Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»Rohtas: शराब माफिया को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, महिला SI का सिर फटा; छह घायल
    Crime

    Rohtas: शराब माफिया को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, महिला SI का सिर फटा; छह घायल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 28, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बिक्रमगंज। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोरौना गांव में गुरुवार की देर शाम छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। हमले में उत्पाद अवर निरीक्षक का सिर फट गया। वहीं, करीब छह लोग जख्मी हो गए।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 8: 30 बजे शाम को उत्पाद अवर निरीक्षक जूही राज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम मोरौना गांव में कार्रवाई करने गई थी। उत्पाद विभाग की टीम ने जैसे ही दो शराब माफिया को अपने कब्जे में लिया, इसी दौरान टीम पर करीब 50 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला बोल लिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उपद्रवियों के इस हमले में उत्पाद अवर निरीक्षक जूही राज का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गईं। उत्पाद विभाग के सिपाही रंजीत कुमार सिंह का हाथ फूल गया, जिनके हाथ टूटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। महिला उत्पाद आरक्षी तूलिका कुमारी और एक होमगार्ड का जवान सुनील कुमार जख्मी है। घायलों में जूही राज की स्थिति गंभीर है। सभी जख्मी का इलाज बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।

    बिक्रमगंज अंचल के उत्पाद निरीक्षक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक जूही राज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम मोरौना गांव में छापेमारी करने गई थी। टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज सुशील कुमार और संजय कुमार को दबोच लिया। ये दोनों स्थानीय चौकीदार के परिजन भी बताए जाते हैं।

    चार हिरासत में

    उन्होंने बताया कि दोनों को पकड़कर जैसे ही उत्पाद पुलिस ने गाड़ी में बैठाया। वैसे ही वहां करीब पचास की संख्या में पहुंचे उपद्रवियों ने लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस यहां से अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो लोग मठिया और दो लोग मोरौना के निवासी हैं।

    वहीं, उपद्रवियों के इस हमले में उत्पाद विभाग की तीन वाहनें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिए जाने की सूचना है। वहीं, जिन दो शराब माफिया को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा था, वो गांव से फरार हैं।

    ये भी पढ़िए…

    Ayodhya News: 22 जनवरी को हो सकती है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

    Post Views: 680
    Rohtas
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleAyodhya News: 22 जनवरी को हो सकती है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
    Next Article Jharkhand: राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, सीएम ने कहा- जिनके पास पैसा नहीं, उन्हें भी मिलेगी सुविधा; जानिए कैसे होगी बुकिंग
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026

    जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा

    August 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.