से लोहा लेते हुए बलिदान हुए जिला पुलिस के जवान सुनील राम का दाह संस्कार शुक्रवार किया गया। दाह संस्कार सुबह हैदरनगर के परता गांव में सोननदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।सुनील को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी उमड़ी। सभी की आंखें नम थी और वो सुनील की शहादत पर गर्व कर रहे थे। नारे भी लगा रहे थे। उल्लेखनीय है कि, मुठभेड़ में बलिदान होने के बाद गुरुवार दोपहर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम और पुलिस…

Read More

धनबाद। झारखंड के धनबाद के बाघमारा स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के बट्टू बाबु बंगला के समीप शुक्रवार सुबह भू-धसान की बड़ी घटना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि इस भू-धसान में चार से पांच घर जमीनदोज हो गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए है। वहीं इस घटना में कई लोगों के जमींदोज होने की भी बात कही जा रही है। वहीं, घटना के बाद सभी घायल को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कोयला के अवैध उत्खनन…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरो साइकेट्री एंड एलाइड साइंस (रिनपास) में जल्द कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रिनपास में आधारभूत संरचना तथा शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यहां जो भी कमियां होगी, उसकी विस्तृत समीक्षा कर उसे दूर किया जाएगा। यहां मानसिक मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, उनका अत्याधुनिक तरीके से इलाज की समुचित व्यवस्था हो, इस दिशा में राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी। सोरेन गुरुवार को रिनपास के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल में आज गुरुवार को युवा टीम सेवा रामानुजगंज एवं छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आज सुबह से लेकर शाम तक कुल 18 यूनिट रक्तदान हुआ। आयोजनकर्ता विष्णु दित्य राज और आकाश तिवारी ने बताया कि, रक्तदान सिकलीन, थैलीसीमिया, ब्लूड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए आज यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हम लोगों से अपील करते है कि, जरूरतमंद लोगों के लिए जरूर रक्तदान करें।…

Read More

रांची। आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने बिहार चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से माता शब्‍द पर की जा रही टिप्‍पणी पर आपत्ति दर्ज की है। नायक ने गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि सत्ता और विपक्ष को समझना चाहिए कि माता का सम्मान हर भारतीय करता है। लेकिन इसे सत्ता की सीढ़ी बनाकर ओछी राजनीति करना गलत है। उन्होंने कहा कि नेताओं को आत्ममंथन कर लोकतंत्र की मर्यादा काे बचाना हाेगा। उन्होंने कहा कि मां शब्द केवल चुनावी भाषण का हिस्सा नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, करुणा और सम्मान…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सागर मोती फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह नगर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विकासखंड के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सागर मोती फाउंडेशन के प्रमुख एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में सेवानिवृत हुए शिक्षकों के साथ-साथ शासकीय एवं निजी स्कूलों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, बीते 20 वर्षों से…

Read More