- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पहुंची पुलिस और निगम के कर्मचारियों तथा व्यवसायियों और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि, एनआईटी के पास मौजूद साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने अल्टीमेटम मिलने के बाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया था। बीती रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी व्यवसायियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। इसके बाद आज सुबह…
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के सुबह तीन फुटपाथ दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना एक लाख रुपये से ज़्यादा की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। हालांकि आगलगी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना बगोदर बाजार अंतर्गत पुराने जीटी रोड के टॉउन हॉल के पास हुई है। इस घटना में तीन दुकानें और उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, आग कपड़ा और फल दुकान में लगी है। आग लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस…
अब कुत्तों पर ‘नज़र’ रखेंगे प्राचार्य : DPI का नया फरमान, शिक्षा नहीं ‘श्वान सुरक्षा’ बनी प्राथमिकता
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई से ज़्यादा अब आवारा कुत्तों की उपस्थिति चर्चा का विषय है। लोक शिक्षण संचालनालय ने ऐसा आदेश जारी कर दिया है, जिसे पढ़कर शिक्षक भी हैरान हैं और सोशल मीडिया भी ठहाकों से गूंज उठा है क्योंकि अब शैक्षणिक संस्थानों में ‘डॉग वॉचिंग’ की कमान प्राचार्य और हेडमास्टर के हाथों में सौंप दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का नया निर्देश पूरे राज्य में बहस का मुद्दा बन चुका है। आदेश में कहा गया है कि, हर स्कूल का प्राचार्य अब संस्थान का नोडल अधिकारी होगा, जिसे अपने नियमित शैक्षणिक कार्यों…
कोडरमा, (अरुण सूद)। श्री हंस योग साधना केंद्र, झुमरी तिलैया में 19 नवंबर को विश्व शांति दूत डॉ. प्रेम रावत के आगमन पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। केंद्र परिसर उनके स्वागत के नारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह ऐसा था कि सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। डॉ. रावत, जिनका जन्म 10 दिसंबर 1957 को हरिद्वार में हुआ, अपने पिता श्री हंस जी महाराज की प्रेरणा से मात्र आठ वर्ष की आयु में ही शांति संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के मिशन से जुड़ गए थे। आश्चर्यजनक रूप से तेरह वर्ष की उम्र…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2024 के परीक्षा परिणामों में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम विजयनगर के नीरज कुमार गुप्ता ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 28 वर्षीय नीरज ने कठिन प्रतिस्पर्धा वाले इस परीक्षा में 81वां रैंक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विजयनगर निवासी नीरज कुमार गुप्ता एक पढ़ाई और अनुशासनप्रिय परिवार से आते हैं। उनके पिता अनिल गुप्ता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बलरामपुर में एसडीओ पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता संजू गुप्ता गृहिणी हैं। परिवार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग रायपुर केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। कई शहरों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, यहां के ज्यादातर जिलों में रात और सुबह के वक्त तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हो रही है, जिससे ठंड बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त तापमान 10 डिग्री से…
खूंटी। जिले के स्वतंत्रता सेनानी स्व सिंगराज सिंह मानकी के पोते एवं खूंटी जिला मानकी संघ के अध्यक्ष और समाजसेवी गोवर्धन सिंह मानकी के पुत्र शालिग्राम महादेव मानकी के दीघा के समुद्र में डूबने से असमय निधन हो गया। वह खूंटी जिले के जोजोहातु के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य गुरुवार की रात को ही दीघा के लिए रवाना हो गए। शालिग्राम सिंह मानकी के निधन पर पूर्व शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, प्रियांक भगत, भाजपा के जिला महामंत्री संजय साहू सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त…
पलामू। पलामू जिले के दरनगर थाना क्षेत्र के कुकही के मुगलजान टोला में गुरुवार देर रात लगभग 15 की संख्या में आए डकैतों ने शिक्षक दंपती को बंधक बनाकर चार घंटे तक घर में तांडव मचाया। घर में रखे नगदी, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान लूट लिये । खाना बनवाकर खाया। डकैत शुक्रवार तड़के सुबह घर से भागे। जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर जपला के शिक्षक मृत्युंजय मेहता एवं उनकी पत्नी पारा शिक्षिका अनिता देवी गुरुवार रात लगभग 11 बजे खाना खाकर सो गए थे। मृत्युंजय मेहता शौच के लिए उठे तो छत पर संदिग्ध आहट…
धनबाद (झारखंड)। कोयलांचल के बड़े कारोबारी एलबी सिंह ने आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के अपने घर पहुंचते ही पालतू कुत्ते खोल दिए। इस वजह से टीम को घर में घुसने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सिंह के कुत्तों के बांधने के बाद ही टीम आवास में प्रवेश कर पाई। ईडी की टीम ने सिंह और अन्य कारोबारियों के 18 ठिकानों पर दबिश दी है। एलबी सिंह भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के चर्चित ठेकेदार हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीसीसीएल के टेंडरों में हुई गड़बड़ी और अनियमितता सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। ईडी…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा शासित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आज नीतीश मंत्रिमंडल में जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उनमें जमुई विधानसभा सीट से जीतीं श्रेयसी सिंह भाजपा की ओर से युवा चेहरों में शामिल हैं। इसके अलावा…