Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची : साइबर अपराधियों ने ठगी का नया पैंतर अपनाया है. जिले के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले विकास कुमार से साइबर अपराधियों ने 1.60 लाख रुपए की ठगी कर ली है. अपराधियों ने बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी की है. विकास ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. जिसके बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. विकास ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उन्होंने नौकरी के लिए कई वेबसाइट पर आवेदन दिया था. एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर कहा कि एक बैंक में वैकेंसी है. अगर आप चाहें तो आपको उसमें नौकरी मिल सकती हैं, उसके लिए आपको…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर में किसान नेता राकेश टिकैत ने हसदेव अरण्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोल माइंस बड़ा मुद्दा है, यहां की जनता की जमीनों को लूटा जा रहा है और उन्हें बेघर किया जा रहा है। अगर किसान जमीन देने के लिए तैयार नहीं है, तो कोल माइंस नहीं लगाना चाहिए। टिकैत ने सवाल करते हुए कहा कि, एनजीटी क्या कर रही है। जब एक पेड़ कटते हैं, तो नोटिस जारी हो जाता है। यहां तो पूरा जंगल ही उजाड़ दिया गया। फिर भी कोई नोटिस नहीं…

Read More

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले में पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के मामले में एक युवक की भूमिका सामने आ रही है, जो घटना के दिन से ही फरार है। पुलिस को युवक पर ही शक है, उसकी तलाश की जा रही है। इशिका की लाश सोमवार को उसके बेडरूम से संदिग्ध हालत में मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवती इशिका…

Read More

नई दिल्ली : आयकर विभाग (आईटी) अधिकारी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। समाचार एजेंसी ने बताया कि आईटी अधिकारी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। अधिकारी मंगलवार सुबह बीबीसी दफ्तर पहुंचे और कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए। बीबीसी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर केजी मार्ग स्थित एचटी हाउस बिल्डिंग में है। टैक्स चोरी मामले में हो रही तलाशी समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईटी अधिकारी कर चोरी की जांच के सिलसिले में…

Read More

पलामू। रेलवे की थर्ड लाइन परियोजना निर्माण पर नक्सलियों ने हमला किया है। यह हमला पूर्व मध्य रेलवे के प. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मोहम्मदगंज और सतबहिनी रेलवे स्टेशन के बीच भीम चूल्हा टनल निर्माण स्थल पर हुआ है। नक्सलियों ने निर्माण में लगे कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और वाहनों में आग लगा दी। इस दौरान एक बोलेरे जलकर खाक हो गया है। कर्मचारियों के साथ की बदसलूकी रेलवे की थर्ड लाइन का निर्माण बरकाकाना से सोनगर के बीच किया जा रहा है। नक्सलियों ने हमला सोमवार और मंगलवार की रात करीब दो बजे किया। घटना के समय…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान को इन दिनों आर्थिक तौर पर तंगी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि पाकिस्तान में उपभोक्ताओं को दूध और चिकन सहित दैनिक उपयोग के सामान खरीदने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में खुले हुए दूध की कीमतें 190 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 210 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं। जिंदा बॉयलर चिकन के बढ़े दाम इसके अलावा पिछले दो दिनों में जिंदा बॉयलर चिकन में 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। देश में अब इसकी कीमत 480 से 500…

Read More

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को बी.एड. सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं के लिए ओरिएंटेशन कम इंडक्शन सेरेमनी ‘जोश’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीइओ उपेंद्र नारायण, विशिष्ट अतिथि हिन्दू प्लस हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य डॉ रमेश कुमार सिंह, देव कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ रीतू कुमारी, गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव मिथिलेश मिश्र और कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीइओ उपेंद्र नारायण ने बी.एड. के प्रशिक्षुओं को योग्य शिक्षक बन…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नक्सल हिंसा में मारे गए नेताओं से जुड़ा मामला संसद में उठा। लोकसभा में अपनी बात रखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जानबूझकर भाजपा के लोगों की हत्या करने की साजिश की जा रही है। हमारे लोगों की सुरक्षा वापस ले ली गई। संसद में साव ने कांग्रेस को इसका जिम्मेदार बताया। सांसद अरुण साव छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में जमकर बरसे। साव ने कहा कि भाजपा…

Read More

लोहरदगा: पुलिस ने अवैध रूप कोयला ढुलाई करते एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहरदगा के रास्ते कोयला का अवैध कारोबार किया जा रहा है। लोहरदगा एसपी आर राम कुमार के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव के नेतृत्व में शंख नदी मोड़ के समीप पुलिस वाहन जांच अभियान चलाया।  इस दौरान कोयला लदे चार ट्रक को रोककर कागजात की जांच की गई जिसमें तीन ट्रकों के कागजात सही…

Read More

कोडरमा (अरुण सूद)। अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में फायर सेफ्टी ऑडिट, फायर फाइटिंग उपकरण अधिष्ठापन करने हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक में नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत व्यावसयिक भवन, अस्पताल, विद्यालय, फैक्ट्री, आवासीय भवन, होटल इत्यादि का फायर सेफ्टी ऑडिट करना सुनिश्चित करेंगे। भवन में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरण, बेसमेंट, सीडी आदि की जांच करें। इस प्रक्रिया को अगले 15 दिनों के अंदर पूर्ण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध…

Read More