Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Politics»Chhattisgarh : हसदेव कोयला खदान का विरोध करने आए राकेश टिकैत बोले…CG की नीतियां पूरे देश में लागू हो; पढ़िए पूरी खबर
    Politics

    Chhattisgarh : हसदेव कोयला खदान का विरोध करने आए राकेश टिकैत बोले…CG की नीतियां पूरे देश में लागू हो; पढ़िए पूरी खबर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 14, 2023Updated:February 14, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बिलासपुर : बिलासपुर में किसान नेता राकेश टिकैत ने हसदेव अरण्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोल माइंस बड़ा मुद्दा है, यहां की जनता की जमीनों को लूटा जा रहा है और उन्हें बेघर किया जा रहा है। अगर किसान जमीन देने के लिए तैयार नहीं है, तो कोल माइंस नहीं लगाना चाहिए।

    टिकैत ने सवाल करते हुए कहा कि, एनजीटी क्या कर रही है। जब एक पेड़ कटते हैं, तो नोटिस जारी हो जाता है। यहां तो पूरा जंगल ही उजाड़ दिया गया। फिर भी कोई नोटिस नहीं है। जंगल को उजाड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं। पूरे देश में इसकी खिलाफत होनी चाहिए। इस दौरान टिकैत ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यहां कि कुछ नीतियों को तो पूरे देश में लागू करना चाहिए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलन के किसान महासम्मेलन के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे राकेश टिकैत बिलासपुर में हसदेव अरण्य को बचाने पिछले लंबे समय से जारी आंदोलन में भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें जब विरोध कर रही है, तो जंगल और नदियों को बचाने का प्रयास करना चाहिए। जंगल बचाने की मुहिम पूरे देश में चलनी चाहिए। जंगल बचेगा तो नदियां बचेगीं और पर्यावरण बचेगा। तभी हमारा जीवन रहेगा। हम नई कोल माइंस के खिलाफ जारी इस आंदोलन के साथ हैं।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता पर्यावरण प्रदूषण की समस्या झेल रही है। जो बिजली बन कर जा रही है और देश के लोग जो सुविधाएं ले रहे हैं, उसका खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है। ऐसे में उनकी समस्याओं को हमें ख्याल रखना चाहिए।

    तीन काले कानून देश की बड़ी बीमारी थी
    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई 90 साल लड़ी गई। अभी उनका आंदोलन शुरू हुआ है। अगर दिल्ली का आंदोलन न होता तो केंद्र सरकार क्या करती, अभी उनकी नजर किसानों की जमीनों पर है। तीन काले कानून आने वाली बीमारी थी, जैसे कोरोना बीमारी आई तो खत्म हुई तो हॉस्पिटल तो बंद नहीं हुए। वैसे ही आंदोलन बंद हो जाएगा तो खेत बंजर हो जाएंगे पूरा सिस्टम भी बंजर हो जाएगा। देश में बड़े व्यापारियों की नजर किसानों की जमीनों पर है, इसलिए वे लोग जमीनों में पैसे लगा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा षडयंत्र चल रहा है। हमे अपनी जमीन बचाने के लिए आंदोलन तो करना ही होगा।

    केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे देश में है वैचारिक आंदोलन
    राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कब छिड़ेगा यह तो नहीं पता। लेकिन, सरकार के खिलाफ पूरे देश में वैचारिक आंदोलन का माहौल है। पूरे देश में आने वाला आंदोलन वैचारिक क्रांति होगी। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि 2014 से पहले युवाओं में जो क्रांति थी, उनकी आज भाषा बदल गई है। उन्हें दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही गई थी। लेकिन, आज उन्हें अग्निवीर मिला। इसी तरह 15 लाख रुपए की जगह 5 किलो अनाज दिया गया। आज लोग अनाज पर बात करते हैं कि मिलेगा कि नहीं। उन्हें इन सब बातों को याद दिलाना है।

    UP में कैमरा और कलम पर बंदूक का पहरा
    किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कैमरा और कलम पर बंदुक का पहरा है। वहां देश के कानून को नहीं मानते। सत्ता मिल गई है तो उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम तो नानपालिटिकल हैं, हम देश के लोगों को आगाह बस कर रहे हैं। आने वाले 2024 में देश में नेशनल चैनल बनेगा, उसी से मीडिया को खबरें उठानी पड़ेगी।

    टिकैत बोले- छत्तीसगढ़ की नीति देश में लागू हो
    छत्तीसगढ़ की किसान नीति की राकेश टिकैत ने तारीफ करते हुए कहा कि कुछ नीतियों को पूरे देश में लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कुछ पॉलिसी बेहतर है और कुछ केंद्र सरकार के दबाव में लागू किया गया है।

    ये भी पढ़िए…..

    Chhattisgarh : संदिग्ध हालत में मिली यूट्यूब एंकर इशिका शर्मा की लाश

    Post Views: 840
    Chhattisgarh Chhattisgarh News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh : संदिग्ध हालत में मिली यूट्यूब एंकर इशिका शर्मा की लाश
    Next Article Jharkhand : साइबर अपराधियों ने निकाला ठगी का नया पैंतरा, खाते से साफ किए 1.60 लाख रूपए; जानिए
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर का तबादला, कोरिया से आशुतोष चतुर्वेदी संभालेंगे जिम्मेदारी

    July 8, 2026

    अल नीनो का असर: बलरामपुर में कमजोर मानसून से किसान चिंतित, धान-मक्का की बुआई पर संकट

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 5, 2026

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    Offbeat News Impact : 1.98 करोड़ की राशि जारी, अतिथि शिक्षकों का रुका वेतन जल्द मिलेगा

    May 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.