- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची, विष्णु पांडेय। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में लोहरदगा (राजाबंगला) निवासी तीरंदाजी खिलाड़ी दिप्ती कुमारी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के समक्ष तीरंदाजी खिलाड़ी दिप्ती कुमारी ने कहा कि तीरंदाजी खेल में वे नेशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं। सरायकेला खरसावां आर्चरी अकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां स्वयं सहायता समूह से सात लाख रुपए कर्ज लेकर चार लाख पचास हजार रुपए में धनुष खरीदी, यूएसए खेलने जाने के क्रम में कलकत्ता में उनका धनुष टूट गया और वे यूएसए जाने से वंचित रह गई। कर्ज चुकाने…
नई दिल्ली/हजारीबाग: डीसी नैंसी सहाय शुक्रवार को डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल भवन, नई दिल्ली में नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी जिलों के लिए आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुई। नई दिल्ली में संपन्न हुए चिंतन शिविर में हजारीबाग के अलावे सरायकेला खरसावां, बोकारो, पलामू के उपायुक्त समेत चतरा मयूरहंट, दुमका जरमुंडी, गढ़वा मांझीयोन, गिरिडीह जमुआ एवं रांची मांडर के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी शामिल हुए। डीसी ने आकांक्षी जिला हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्र में हुए प्रशासनिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उपायुक्त ने विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा के…
विष्णुगढ़। थाना अंतर्गत बनासो के गरहमुर्गी के पास शुक्रवार दोपहर घटी एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सब्बी बस हजारीबाग से गोमिया की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही बाइक बस से टकरा गई।नतीजतन बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान बिरजू सिंह (25) और महादेव सिंह (22) पिता स्व. महेर सिंह के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए गए हैं और बोकारो जिलान्तर्गत चतरोचट्टी थाना के माघा गांव के रहने वाले थे। बताया गया है कि 2 मई को महादेव सिंह की…
हजारीबाग/कोडरमा, ऑफबीट संवाददाता : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को आचार संहिता उल्लंघन मामले में हजारीबाग कोर्ट ने दोषी करार दिया है. अन्नपूर्णा देवी पर दो सौ रुपए का अर्थदंड लगाया गया है. अर्थदंड नहीं देने पर एक दिन का साधारण कारावास होगा. दरअसल 13 मई 2019 को अन्नपूर्णा देवी मतदान करने के दौरान पार्टी का चुनाव चिह्न लगाकर वोट देने गई थीं. ऐसे में झारखंड विकास मोर्चा के नेता महेश राम ने शिकायत कर मामला दर्ज कराया था. इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी. 130 (ई) के तहत मामला दर्ज किया गया था. 11 गवाह अभियोजन…
रांची, विष्णु पांडेय। सीएम हेमंत सोरेन ने आज से एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर दी है। हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन राज्य के लिए एक महत्त्वपूर्ण दिन है। राज्य के आम नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज “एयर एम्बुलेंस सेवा” का शुभारंभ किया गया है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। आज जहां एक तरफ हम विकास के नए आयाम को छू रहें हैं, वहीं दूसरी तरफ कोरोना जैसी महामारी हमारे सामने आपदा के रूप में चुनौती बनकर आई है। कोरोना ने…
बिक्रमगंज। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोरौना गांव में गुरुवार की देर शाम छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। हमले में उत्पाद अवर निरीक्षक का सिर फट गया। वहीं, करीब छह लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 8: 30 बजे शाम को उत्पाद अवर निरीक्षक जूही राज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम मोरौना गांव में कार्रवाई करने गई थी। उत्पाद विभाग की टीम ने जैसे ही दो शराब माफिया को अपने कब्जे में लिया, इसी दौरान टीम पर करीब 50 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर…
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले वर्ष 22 जनवरी को रामलला को स्थायी गर्भगृह में प्रतिष्ठित करने की तिथि निर्धारित की है। यह जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने गुरुवार को साझा की। वह होटल क्रिनौस्को में उत्तर प्रदेश सराफा मंडल एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि स्थायी गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूर्व में कई तिथियों पर विचार हुआ, लेकिन अंतत: कई चरणों में विचार-विमर्श के उपरांत 22 जनवरी 2024 को यह अनुष्ठान पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस तिथि को दृष्टिगत रखते हुए अक्टूबर तक रामलला की…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। शासन की योजनाओं को सही तरह से क्रियान्वयन हो इसके लिए अलग अलग विभाग बनाए गए है। विभागवार अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है जो शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को दिला सकें। कार्यालय में करते है शेविंग और धोते है कपड़े हैरानी की बात यह है कि जिले के ब्रिज विभाग ऐसा कार्यालय है है जिसे विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने मनमानी तरीके से कार्यालय कम घर ज्यादा बना लिया है। आलम यह है कि कार्यालय में घेरलू सामान के साथ शेविंग सामान व कपड़े धोने के लिए उपयोग करते है। उच्चाधिकारियों द्वारा विभाग…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: जेल समीक्षा दिवस पर जेल में कैदियों की सुनी गई समस्याएं, गर्मी के मौसम में कैदियों को अच्छे भोजन ठंडा पानी उपलब्ध कराने के जेल प्रशासन को दिए निर्देश. आज बुधवार को बलरामपुर जिले के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेशमा बैरागी ने जिला जेल रामानुजगंज का भ्रमण एवं निरीक्षण किया जेल में मिलने वाले भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गर्मी में बंदियों के लिए ठंडा पानी और मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रबंध करने के निर्देश जेल प्रशासन को दिया. बैरक में भ्रमण कर…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता: जिला मुख्यालय बलरामपुर में रोजगार कार्यालय का घेराव करने भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एक बृहद रैली जुलूस निकालकर रोजगार कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस से झूमा झपटी के भी हुई. इस दौरान कई लोग भी घायल हुए. घायल हुए राजपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह से पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना साथ ही साथ महिला आरक्षक जो घायल हो गई थी उससे भी मुलाकात कर हालचाल जाना. इसके पश्चात डॉक्टरों से आग्रह करते हुए कहा कि क्षेत्र का हर व्यक्ति जो आपके यहां…