Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»Chhattisgarh : संदिग्ध हालत में मिली यूट्यूब एंकर इशिका शर्मा की लाश
    Crime

    Chhattisgarh : संदिग्ध हालत में मिली यूट्यूब एंकर इशिका शर्मा की लाश

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 14, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले में पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के मामले में एक युवक की भूमिका सामने आ रही है, जो घटना के दिन से ही फरार है। पुलिस को युवक पर ही शक है, उसकी तलाश की जा रही है। इशिका की लाश सोमवार को उसके बेडरूम से संदिग्ध हालत में मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, युवती इशिका शर्मा (22 वर्ष) सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी। इशिका स्थानीय यू ट्यूब चैनल में पिछले 3 साल से एंकर थी, साथ ही एलएलबी की फाइनल ईयर की छात्रा थी। रविवार को उसके पत्रकार पिता गोपाल शर्मा और मां किसी काम से कोरबा के लिए गए हुए थे। घर में सिर्फ इशिका और उसका भाई आर्यन थे। भाई आर्यन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने एक दोस्त को भी घर पर बुलाया था। सभी ने रात में खाना खाया, लेकिन उसे लगता है कि खाने में कुछ मिला दिया गया था, क्योंकि वो गहरी नींद में चला गया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    भाई ने बताया कि जब उसकी नींद खुली, तो सोमवार की दोपहर हो चुकी थी। उसके रूम का दरवाजा बाहर से बंद था। इधर पिता गोपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर को 12 बजे उन्होंने दोनों बच्चों को कॉल लगाया, तो दोनों में किसी ने भी फोन नहीं उठाया। बहुत बार ट्राय करने के बाद भी जब दोनों बच्चों ने फोन नहीं उठाया, तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने चौकीदार को कॉल किया और घर पर जाकर देखने की बात कही।

    चौकीदार जब घर पहुंचा, तो उसने पाया कि घर का मेन दरवाजा खुला हुआ है। वहीं आर्यन के बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद है। चौकीदार ने कमरे का दरवाजा खोलकर आर्यन को जगाया। इसके बाद दोनों इशिका के कमरे में पहुंचे, तो देखा कि उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी है। वहीं जो दोस्त घर आया था, उसका कोई अता-पता नहीं था। साथ ही उनकी स्कूटी और भाई-बहन दोनों का मोबाइल भी गायब था। चौकीदार के फोन से बेटे ने तुरंत घटना की सूचना पिता को दी।

    पिता ने सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी और वे तुरंत अपनी पत्नी के साथ कोरबा से जांजगीर-चांपा आने के लिए निकल गए। इधर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे। माता-पिता के आने के बाद शाम में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। भाई आर्यन और माता-पिता का बयान दर्ज किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

    वहीं आर्यन और इशिका का कौन सा दोस्त घर पर आया था, इसका खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वो कुछ भी कहने की स्थिति में होगी। मृत युवती के घर से महज 700 मीटर की दूरी पर जाकर डॉग स्क्वॉड की टीम भटक गई।

    पुलिस ने बताया कि इशिका शर्मा यूट्यूब चैनल की एंकर होने के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती थी, साथ ही लॉ स्टूडेंट भी थी। वो जांजगीर-चांपा के टीसीएल कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रही थी। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की करने की बात एसपी ने कही है।

    ये भी पढ़िए….

    BBC IT Raid : बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों में आईटी विभाग का छापा, कांग्रेस ने कहा-अघोषित आपातकाल

    Post Views: 782
    Chhattisgarh Chhattisgarh Crime Chhattisgarh News
    Previous ArticleBBC IT Raid : बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों में आईटी विभाग का छापा, कांग्रेस ने कहा-अघोषित आपातकाल
    Next Article Chhattisgarh : हसदेव कोयला खदान का विरोध करने आए राकेश टिकैत बोले…CG की नीतियां पूरे देश में लागू हो; पढ़िए पूरी खबर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.