Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सवारी वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गए। यह वाहन तमाड़ से बुंडू के ताउ मैदान में आयोजित आदिवासी जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए लोगों को लेकर आ रहा था। बुंडू के गोसाईडीह के समीप वाहन का टायर फट गया और वाहन पलट गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि 15 लोग घायल हो गये। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोग तुरंत…

Read More

बलरामपुर। जिले के में आज शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर रामानुजगंज नगर में रन फॉर यूनिटी यानी एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के युवा, समाजसेवी, अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुबह होते ही रामानुजगंज के रेस्ट हाउस परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच एकता दौड़ की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में एसडीएम आनंद राम नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा, एसडीओपी बाजीलाल सिंह और थाना…

Read More

हजारीबाग। जिला के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के झरदाग गांव में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार लड़कियों की मौत मंगलवार को हो गई। घटना के बारे में बताया गया है कि घर मे छठ हुआ था। पूजा के समापन के बाद तालाब में सफाई के लिए सभी बच्चियां गई थी। सभी बच्चियां पैर फिसलने के गहरे पानी डूब गईं। उल्लेखनीय है कि घर से कुल छह लोग तालाब गए हुए थे। जिनमें दो सुरक्षित हैं। सुरक्षित महिलाओं ने बताया कि पहले रिकी कुमारी (16) पिता मुकेश कुमार पहले डूबी। इसके बाद पूजा (20) पिता राजू साव सीकरी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक ने चाईबासा में ग्रामीणों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को जमशेदपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में आदिवासियों की सुरक्षा खतरे में है और सरकार उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसी घटना के विरोध में चंपाई सोरेन ने बुधवार को कोल्हान बंद का आह्वान किया है। सोरेन ने कहा कि चाईबासा के तांबो चौक में ग्रामीण सिर्फ दिन में भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री की मांग कर रहे थे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। लोक आस्था के महापर्व छठ ने सोमवार की संध्या कन्हर नदी तट को आस्था, अनुशासन और श्रद्धा के सागर में बदल दिया। छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बहने वाली कन्हर नदी इस दिन केवल एक जलधारा नहीं रही बल्कि वह दो राज्यों के लोगों के अटूट विश्वास और एकता की साक्षी बन गई। सांझ ढलते ही घाटों पर हजारों श्रद्धालु हाथों में अर्घ्य लिए सूर्यदेव की आराधना में लीन दिखे। करीब पंद्रह हजार श्रद्धालु इस ऐतिहासिक नदी तट पर पहुंचे। घाटों पर छठ मइया के जयकारे गूंजते रहे, वहीं भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण अलौकिक बना…

Read More

पलामू। पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के समीप सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। दो युवकों अंकुश पासवान (22 वर्ष) निवासी शेरघाटी, बिहार और आदर्श चंद्रवंशी (22 वर्ष) निवासी इटवा, नवीनगर, बिहार के शव रविवार की देर शाम बरवाडीह गांव के सामने से बरामद किये गये थे। तीसरे युवक रजनीश चंद्रवंशी (23 वर्ष) निवासी पोखराही के शव की खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में सोमवार सुबह दंगवार के डुमरहथा गांव के पास सोन नदी से उसका शव बरामद कर लिया गया। सीओ पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा…

Read More

धनबाद। छठ महापर्व के बीच रविवार को धनबाद में एक बड़ा हादसा होने का मामला प्रकाश में आया है। पुटकी थाना क्षेत्र के सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग में रविवार को हुए भूस्खलन में तीन मजदूर मलबे में दब गए। जिसमे से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में दीपक पंडित नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि गणेश महतो और किशोर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मृतक केंदुआडीह थाना क्षेत्र…

Read More

रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाए जाने का मामला अब भयावह रूप ले चुका है। शनिवार को जांच में चार और बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई, जिससे संक्रमित बच्चों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस चौंकाने वाले खुलासे से पूरे स्वास्थ्य तंत्र में हड़कंप मच गया है। रांची से विशेष जांच टीम शनिवार को चाईबासा पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू की। टीम के अधिकारियों के अनुसार, बीते एक सप्ताह में सदर अस्पताल के एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र में पांच बच्चे एचआईवी…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के सदर अस्पताल में बच्चों को ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) संक्रमित खून चढ़ाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मरांडी ने रविवार को इसे लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य संपोषित हत्या का प्रयास बताया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित पांच मासूम बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाया गया और अब सभी बच्चे एचआईवी पॉज़िटिव पाए गए हैं। अगर इन बच्चों की भविष्य में मृत्य हो जाती है, तो यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या…

Read More

रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की चौंकाने वाली घटना ने राज्यभर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस गंभीर लापरवाही पर सख्त एक्शन लेते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी सहित संबंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से दी है।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए…

Read More