- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
धनबाद। धनबाद जिले में अवैध बालू तस्करी और ढुलाई में लगे ट्रैक्टर चालकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शुक्रवार को कतरास थाना क्षेत्र का है, जहां मामूली विवाद के बाद एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पुत्री बाल-बाल बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कंको मूसा पहाड़ी पुल के पास राजगंज–महुदा राष्ट्रीय राजमार्ग-32 (एनएच-32) पर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार पिता-पुत्री से उसकी बहस हो…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महराज टीएस सिंहदेव ने रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सनवाल स्थानांतरित किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले स्थापित रामानुजगंज का यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की सेहत की रीढ़ रहा है। आज यहां 100 बिस्तरों का अस्पताल मौजूद है, लेकिन भाजपा शासन में डॉक्टरों की कमी, जरूरी जांच और दवाइयों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिवसीय बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने शुक्रवार सुबह…
बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार सुबह घने कोहरे का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिला। हालात ऐसे रहे कि विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिससे आम जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह तड़के से ही बलरामपुर जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर कुछ ही मीटर की दूरी पर सामने का दृश्य नजर नहीं आया। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखे, वहीं कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कोहरे के चलते स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और राहगीरों को खासी…
रांची। रांची पुलिस ने सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान चंदन के रूप में हुई है। उसे रांची से ही पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक रांची एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दलादली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और गोलीबारी की वारदात में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल आरोपित चंदन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर अब रांची पुलिस इस पूरी घटना में शामिल अन्य आरोपितों की…
बलरामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की जिला इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले का जिला अध्यक्ष मंगलम पांडेय को नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से 17 दिसंबर को जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संगठन ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए मंगलम पांडेय को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलम पांडेय की नियुक्ति पर जिले के भाजपा…
चतरा। चतरा जिले के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता, क्रशर व्यवसायी, समाजसेवी और पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की धमकी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से ऑडियो क्लिप भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। ऑडियो क्लिप में रंगदारी नहीं देने पर खोपड़ी खोल देने और हत्या कराने की धमकी दी गई है। प्रेम सिंह के अनुसार, धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए दुबई से कॉल करने की बात कही है। व्हाट्सएप पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। आज प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण और शून्यकाल के दौरान मनरेगा, पंचायत, स्कूल शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हाे सकती है। आज प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप सवालों के जवाब देते नजर आ सकते हैं। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पत्रों को पटल पर रखने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि शीतकालीन सत्र के तीसरे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 3 दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि तापमान में लगातार गिरावट की वजह से अब ठंड का असर तेज होता जा रहा है।अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,…
रांची। झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का मंगलवार को निधन हो गया है। मंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे कष्टदायक दिन बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने लिखा कि उनकी पूज्य माताजी उन्हें छोड़कर प्रभु के चरणों में विलीन हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भले ही मां का साया सिर से उठ गया हो, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ रहेगा। मंत्री के परिजनों के अनुसार, दिवंगत माता का अंतिम संस्कार 17 दिसंबर को सुल्तानगंज…
रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नवविवाहिता का शव उसके ससुराल स्थित रमजान कॉलोनी के एक कमरे में संदेहास्पद हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका 21 वर्षीय सजबीन परवीन के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सजबीन के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सजबीन परवीन के मायके पक्ष के लोग मंगलवार…