Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बहनों और भाइयों, मैं विशेष रूप से युवाओं से आज के पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। आपका एक-एक वोट बिहार में जंगलराज की वापसी को रोकने, सुशासन को कायम रखने और एक विकसित व आत्मनिर्भर बिहार के…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अब वर्दी ताकत की नहीं, बल्कि दादागिरी की पहचान बन चुकी है? सोलह सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू का रौब और एक गरीब ठेलेवाले की बेबसी सबके सामने है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो बलरामपुर बस स्टैंड का है। दृश्य में वर्दीधारी नीरज साहू अपने सामने खड़े एक ठेलेवाले का कॉलर पकड़ते हैं, उसे सरकारी गाड़ी की ओर धकेलते हैं…

Read More

बलरामपुर। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर नगर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित कन्हर नदी तट पर अहले सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान के लिए उमड़ पड़े। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और भगवान विष्णु की आराधना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। नगर के प्रसिद्ध राम मंदिर के पुजारी यशपाल दुबे ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। अहले सुबह लगभग चार बजे से ही शहरवासी स्नान…

Read More

बलरामपुर। बीते सप्ताह लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने बलरामपुर जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई गांवों में खेतों में जलभराव होने से धान की खड़ी फसलें नष्ट हो गईं, वहीं कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल भी सड़ने लगी। स्थिति यह है कि कई जगहों पर धान के पौधे समय से पहले ही अंकुरित हो गए हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। लगातार छह-सात दिन बरसी बारिश, खेत बने तालाब अक्टूबर के अंतिम दिनों से लेकर नवम्बर की शुरुआत तक जिले में लगभग एक सप्ताह तक निरंतर वर्षा होती रही। इससे…

Read More

रांची। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में रविवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार तबादला किए गए पदाधिकारियों में पांच इंस्पेक्टर और दो सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सुखदेव नगर का थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी को सदर पश्चिमी का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा को मांडर सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही इंस्पेक्टर सुशील…

Read More

रांची। झारखंड ठंड की गिरफ्त में आने लगा है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची में रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को रांची में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, जो सोमवार को गिरकर 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में रविवार को 22.5 डिग्री की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, डालटेनगंज में 21.3 डिग्री की तुलना में 18.5 डिग्री, बोकारो में 22.2 डिग्री की तुलना में 19.1 डिग्री और चाईबासा…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में जारी तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज दूसरा दिन है। आज के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगायक सुनील मानिकपुरी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मंच पर प्रदेश की लोकसंस्कृति का रंग बिखेरेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्योत्सव स्थल पर उनकी अगवानी के लिए जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और नागरिकों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित…

Read More

बलरामपुर। आत्मरक्षा, नशा मुक्ति और जनजागरूकता का संदेश लेकर राज्य स्तरीय आवासीय कुडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बीते शाम रामानुजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में हुआ। यह शिविर 5 नवम्बर तक चलेगा, जिसमें प्रदेशभर से आए युवा और बालिकाएं उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। इस शिविर का आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलरामपुर के मार्गदर्शन में तथा डिस्ट्रिक्ट कुडो एसोसिएशन बलरामपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन शर्मिला गुप्ता, चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट कुडो एसोसिएशन एवं अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति…

Read More

रांची। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब झारखंड में खत्म हो गया है। इसके साथ ही राज्य भर में अब ठंड के तेजी से बढ़ने की संभावना है। दरअसल, झारखंड के विभिन्न जिलों में ‘मोंथा’ के चलते तीन-चार दिनों से बारिश हो रही थी। इससे आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। विभाग का कहना है कि रांची सहित कई जिलों में देर रात और सुबह में कुहासा छाया रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे…

Read More

कोडरमा। जिले में शनिवार रात सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी की मौत हो गयी। सदर अस्पताल में लिपिक के रूप में पदस्थापित उक्त महिला की पहचान 55 वर्षीया सुलोचना कुमारी (पति रंजीत कुमार, झुमरीतिलैया) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुलोचना कुमारी शनिवार को सदर अस्पताल से अपना कार्य पूरा कर पुत्र के साथ बाइक से झुमरीतिलैया के अड्डी बंग्ला रोड स्थित अपने आवास आ रही थी। इसी दौरान रांची-पटना रोड के एनएच 20 स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप उनके बाइक के सामने अचानक से एक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर…

Read More