Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»प्रतापपुर विधायक के जाति प्रमाणपत्र विवाद पर सर्व आदिवासी समाज का हाईवे जाम, 11 दिसंबर को फैसले की मांग तेज
    Chhattisgarh

    प्रतापपुर विधायक के जाति प्रमाणपत्र विवाद पर सर्व आदिवासी समाज का हाईवे जाम, 11 दिसंबर को फैसले की मांग तेज

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 27, 2025Updated:November 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र जांच विवाद ने बलरामपुर में गुरुवार को माहौल गर्म कर दिया। दस्तावेजों की जांच में देरी के आरोपों से नाराज़ सर्व आदिवासी समाज ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन पर तत्काल निर्णय का दबाव बनाया। हाईकोर्ट के निर्देशों के बीच विधायक की ओर से दस्तावेज जमा कर दिए जाने के बाद भी समाज ने 11 दिसंबर को अंतिम फैसला सुनाने की मांग तेज कर दी है।

    प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र मामले ने गुरुवार को बलरामपुर में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक तनाव पैदा कर दिया। जाति सत्यापन प्रक्रिया में हो रही कथित देरी से नाराज़ सर्व आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग आज सुबह से ही जिला मुख्यालय पहुंच गए और कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-343 को रोक दिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    यह विवाद तब तेज हुआ जब बिलासपुर हाईकोर्ट ने विधायक के जाति प्रमाणपत्र की जांच का आदेश देते हुए बलरामपुर कलेक्टर को सत्यापन की पूरी प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। शिकायतकर्ताओं धन सिंह धुर्वे और एक अन्य आवेदक ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि, विधायक पोर्ते मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली हैं, जहां गोंड़ समुदाय अनुसूचित जाति वर्ग में सूचीबद्ध है। याचिका में यह भी कहा गया कि, विधायक को 2002-03 में वाड्रफनगर एसडीएम द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र पति की जाति के आधार पर जारी किया गया था, जो नियमों के विपरीत है।

    जानकारी अनुसार, प्रक्रिया में कलेक्टर कार्यालय की ओर से लगातार तीन नोटिस भेजे गए, लेकिन विधायक की ओर से दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए थे। इसी बीच, बढ़ते विवाद और समाज के विरोध को देखते हुए जिला स्तरीय छानबीन समिति ने 27 नवंबर की नई तिथि तय की। इस बार विधायक शकुंतला पोर्ते ने अपने वकील के माध्यम से जन्म प्रमाणपत्र, शैक्षणिक दस्तावेज और वंशावली सहित आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत कर दिए।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2025/11/WhatsApp-Video-2025-11-27-at-5.56.38-PM.mp4

    दस्तावेज जमा होने के बाद भी सर्व आदिवासी समाज ने लटकते मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन से 11 दिसंबर को आखिरी निर्णय लेने की लिखित गारंटी मांगी। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर बैठकर नारेबाजी की और जांच में पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और शिकायतकर्ता धन सिंह धुर्वे ने किया। देर शाम तक चलने वाले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि, पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं।

    शिकायतकर्ता धन सिंह धुर्वे ने आरोप लगाया कि, मामले को जानबूझकर लंबा खींचा जा रहा है। बार-बार नई तारीख देकर जांच को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। हम निष्पक्ष और समयबद्ध फैसले की मांग कर रहे हैं।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2025/11/WhatsApp-Video-2025-11-27-at-6.12.55-PM.mp4

    इधर पूरे विवाद पर विधायक शकुंतला पोर्ते का भी प्रतिक्रिया सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मेरे सभी दस्तावेज वैध हैं। कुछ लोगों को मेरी राजनीतिक प्रगति से जलन है, इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं अंबिकापुर में पैदा हुई हूं, मेरे पिता वहीं नौकरी करते थे। मेरी जाति पर सवाल उठाना केवल साजिश है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रमाणपत्र जारी करने वाले एसडीएम ने पूरी प्रक्रिया के बाद ही दस्तावेज दिया है और निराधार आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2025/11/WhatsApp-Video-2025-11-27-at-6.12.55-PM-1.mp4

    उधर, जिला प्रशासन ने समाज के दबाव के बीच यह जानकारी दी कि, जाति सत्यापन के लिए अगली सुनवाई 11 दिसंबर को निश्चित कर दी गई है। अब सभी की नज़र इसी तारीख पर टिकी हुई है, जब मामले के अगले चरण पर महत्वपूर्ण निर्णय की उम्मीद की जा रही है।

    ये भी पढ़िए……..

    बलरामपुर में राजनीतिक हलचल तेज, विधायक पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

    Post Views: 858
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबलरामपुर में राजनीतिक हलचल तेज, विधायक पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद
    Next Article रामानुजगंज में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.