What's Hot

    एक कार्यक्रम में साथ नजर आए कांग्रेस के दावेदार बृहस्पति सिंह और अजय तिर्की

    September 22, 2023

    बैंक में आठ करोड़ से ज्यादा की डकैती के लूटेरे रामानुजगंज से गिरफ्तार, झारखंड भागने के फिराक में थे आरोपी

    September 20, 2023

    लिवर की गंभीर बीमारी से उभरे अतुल दुबे, जीवनसंगिनी ने बचाई जान; पेश की कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना

    September 20, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Offbeat NewsOffbeat News
    Trending
    • एक कार्यक्रम में साथ नजर आए कांग्रेस के दावेदार बृहस्पति सिंह और अजय तिर्की
    • बैंक में आठ करोड़ से ज्यादा की डकैती के लूटेरे रामानुजगंज से गिरफ्तार, झारखंड भागने के फिराक में थे आरोपी
    • लिवर की गंभीर बीमारी से उभरे अतुल दुबे, जीवनसंगिनी ने बचाई जान; पेश की कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना
    • Korba: पाली में दिखा विशालकाय मगरमच्छ
    • सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख मनाया हरतालिका तीज
    • आठ वर्षीय अब्दुस की अपहरण के बाद कर दी गयी हत्या
    • बकोरिया कांड मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को
    • उत्तर रेलवे के 90 रेल कर्मी राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित
    Facebook Twitter Instagram
    • Home
    • Crime
    • National
    • Education
    • Entertainment
    • Health
    • Life
    • State
    • Offbeat
    • Poltics
    • Business
    • Finance
    • Video Gallery
    • Others
      • Sports
      • Tech
    Offbeat NewsOffbeat News
    Home»Offbeat»Ayodhya News: 22 जनवरी को हो सकती है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
    Offbeat

    Ayodhya News: 22 जनवरी को हो सकती है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

    OffbeatnewsBy OffbeatnewsApril 28, 2023Updated:April 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले वर्ष 22 जनवरी को रामलला को स्थायी गर्भगृह में प्रतिष्ठित करने की तिथि निर्धारित की है। यह जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने गुरुवार को साझा की। वह होटल क्रिनौस्को में उत्तर प्रदेश सराफा मंडल एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि स्थायी गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूर्व में कई तिथियों पर विचार हुआ, लेकिन अंतत: कई चरणों में विचार-विमर्श के उपरांत 22 जनवरी 2024 को यह अनुष्ठान पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित किया गया है।

    इस तिथि को दृष्टिगत रखते हुए अक्टूबर तक रामलला की मूर्ति तथा इससे पूर्व सितंबर तक गर्भगृह का निर्माण पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। गर्भगृह के निर्माण में मकराना मार्बल का उपयोग हो रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंपतराय ने आयोजन में आए सराफा व्यापारियों के समक्ष मंदिर निर्माण की प्रक्रिया साझा की। उन्होंने कहाकि भूतल पर सिर्फ रामलला विराजमान होंगे।

    प्रथम तल पर राम दरबार होगा, जबकि द्वितीय तल खाली होगा, जिसकी उपयोगिता मंदिर की ऊंचाई के लिए होगी। उन्होंने बताया कि शिखर, आसन, दरवाजा में स्वर्ण का उपयोग भी किया जाएगा। गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 34 सीढ़ियां बनाई गईं हैं। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेशचंद्र जैन ने चंपतराय का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और मंदिर संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार ज्ञापित किया।

    पांच मिनट रामलला के मस्तक पर रहेगा सूर्य तिलक

    चंपतराय ने कहाकि रामलला की मूर्ति अयोध्या में ही बनेगी। यह प्रतिमा पांच वर्ष के बालक की होगी। रामनवमी पर रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणों का तिलक हो सके इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम अपना कार्य लगभग पूर्ण कर चुकी हैं। इसकी देखरेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। पांच मिनट तक रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणें रहें, इसे सूर्य तिलक नाम दिया गया है। यह प्रयोग लगभग सफल हो गया है। चंपतराय ने कहाकि रामलला को प्रतिदिन नया वस्त्र पहनाया जाता है। पुराने कपड़े शगुन के तौर पर लोग मांगते हैं और उन्हें उपलब्ध कराया जाता है।

    श्रद्धालुओं की सुविधा का भी रखा ध्यान

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीर्थ यात्री सेवा केंद्र बनाया जा रहा है। पहले चरण में बन रहे केंद्र में 25 हजार यात्री अपनी पेन, पर्स, बेल्ट, मोबाइल व मंदिर में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित अन्य वस्तुएं सुरक्षित रख सकेंगे। वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए रैंप एवं तीन लिफ्ट भी होंगी। इसके अतिरिक्त दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे। परिसर में पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया है। परिसर में 70 प्रतिशत ओपेन एरिया रखा गया है।

    Post Views: 809
    Ayodhya Mandir Pran Pratishtha Ayodhya News Ram Mandir
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleसेतु निर्माण विभाग के कार्यालय को अधिकारी-कर्मचारियों ने बना लिया घर, रखते है घरेलू सामान
    Next Article Rohtas: शराब माफिया को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, महिला SI का सिर फटा; छह घायल
    Offbeatnews
    • Website

    Related Posts

    वन वाटिका में सावन उत्सव का आयोजन

    August 28, 2023

    वैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा लगातार सातवें सप्ताह भी रहा जारी

    August 23, 2023

    Ranchi: इच्छा और तृष्णा से बचने की एक मात्र औषधि है संतोष : आर्यिका विभाश्री 

    August 2, 2023

    रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज में हाथियों का उत्पात, देर रात घरों में की तोड़फोड़, दीवार का मलबा गिरने से ग्रामीण की मौत

    August 2, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एक कार्यक्रम में साथ नजर आए कांग्रेस के दावेदार बृहस्पति सिंह और अजय तिर्की

    September 22, 2023

    बैंक में आठ करोड़ से ज्यादा की डकैती के लूटेरे रामानुजगंज से गिरफ्तार, झारखंड भागने के फिराक में थे आरोपी

    September 20, 2023

    लिवर की गंभीर बीमारी से उभरे अतुल दुबे, जीवनसंगिनी ने बचाई जान; पेश की कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना

    September 20, 2023

    Korba: पाली में दिखा विशालकाय मगरमच्छ

    September 19, 2023
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Your source for the serious news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a news site. Visit our main page for more demos.

    We're social. Connect with us:

    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एक कार्यक्रम में साथ नजर आए कांग्रेस के दावेदार बृहस्पति सिंह और अजय तिर्की
    • बैंक में आठ करोड़ से ज्यादा की डकैती के लूटेरे रामानुजगंज से गिरफ्तार, झारखंड भागने के फिराक में थे आरोपी
    • लिवर की गंभीर बीमारी से उभरे अतुल दुबे, जीवनसंगिनी ने बचाई जान; पेश की कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना
    • Korba: पाली में दिखा विशालकाय मगरमच्छ
    • सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख मनाया हरतालिका तीज
    © 2023 Designed by offbeatnews.in.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.