- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
धनबाद (विशेष संवाददाता) : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के 50 वर्ष और इंडियन माइन मैनेजर्स एसोसिएशन की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर धनबाद के कोयला नगर में दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस दौरान मंच पर राज्यपाल ने कोल माइनिंग के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल बरवाअड्डा हवाई पट्टी पहुंचे जहां से वे सीधे धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। जहां जिला पुलिस के जवानों ने…
हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट) के सभागार में “स्मार्ट मूव्स फॉर ग्रेट प्लेसमेंट” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से 2023 में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने जा रहे सेमेस्टर 7 के छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। सेमेस्टर 7 के दर्जनों छात्र-छात्राओं के साथ अन्य सेमेस्टर के छात्राओं ने भी कार्यशाला में उत्साह के साथ शामिल होकर विशेषज्ञों के सलाह का लाभ उठाया। इस कार्यक्रम का आयोजन ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, यूसेट हजारीबाग ने ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (जीएनआईओटी) ग्रेटर नोएडा एवं करियर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में लगी पायलट गाड़ी गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात सरगुजा जिले में हादसे का शिकार हो गई। हादसा उदयपुर के खरफरी नाले का पास हुआ। जिसमें गाड़ी में सवार एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है। अरुण साव अंबिकापुर में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बिलासपुर से सरगुजा के लिए रवाना हुए थे। हादसा देर रात…
रांची (विष्णु पांडेय) : राजधानी रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में स्थित मारुति हाउस में अचानक आग लग गयी, जिसके बाद अफरातफरी का महौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग कैसे लगा यह स्पष्ट नही हो सका है। आसपास के दुकानदार परेशान थे कि कहीं उनकी दुकान तक यह आग ना पहुंच जाए। कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं किया गया है। जानकारी मिलने पर लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। भीड़ वाले चर्च कॉम्प्लेक्स…
हजारीबाग : विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग पीजी एथलेटिक्स क्लब की मेजबानी में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हुआ. इसमें जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया को पराजित कर अन्नदा कॉलेज हजारीबाग चैंपियन बना. रोमांचक व संघर्ष पूर्ण मैच में अन्नदा कॉलेज ने छह रनों के अंतर से जीत हासिल की. अन्नदा कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नितिन की 53 रनों की मदद से 127 रन बनाया. राहुल और अक्षय ने एक-एक विकेट प्राप्त किया. जवाबी पारी खेलने उतरी जेजे कॉलेज की टीम ने 121 रन बनाया. अमन के 53 रनों की मदद से जेजे कॉलेज सात विकेट खोकर…
मुंबई : श्वेता तिवारी इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने हुनर के दम पर ग्लैमर वर्ल्ड में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। श्वेता तिवारी सिर्फ अच्छे अभिनय के लिए नहीं जानी जाती हैं। मिलियन फैंस इस उम्र में भी उनके हुस्न की तारीफ करते हैं। 40 पार की उम्र में भी श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से कई यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्टिंग के साथ डांस की भी तारीफ सोशल मीडिया पर अक्सर…
हजारीबाग : देवाधिदेव 1008 भगवान आदिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक के शुभ अवसर पर आज प्रातः दोनों दिगंबर जैन मंदिर में निर्वाण लाडू एवं अन्य कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम प्रातः 6:30 बाडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर जी की परिक्रमा भक्तों के द्वारा की गई। 7:00 श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा व आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर महामस्ताकाभिषेक का कार्यक्रम हुआ। निर्वाण लाडू श्री चरणों में अर्पित किया गया। तत्पश्चात भक्तामर महामंडल विधान की शुरुआत हुई। ललित अजमेरा, निर्मल गंगवाल व दिलीप अजमेरा के सानिध्य से व मंत्रोच्चारण के साथ श्लोक और साज से पूरा मंदिर व आसपास का माहौल…
चाईबासा : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक और झटका लगा है। नक्सल प्रभावित चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका जंगल में सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ है। इस हादसे में एक जवान घायल हो गया है जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है। धमाके के तुरंत बाद जवान को एय़रलिफ्ट कर लिया गया। पहले भी इसी जगह हुआ था धमाका सर्च अभियान में 12 जनवरी को इसी इलाके में आईईडी विस्फोट हुआ था जिसमें तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो…
नई दिल्ली : देश के कई प्रसिद्ध पहलवानों का जंतर-मंतर पर तीसरे दिन भी धरना जारी है। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पहलवानों ने शरण को उनके पद से हटाने की मांग की है। इसी बीच, धरने पर बैठे पहलवानों ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखा है। उन्होंने पीटीउषा से शरण की शिकायत की है। IOA के सामने रखी चार मांगें पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पूनिया ने संयुक्त तौर पर ये…
मुंबई : कैलेंडर में तारीख थी 22 जनवरी 2005, जुहू स्तिथ एज रिवेरा बिल्डिंग की 7वीं मंजिल के दरवाजे के बाहर अखबार और दूध के पैकेट तीन दिनों से इकट्ठा होते जा रहे थे। दरवाजे पर ना ताला डला था और ना ही अंदर से पिछले तीन दिनों से कोई बाहर निकला। जब पड़ोसी इकट्ठा हुए तो उन्हें संदेह हुआ। दरवाजे के पास गए तो सड़न की बदबू से ज्यादा देर वहां रुक नहीं सके। स्थिति संदिग्ध थी तो पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। पुलिस पहुंची, दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला और फिर जब दरवाजा…