Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    • लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    • इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    • शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
    • सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव
    • इतिहास के पन्नों में 16 अगस्त: लॉर्ड्स में फिर गूंजा तिरंगा, विराट की कप्तानी में भारत ने रचा था 151 रन की जीत का इतिहास
    • Rashifal 16 August 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे मिलेगा अचानक लाभ? सितारे दे रहे हैं बड़े संकेत
    • साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»आजादी से पहले बना रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भाजपा शासन में सनवाल शिफ्ट किया जा रहा : टीएस सिंहदेव
    Chhattisgarh

    आजादी से पहले बना रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भाजपा शासन में सनवाल शिफ्ट किया जा रहा : टीएस सिंहदेव

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    oplus_2097152
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महराज टीएस सिंहदेव ने रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सनवाल स्थानांतरित किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले स्थापित रामानुजगंज का यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की सेहत की रीढ़ रहा है। आज यहां 100 बिस्तरों का अस्पताल मौजूद है, लेकिन भाजपा शासन में डॉक्टरों की कमी, जरूरी जांच और दवाइयों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    दो दिवसीय बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने शुक्रवार सुबह रामानुजगंज स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    टीएस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज में 100 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद है, लेकिन यहां न तो पर्याप्त डॉक्टर पदस्थ हैं और न ही मरीजों को जरूरी जांच व दवाइयां समय पर मिल पा रही हैं। “अस्पताल भवन और बिस्तर होने से इलाज नहीं होता, इलाज के लिए डॉक्टर, दवा और जांच की सुविधा जरूरी है। इनकी भारी कमी के कारण मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या दूरदराज के जिलों में जाना पड़ रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के बजाय पुराने और स्थापित स्वास्थ्य केंद्र को सनवाल स्थानांतरित करने की तैयारी कर रही है, जो पूरी तरह अव्यवहारिक फैसला है। सिंहदेव ने स्पष्ट कहा कि यदि सनवाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत थी, तो वहां अलग से नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाना चाहिए था, न कि रामानुजगंज के ऐतिहासिक अस्पताल को कमजोर किया जाए।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामानुजगंज और आसपास के सैकड़ों गांवों की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है। डॉक्टरों की कमी और संसाधनों के अभाव में सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, आदिवासी, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को हो रहा है। यह स्थिति भाजपा सरकार की कथित जनहितैषी नीतियों की पोल खोलती है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंहदेव ने रामानुजगंज एनीकट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि शहर का गंदा पानी एनीकट में पहुंच रहा है और वही पानी नगर में सप्लाई किया जा रहा है, जो गंभीर स्वास्थ्य संकट को जन्म दे सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

    इससे पहले गुरुवार देर शाम रामानुजगंज पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को एकजुट रखने और जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिससे पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व महापौर डॉक्टर अजय तिर्की, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय सोनी, महामंत्री अजय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास दुबे, वरिष्ठ नेता मनोज दुबे, अशोक जायसवाल, अशोक गोड़ विकास गुप्ता एवं अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

    ये भी पढ़िए……..

    प्रकृति की गोद में नए साल का जश्न, रामानुजगंज का पलटन घाट सैलानियों की पहली पसंद

     

    Post Views: 864
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleप्रकृति की गोद में नए साल का जश्न, रामानुजगंज का पलटन घाट सैलानियों की पहली पसंद
    Next Article धनबाद में बालू तस्कर ने बाइक सवार को रौंदा, पिता की मौत, बेटी बाल-बाल बची
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

    August 16, 2026

    सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव

    August 16, 2026

    साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान

    August 14, 2026

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026

    शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

    August 16, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    • लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    • इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    • शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
    • सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.