Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। हजारीबाग में कमरे में गुरुवार की देर रात सोने के दौरान एक दंपती की मौत हो गई। पति-पत्नी ने कमरे में अंगीठी जला रखी थी। आशंका जाहिर किया जा रहा है कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। घटना कटकमदाग प्रखंड के बानादाग गांव की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय गंगा प्रसाद और उनकी पत्नी 50 वर्षीय रेणु देवी के रूप में हुई है। परिजनों को शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार, दंपती ने ठंड से बचने के लिए रात में अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी। रात भर अंगीठी…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। रांची के लोकभवन में आज राज्यपाल संतोष गंगवार ने न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलवाई। लोकभवन के बिरसा मुंडा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता सहित स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी एवं राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे। सभी ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य न्यायाधीश को…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत पूर्णानगर में गत गुरुवार की रात सोए हुए अवस्था में पति पत्नी की मौत हो गई है। मृतक दंपति की पहचान सैलून संचालक वीरेंद्र शर्मा उर्फ नन्हकी (58) और उनकी पत्नी कांति देवी (52) के रूप में की गई है। रात में आग जलाकर सोने और दम घुटने से हुई मौत बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक दंपति की बड़ी बहू जयंती देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके ससुर वीरेंद्र शर्मा अपने आंख से संबंधित कुछ समस्या को लेकर सदर अस्पताल गए हुए थे। वह वापस घर लौटे और पूरा…

Read More

धनबाद। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य के बहुचर्चित रिंग रोड मुआवजा घोटाले की कमर तोड़ दी है। एसीबी की 10 विशेष टीमों ने एक साथ धनबाद, रांची, दुमका, गिरिडीह और देवघर में छापेमारी कर 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह मामला मुख्य रूप से धनबाद के धनसार, दुहाटांड, मनईटांड और घोघरा मौजा से जुड़ा है। समाजसेवी रमेश राही ने इस घोटाले की आवाज सबसे पहले 2013 में उठाई थी। आरोप है कि रिंग रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले दी…

Read More

कोलकाता। विश्व प्रसिद्ध गंगा सागर मेला शुरू होने से पहले आज कपालमुनि मंदिर के पास नंबर-दो सड़क के किनारे बनाए गए कई अस्थायी शिविरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते होगला से बनी झोपड़ियां दहक उठीं और कुछ ही देर में एक के बाद एक शिविर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में विभिन्न सरकारी विभाग अस्थाई शिविरों का निर्माण करा रहे हैं। इनमें सरकारी अधिकारियों, सूचना एवं संस्कृति विभाग के कर्मियों और पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था की जानी थी। इनमें अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही…

Read More

बलरामपुर। जिले में शीतलहर ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत महावीरगंज और विजयनगर ग्राम पंचायत में बीती रात न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरा इलाका ठिठुर उठा। कड़ाके की ठंड के चलते देर रात और तड़के सुबह खेतों में फसलों के ऊपर बर्फ की चादर जमी हुई नजर आई। वहीं, घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशों पर भी बर्फ की परत साफ दिखाई दी। अचानक बढ़ी ठंड से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग…

Read More

रांची। जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार अर्थात नौ जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा। महेश शरदचंद्र साल 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। उन्होंने लंबे समय तक बॉम्बे उच्च न्यायालय की पणजी पीठ में सिविल और संवैधानिक कानून, श्रम एवं सेवा कानून, पर्यावरण कानून, वाणिज्यिक एवं कर कानून, कंपनी कानून सहित जनहित याचिकाओं के क्षेत्र में व्यापक प्रैक्टिस…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। स्कूल परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा अचानक गिरने से छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद था। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक छात्र की पहचान आलोक कुमार देवांगन (12 वर्ष), निवासी शारदापुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक माध्यमिक शाला खुटहन में अध्ययनरत था। गुरुवार को वह…

Read More

हजारीबाग। पुलिस ने उरीमारी थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2025 को हुई फायरिंग कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसपी अंजनी अंजन ने इस संबंध में गुरुवार काे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर काे तडके सुबह उरीमारी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी, इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। बाद में इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गिरोह की ओर से…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत पुरानडीह में वन भूमि से जुड़े गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां पट्टे पर दी गई जमीन को नियमों के विपरीत स्टांप पेपर के माध्यम से दूसरे राज्य के लोगों को बेचने का आरोप सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। मामला संज्ञान में आते ही विभाग ने जांच और सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के पुरानडीह क्षेत्र में पट्टे की जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री का प्रकरण प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों…

Read More