- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। सूरजपुर हत्याकांड मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज सरकार ने पुलिस अधीक्षक एम. आर. अहिरे को हटाकर पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर भेज दिया गया है। प्रशांत कुमार ठाकुर को सूरजपुर नए पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने देर रात इस संबंध में आदेश को जारी किया है। उल्लेखनीय है कि 13 अक्टबूर को प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और उसकी मासूम बेटी का बड़ी बेहरमी के साथ कत्ल कर दिया गया। कत्ल का आरोप कुलदीप साहू नाम के शख्स पर है। पुलिस ने मुख्य आरोपित कुलदीप साहू सहित पांच लोगों को गिरफ्तार…
रांची। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी मामले का कनेक्शन झारखंड से जुड़ रहा है। सलमान खान को पांच करोड़ रुपये देने के लिए धमकी भरा मैसेज किया गया था। घटना का पता चलते ही मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई और मामले की जांच में जुट गई। मुंबई पुलिस को जांच के दौरान मैसेज भेजने वाले की लोकेशन झारखंड में मिली है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। हालांकि इस बीच धमकी देने वाले ने दोबारा मैसेज कर माफी मांगी है। मैसेज करने वाले ने कहा कि उससे यह मैसेज गलती से गया और इसके लिए वो माफी…
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने 19 अक्टूबर को परसाढोढी में टमाटर के खेत में काम करा कर वापस अपने घर ग्राम परेवा जाते हुए रास्ते में रोककर कांग्रेस नेता के भाई कृषक वासुदेव यादव की गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को 24 घंटे के अंदर गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपितों एवं मृतक के बीच पुराना जमीन विवाद था, जिसकी वजह से इस अपराध को अंजाम दिया गया है। आज सोमवार शाम पुलिस ने जानकारी दी कि जिन आरोपितों को गिरफ़्तार किया गया है, उनमें ग्राम परेवा निवासी सुकेश यादव…
हजारीबाग। हजारीबाग विधानसभा सदर क्षेत्र 25 के लिए समाजसेवी, शांति समिति सदस्य और झारखंड आंदोलनकारी फहीमुद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक पहली बार खुद को चुनावी समर में उतारा है। गाजे-बाजे के साथ समर्थकों की भारी भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सोमवार को समाहरणालय में नामांकन किया। राजद से जब टिकट की आस खत्म हो गई, तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में संजर किला फतह करने चुनावी महासंग्राम में कूद पड़े।। इस मौके पर उनके प्रस्तावक अधिवक्ता जमील खान, सनाउल्ला और अन्य दस प्रस्तावक मौजूद थे। समर्थकों की महती भीड़ के साथ बैंड-बाजा और आतिशबाजी के बीच संजर…
रांची। पूर्व मंत्री और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिख कर औपचारिक जानकारी दे दी है। इसमें उन्होंने भाजपा से अपना सियासी सफर शुरू करने और 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मौका देने तथा मंत्री बनाने के लिए आभार जताया है। साथ ही आरोप लगाते हुए उन्हाेंने कहा कि पार्टी में आंतरिक अनुशासन कमजोर हुआ है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने…
पलामू। पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में सोमवार को झामुमो द्वारा अनंत प्रताप देव के नामांकन के दौरान रैली का आयोजन किया गया। नामांकन रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बंशीधर नगर की नगरी में वे अपना पहली चुनावी सभा कर रहे हैं। बंशीधर महोत्सव को उनकी सरकार ने राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया। चुनाव में बाबा बंशीधर का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को दुबारा सत्ता में आते ही भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाया…
पलामू। पलामू जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार शाम 6 बजे मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जेल के सभी बैरकों एवं कैदियों की तलाशी ली गई, जो लगभग ढाई घंटे तक चली। इस तलाशी अभियान में डीसी शशि रंजन, एसपी रीष्मा रमेशन, एसडीओ सुलोचना मीणा, सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एवं शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जांच के दौरान जेल के प्रत्येक बैरक और परिसर की गहन तलाशी ली गई। 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने इस सर्च अभियान में भाग…
रांची। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साेमवार काे कहा कि जो अन्याय झारखंड के विद्यार्थियों के साथ हुआ है, युवाओं के साथ हुआ है उसकी मिसाल पूरे हिंदुस्तान में कहीं देखने को नहीं मिलती। उन्हाेंने कहा कि हेमंत सरकार में बार-बार पेपर लीक, उसके पीछे भी षडयंत्र, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बच्चों ने बताया वर्षों से इंतजार कर रहे हैं, माता-पिता पेट काट के इस आस में पढ़ाते हैं कि यह एग्जाम देंगे, सिलेक्ट होंगे और नौकरी करेंगे और बार-बार इन छात्रों के साथ…
रांची। नगडी थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में दीपक कुमार बडाईक, बिक्की कुमार बड़ाईक और रॉकी कुमार बडाईक शामिल है। इनके पास से एक नाइन एमएम का पिस्टल, दो जिंदा गोली बरामद किया गया है। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के क्रम में एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बारिडीह (सेम्बो) गांव में दीपक बड़ाईक अपने साथियों के साथ अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना का सत्यापन…
कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड के पथिक बसेरा आवास में भाजपा नेता सुरेन्द्र भाई मोदी ने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता बंशीधर बर्णवाल व संचालन संतोष मोदी ने किया। भाजपा से टिकट कटने पर भावुक होते हुए सुरेन्द्र भाई मोदी ने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं टिकट की प्रबल दावेदार था और मेरे नाम पर सहमति भी जताई गई थी। लेकिन आखिरी समय में मेरा टिकट काटकर और निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव को टिकट दिया गया। टिकट नहीं मिलने से नाराज सुरेन्द्र भाई मोदी ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा देते…