Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता घटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय गंभीर वैश्विक संकटों से गुजर रही है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने कई बड़े संकट देखे हैं। पहले कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां सामने आईं और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया के लिए चिंता का…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नंबर-02 से पिछले कई दिनों से लापता 18 माह की बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को 36 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में बच्ची को सुरक्षित बरामद नहीं किया गया, तो भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। आदित्य साहू ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस…

Read More

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई भीषण डकैती की वारदात में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की तहकीकात कर रहे विशेष जांच दल ने मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातुन (40 वर्ष) और उसके दामाद शाहनवाज हुसैन (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि 21 अप्रैल को चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित उक्त ज्वेलरी दुकान…

Read More

ऑफबीट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग लिया। यह महोत्सव भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में 11 पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए पवित्र जल का उपयोग करके एक ‘कुंभाभिषेक’ किया। कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण के बाद एक चेतक हेलीकॉप्टर से मंदिर पर फूलों की वर्षा…

Read More

बलरामपुर। सोमनाथ आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सामंत सरना डीपाडीह में जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्कृति, आस्था और जनजातीय विरासत की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय पुजारी ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi वर्चुअल माध्यम…

Read More

पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित प्रवक्ता रिजू दत्ता ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है। TMC से 6 साल के लिए निकाले जाने के बाद IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को धमकाने वाले रिजू दत्ता के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। रिजू दत्ता ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की खुलकर तारीफ की है और दावा किया कि उनके संयम ने 5000 से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं की जान बचाई। इसे भी पढ़ें……… https://offbeatnews.in/congresss-entry-in-vijay-government-indicates-getting-two-ministerial-posts-increased-share-in-power-with-the-support-of-five-mlas/

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में तमिलगा वेट्टी कजगम (टीवीके) सरकार के गठन के बाद कांग्रेस पार्टी 55 वर्षों से अधिक समय बाद तमिलनाडु सरकार में वापसी करने के लिए तैयार है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु जनादेश के बाद हुए सत्ता-साझाकरण समझौते के तहत टीवीके ने कांग्रेस को दो मंत्री पद आवंटित करने का फैसला किया है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान नई सरकार ने शपथ ली, जहां विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। उनके साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नौ…

Read More

नई दिल्ली। सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (एसकेएटी) अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। इस एयर शो में छह हॉक एमके-132 विमान ऐतिहासिक मंदिर परिसर के ऊपर एरोबेटिक फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। विंग कमांडर जनमीत शर्मा ने कहा कि यह एयर शो 11 मई को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने कहा, “छह हॉक एमके-132 विमान इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे, जो सोमनाथ में एसकेएटी के निर्धारित प्रदर्शन का हिस्सा होंगे।” टीम की कमेंटेटर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने कहा कि यह एयर शो सोमनाथ मंदिर के ऊपर अपनी…

Read More

रायपुर। आईपीएल 2026 के धुआंधार मुकाबलों के बीच सुपर संडे की रात सीजन का 54वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रायपुर में खेला गया, जहां पर तमाम बल्लेबाजों के खूबसूरत शॉट्स के साथ ही गेंदबाजी ने भी दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन लास्ट ओवर रोमांच के बाद आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीत अपने नाम की। इसे भी पढ़ें…….. https://offbeatnews.in/video-political-equations-changed-in-yogi-cabinet-expansion-know-which-8-leaders-got-place/

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर राजनीतिक और जातीय समीकरणों को साधने का बड़ा संदेश दिया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में आयोजित समारोह में छह नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि दो राज्यमंत्रियों को प्रमोट किया गया। नए मंत्रिमंडल में समाजवादी पार्टी छोड़कर आए नेताओं को मौका मिला। इसे पढ़ें…… https://offbeatnews.in/bollywood-couple-goal-neha-dhupias-beautiful-post-made-the-anniversary-more-special-watch-video/

Read More