Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»पीएम मोदी का ‘मैजिक’, 22 राज्यों में सरकार और पूरे देश में 2013 के मुकाबले 3 गुना से ज्यादा पार्टी के विधायक
    National

    पीएम मोदी का ‘मैजिक’, 22 राज्यों में सरकार और पूरे देश में 2013 के मुकाबले 3 गुना से ज्यादा पार्टी के विधायक

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। 13 सितंबर 2013 को हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम घोषित किया गया। तब भाजपा या एनडीए की देश के कुछ गिने-चुने राज्यों में ही सरकार थी। देश के कई राज्य तो ऐसे थे, जहां भाजपा की जमीनी पकड़ भी शून्य थी। लेकिन, आज देश के 31 में से 22 राज्यों में भाजपा या एनडीए गठबंधन की सरकार है। यानी 22 राज्यों में सत्ता के शिखर पर भाजपा या एनडीए के नेता सीएम के तौर पर काबिज हैं। भाजपा को यह उपलब्धि 2014 के बाद हासिल हुई है और इसमें सबसे बड़ा योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।

    भाजपा ने देश के कई ऐसे राज्यों में पीएम मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक जमीन मजबूत की, जिसके बारे में वह कभी सोचती भी नहीं थी। हिंदी पट्टी के राज्यों के अलावा ओडिशा और अब पश्चिम बंगाल ये दो ऐसे राज्य रहे जहां की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा को खूब मेहनत करनी पड़ी। ओडिशा में तो भाजपा ने सत्ता हासिल की है। अब भाजपा ने ममता बनर्जी को बंगाल की सत्ता से विदाई दे दी है। यह एक ऐसा राज्य है जहां भाजपा को अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में कई कार्यकर्ताओं के जीवन की आहुति का दर्द बर्दाश्त करना पड़ा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अभी भारत का पूरा का पूरा नक्शा भगवा नजर आने लगा है। सुदूर दक्षिण से उत्तर तक और पूरब से पश्चिम तक हर तरफ भाजपा का परचम लहरा रहा है।

    भाजपा और एनडीए की उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मणिपुर, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड और पुडुचेरी में सरकार है। इसमें नया नाम पश्चिम बंगाल का भी जुड़ गया है।

    पीएम मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले के आंकड़े पर नजर डालें तो सितंबर 2013 तक भारत के राज्यों में अगर भाजपा के विधायकों के आंकड़े को देख लें तो यह 773 थी। जबकि 4 मई 2026 जबकि पांच राज्यों में मतगणना चल रही है उसको मिलाकर देखें तो यह 1,798 की संख्या को पार कर गई है। बता दें कि इन 5 राज्यों के चुनाव के आंकड़े अभी पूरी तरह से घोषित नहीं हुए हैं। ऐसे में इन आंकड़ों में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। लेकिन, कहने का मतलब यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल केंद्र की सत्ता का रास्ता ही भाजपा के लिए तैयार नहीं किया बल्कि कई राज्यों में भाजपा की सरकार स्थापित करा दी।

    आंध्र प्रदेश में जहां 2013 में भाजपा के पास दो विधानसभा सीटें थी वहीं 2026 में सीटों की संख्या 8 हो गई। इसी तरह अरुणाचल में 3 से बढ़कर 46, बिहार में 91 से 89, छत्तीसगढ़ में 50 से 54, दिल्ली में 23 से 48, गोवा में 21 से 27, गुजरात में 115 से 161, हरियाणा में 4 से 48, हिमाचल प्रदेश में 26 से 25, जम्मू-कश्मीर में 11 से 29, झारखंड में 18 से 21, कर्नाटक में 40 से 64, मध्य प्रदेश में 143 से 165, महाराष्ट्र में 46 से 131, मणिपुर में 0 से 36, मेघालय में 0 से 2, मिजोरम में 0 से 2, नागालैंड में 1 से 11, ओडिशा में 6 से 79, पंजाब में 12 से 2, राजस्थान में 78 से 118, सिक्किम में अभी खाता नहीं खुला है। तेलंगाना में 7 का फायदा, त्रिपुरा में 0 से 32, उत्तर प्रदेश में 47 से 257, उत्तराखंड में 31 से 47 सीटों तक की बढ़त हासिल की है।

    इसके साथ ही केरल में 0 से 3, असम में 5 से बढ़कर 82, पुडुचेरी में 0 से 3, तमिलनाडु में 0 से 2 और पश्चिम बंगाल में 0 से 199 तक साल 2013 के बाद से अब तक पहुंचा दिया है। इन पांच राज्यों में अभी मतगणना के नतीजे पूर्णत: घोषित नहीं हुए हैं। ऐसे में अभी नंबरों में और बदलाव की संभावना है।

    इन आंकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि पीएम मोदी ने केंद्र की सरकार में रहते हुए भाजपा के लिए राज्यों में राजनीति के लिए भी रास्ता बनाया और धीरे-धीरे पार्टी ने सभी राज्यों में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने के काम में तेजी लाई और इसका परिणाम हर राज्य के चुनाव नतीजों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। यही वजह है कि केंद्र के साथ 31 में से 22 राज्यों में सत्ता के शिखर पर या तो एनडीए है या अकेली भाजपा। इसके साथ ही भाजपा ने अब तक देश के 72 प्रतिशत क्षेत्रफल पर और 78 प्रतिशत आबादी पर अपना शासन जमा लिया है।

    इसे भी पढ़ें……………

    असम चुनाव में पहली बार उतरे जेएमएम को नहीं मिली कोई सीट, वोटों के आंकड़ों से हेमंत सोरेन उत्साहित

    Post Views: 338
    Previous Articleअसम चुनाव में पहली बार उतरे जेएमएम को नहीं मिली कोई सीट, वोटों के आंकड़ों से हेमंत सोरेन उत्साहित
    Next Article ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.