Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस लीक की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। गैस के प्रभाव से अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पहली मौत बुधवार रात हुई थी, जब प्रियंका देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। गुरुवार को 62 वर्षीय ललिता देवी ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि दोनों मौतों की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इन घटनाओं के विरोध गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने धनबाद–रांची मुख्य मार्ग को…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर तालाब से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। खबर मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। धुर्वा थाना इंस्पेक्टर विमल किंडो ने बताया कि मामले…

Read More

बलरामपुर/अंबिकापुर। बिलासपुर मंडल के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित अंबिकापुर-रामानुजगंज-बरवाडीह नई रेल लाइन और रामानुजगंज–गढ़वा रोड परियोजना को आखिरकार रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। इन दोनों परियोजनाओं के तहत कुल 262 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पहले ही तैयार की जा चुकी है। यह कदम अंबिकापुर और पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। यह जानकारी लोकसभा में सांसद चिन्तामणि महाराज द्वारा पूछे गए अतारांकित प्रश्न के जवाब में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार सुबह कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की अलग-अलग टीमों ने लोहा और जमीन कारोबारियों से जुड़े कुल 24 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सिलतरा और उरला स्थित फैक्ट्रियों में चल रही है। छापेमारी में आईटी की टीम के साथ 100 से अधिक सीआरपीएफ जवान भी मौजूद हैं। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार है कि सिलतरा स्थित इस्पात इंडिया के संचालक आनंदम निवासी विनोद सिंगला के प्रतिष्ठानों पर जांच जारी है। वे एमएस पाइप निर्माता भी हैं। इसके अलावा अरविंद अग्रवाल सिग्नेचर होम्स,…

Read More

भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज गुरुवार को एक खास खगोलीय घटना होने जा रही है। रात में आकाश में इस साल की अंतिम पूर्णिमा का चांद सुपरमून होगा। यह अपेक्षाकृत बड़ा और चमकदार दिखाई देगा। इसे रातभर में आसमान में चमकता हुआ देखा जा सकेगा। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक होगा और इसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 3 लाख 57 हजार 218 किमी होगी। इसे कोल्ड मून भी नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि उदित होते समय देखने पर मून इल्युजन के कारण…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों में वन्यजीवों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कुमारडुंगी प्रखंड के खड़ाबांध स्थित बुरुसाई जंगल में एक जंगली भालू ने मवेशी चराने गए युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी डुके कारवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार डुके कारवा हर दिन की तरह अपने पालतू मवेशियों को लेकर जंगल गया था। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उस पर धावा बोल दिया। हमले के दौरान युवक ने बहादुरी दिखाते हुए…

Read More

पलामू। पलामू जिले के प्रतिष्ठित कारोबारियों में शुमार प्रमोद अग्रवाल के मेदिनीनगर स्थित प्रतिष्ठानों पर केन्द्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और बही-खाते विभाग की ओर से खंगाले गए। सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय जीएसटी की टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल जीएसटी अधिकारी मामले पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। मेदिनीनगर में जीएसटी की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। छापामारी की सूचना के बीच दोपहर 3 बजे मेदिनीनगर के सुदना में कारोबारी के घर,…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में आज दोपहर आईटीसी (ITC) की विशेष टीम ने नकली गुटखा और सिगरेट की बिक्री तथा कॉपीराइट उल्लंघन के संदेह पर कई प्रतिष्ठानों में एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, टीम पांच से छह वाहनों के काफिले के साथ रायपुर से रामानुजगंज पहुंची और आते ही अलग-अलग दुकानों व गोदामों पर दबिश दी। आईटीसी की टीम उन व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है, जिन पर डुप्लीकेट ब्रांडेड सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री के साथ कंपनी के कॉपीराइट का उल्लंघन करने की शिकायतें मिली थीं। टीम द्वारा स्टॉक की गहन तलाशी ली…

Read More

रांची। झारखंड के राजभवन का नाम अब बदलकर अब लोक भवन कर दिया गया है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। नई अधिसूचना के अनुसार अब रांची और दुमका स्थित राजभवन को आधिकारिक रूप से लोक भवन के नाम से जाना जाएगा। अधिसूचना में बताया गया है कि यह परिवर्तन भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। नाम परिवर्तन के फैसले का उद्देश्य संस्थान को अधिक जनोन्मुख और लोकतांत्रिक पहचान देना बताया जा रहा है। इसके लागू होने के…

Read More

बलरामपुर। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र जांच विवाद ने बलरामपुर में गुरुवार को माहौल गर्म कर दिया। दस्तावेजों की जांच में देरी के आरोपों से नाराज़ सर्व आदिवासी समाज ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन पर तत्काल निर्णय का दबाव बनाया। हाईकोर्ट के निर्देशों के बीच विधायक की ओर से दस्तावेज जमा कर दिए जाने के बाद भी समाज ने 11 दिसंबर को अंतिम फैसला सुनाने की मांग तेज कर दी है। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र मामले ने गुरुवार को बलरामपुर में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक तनाव पैदा कर दिया। जाति…

Read More