Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»स्कूल परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरा, छठवीं के छात्र की मौत
    Chhattisgarh

    स्कूल परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरा, छठवीं के छात्र की मौत

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 8, 2026Updated:January 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। स्कूल परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा अचानक गिरने से छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद था।

    यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक छात्र की पहचान आलोक कुमार देवांगन (12 वर्ष), निवासी शारदापुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक माध्यमिक शाला खुटहन में अध्ययनरत था। गुरुवार को वह रोज की तरह स्कूल पहुंचा था और मध्यान्ह भोजन के बाद अपने दोस्तों के साथ परिसर में खेल रहा था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसी दौरान खेलते-खेलते कुछ बच्चे स्कूल परिसर में बन रहे आंगनबाड़ी भवन के पास पहुंच गए। आलोक भी उनके पीछे वहां चला गया। बताया गया कि इसी दौरान उसे पेशाब लगी और वह निर्माणाधीन भवन के छज्जे के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक अधूरे निर्माण का छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा और आलोक उसकी चपेट में आ गया।

    हादसे के बाद छात्र की चीख-पुकार सुनकर शिक्षक मौके पर पहुंचे। तत्काल ग्रामीणों की सहायता से मलबा हटाया गया और गंभीर रूप से घायल आलोक को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर जीरो में इंटीमेशन दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्कूल और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। शिक्षिका पूजा गुप्ता ने बताया कि बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सभी शिक्षक मौके पर पहुंचे थे और तत्काल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

    जांच के बाद होगी कार्रवाई : डीईओ

    जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मर्ग कायम, एसडीओपी कर रहे जांच : एसपी

    वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच एसडीओपी स्तर पर कराई जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़िए………..

    राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधी गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    Post Views: 562
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleराहुल दुबे गैंग के 10 अपराधी गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस
    Next Article जस्टिस महेश शरदचंद्र शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.