Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    • चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»वर्दी का रौब : बस स्टैंड पर आबकारी अफसर की दबंगई का वीडियो वायरल, इंसानियत हुई शर्मसार
    Chhattisgarh

    वर्दी का रौब : बस स्टैंड पर आबकारी अफसर की दबंगई का वीडियो वायरल, इंसानियत हुई शर्मसार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अब वर्दी ताकत की नहीं, बल्कि दादागिरी की पहचान बन चुकी है? सोलह सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू का रौब और एक गरीब ठेलेवाले की बेबसी सबके सामने है।

    बताया जा रहा है कि, यह वीडियो बलरामपुर बस स्टैंड का है। दृश्य में वर्दीधारी नीरज साहू अपने सामने खड़े एक ठेलेवाले का कॉलर पकड़ते हैं, उसे सरकारी गाड़ी की ओर धकेलते हैं और फिर जमीन पर पटक देते हैं। ठेलेवाले के गले पर नाखूनों के निशान तक दिख रहे हैं। सवाल उठता है अगर ठेलेवाले ने गलती की थी, तो क्या कानून हाथ में लेना ही अब न्याय का नया तरीका है? या फिर वर्दी पहनते ही इंसानियत छुट्टी पर चली जाती है?

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वर्दी का रौब या इंसानियत का जनाजा?

    वर्दी, जो सम्मान और सेवा का प्रतीक होती है, अब लोगों के बीच डर का पर्याय बनती जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं, क्या वर्दी का मतलब है गरीबों को रौंदना? प्रशासन की खामोशी इस पूरे मामले पर और भी सवाल खड़े कर रही है।

    पहले भी विवादों में रहे नीरज साहू

    यह कोई पहला मौका नहीं है जब उपनिरीक्षक नीरज साहू विवादों में आए हों। जून महीने में भी इनका नाम तब सुर्खियों में आया था, जब उन पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। उस वक्त भी इनका वीडियो वायरल हुआ था। अब एक बार फिर वही कहानी, बस किरदार वही और पीड़ित बदल गया।

    जिला आबकारी अधिकारी सत्यनारायण साहू का कहना है कि, मामला संज्ञान में है और नीरज साहू ने सफाई दी है कि ठेलेवाले ने शराब दुकान के 100 मीटर दायरे में चखना दुकान लगाया था। हटाने की बात पर विवाद हुआ। लेकिन सवाल यह है कि क्या हटाने का मतलब पटकने से है? और क्या सरकारी कार्य में बाधा का मतलब किसी गरीब की गर्दन दबाना है?

    वर्दी का भार संभालना हर किसी के बस की बात नहीं

    वर्दी जिम्मेदारी का प्रतीक है, अहंकार का नहीं। जब यही वर्दी आम जनता के दिल में डर का कारण बनने लगे, तो यह समाज के भरोसे पर सबसे बड़ा प्रहार है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन वर्दी की गरिमा बचाएगा या फिर यह वीडियो भी सोशल मीडिया की भीड़ में खोकर अगली चर्चा का हिस्सा बन जाएगा। क्योंकि सवाल सिर्फ एक है, वर्दी पहनी है तो क्या इंसानियत उतार दी है?

    ये भी पढ़िए…….

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, कन्हर नदी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Views: 708
    Balrampur Viral Video SI Niraj Sahu
    Previous Articleकार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, कन्हर नदी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article Bihar Election : गुलाबी ठंड में खिला लोकतंत्र का उल्लास, बिहार में सुबह नौ बजे तक हुआ इतना प्रतिशत मतदान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026

    चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली

    October 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.