Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा

    July 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश

    July 19, 2026

    ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा
    • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश
    • ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा
    • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा
    • महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि
    • रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले, बैटरी कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला
    • 20 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर हंगामा
    • छह मवेशियों को कथित रूप से क्रूरता के साथ ले जाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»बंगाल में भाजपा का ‘कमल राज’ : सुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा तीन दशक का राजनीतिक सफर
    National

    बंगाल में भाजपा का ‘कमल राज’ : सुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा तीन दशक का राजनीतिक सफर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई और सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी और उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    सुवेंदु अधिकारी के साथ जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही राज्य में पहली बार किसी दक्षिणपंथी दल की सरकार बनी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    8 मई को भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना था। इसके बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करते हुए राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया।

    सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर तीन दशक से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने 1995 में कांथी नगरपालिका से पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद वे तीन बार पार्षद रहे और कांथी नगरपालिका के चेयरमैन भी बने। उन्हें 20 साल से अधिक का विधायी अनुभव है। वे दो बार लोकसभा सांसद, तीन बार विधायक और पांच साल तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

    राज्य सरकार में रहते हुए उन्होंने परिवहन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। इसके अलावा वे हुगली रिवर ब्रिज कमीशन के चेयरमैन भी रहे। हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने औद्योगिक शहर हल्दिया के विकास में अहम भूमिका निभाई। सहकारिता आंदोलन में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। वे एग्रीकल्चर रूरल बैंक, कांथी अर्बन कोऑपरेटिव और विद्यासागर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं।

    सुवेंदु अधिकारी का परिवार भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा रहा है। कांथी के प्रसिद्ध अधिकारी परिवार के बिपिन अधिकारी और केनाराम अधिकारी बंगाल के कई स्वतंत्रता सेनानियों के करीबी सहयोगी थे। बिपिन अधिकारी को अंग्रेजों ने जेल भेजा था और ब्रिटिश शासन के दौरान अधिकारी परिवार का घर दो बार जला दिया गया था।

    15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के करकुली गांव में जन्मे सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एम.ए. की पढ़ाई की है। वे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी के पुत्र हैं और फिलहाल अविवाहित हैं।

    सुवेंदु अधिकारी 2007 के नंदीग्राम आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे, जिसने 34 साल पुराने वाम मोर्चा शासन को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। वे लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस में रहे और 2020 तक ममता बनर्जी सरकार में मंत्री भी थे। दिसंबर 2020 में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था।

    उन्हें ‘जायंट किलर’ भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने 2021 में नंदीग्राम और 2026 में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ी राजनीतिक जीत हासिल की।

    इसे भी पढ़ें…….

    पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार : भाजपा नेता बोले- आज से आम लोगों की आशा, आकांक्षा और विकास का सूर्योदय

    Post Views: 297
    West Bengal New CM
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार : भाजपा नेता बोले- आज से आम लोगों की आशा, आकांक्षा और विकास का सूर्योदय
    Next Article पाकुड़ में खौफनाक मंजर : घर में घुसे सियार, ढाई माह की मासूम को नोचकर खाया; दूसरी बच्ची गंभीर घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    20 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर हंगामा

    July 18, 2026

    होर्मुज में भड़का युद्ध! तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय क्रू सदस्य की मौत; अमेरिका-ईरान संघर्ष और गहराया

    July 14, 2026

    कटिहार में पाकिस्तान से कथित आतंकी कनेक्शन का खुलासा, युवक गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    July 13, 2026

    नामांकन के तुरंत बाद जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मालवी गिरफ्तार, कोर्ट से मिली राहत

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा

    July 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश

    July 19, 2026

    ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा

    July 18, 2026

    दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा

    July 18, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा
    • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश
    • ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा
    • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा
    • महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.