Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»चुनावी समर में कूदे संजर मलिक, गाजे-बाजे के साथ शक्ति प्रदर्शन
    Jharkhand

    चुनावी समर में कूदे संजर मलिक, गाजे-बाजे के साथ शक्ति प्रदर्शन

    Hazaribagh: गंगा-जमुनी तहजीब को मिलेगा बढ़ावा, हजारीबाग को दैंगे बेहतर भविष्य: फहीमुद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 21, 2024Updated:October 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। हजारीबाग विधानसभा सदर क्षेत्र 25 के लिए समाजसेवी, शांति समिति सदस्य और झारखंड आंदोलनकारी फहीमुद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक पहली बार खुद को चुनावी समर में उतारा है। गाजे-बाजे के साथ समर्थकों की भारी भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सोमवार को समाहरणालय में नामांकन किया।

    राजद से जब टिकट की आस खत्म हो गई, तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में संजर किला फतह करने चुनावी महासंग्राम में कूद पड़े।। इस मौके पर उनके प्रस्तावक अधिवक्ता जमील खान, सनाउल्ला और अन्य दस प्रस्तावक मौजूद थे। समर्थकों की महती भीड़ के साथ बैंड-बाजा और आतिशबाजी के बीच संजर मलिक ने नगर भ्रमण करते हुए जिला समाहरणालय तक भव्य रैली निकाली।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    नामांकन की घोषणा के अनुरूप सुबह से ही संजर मलिक के समर्थकों का जमावड़ा उनके निवास स्थान पर लगना शुरू हो गया था। बैंड-बाजा, आतिशबाजी और उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा था। समर्थकों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का जोश और उत्साह चरम पर था। रैली नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जिला समाहरणालय पहुंची, जहां समर्थकों ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों से संजर मलिक का स्वागत किया।

    संजर मलिक ने अपने संबोधन में कहा, “मैं हमेशा जनता के सुख-दु:ख में खड़ा रहा हूं। समाजिक सुरक्षा, शादी-ब्याह, आपसी झगड़ों का समाधान और अन्य कार्यों में मेरी भूमिका को जनता जानती है। यदि इस बार अवाम ने मुझे समर्थन दिया, तो मैं हजारीबाग से साम्प्रदायिक तत्वों और फासिस्टवादियों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़ा रहूंगा। हमारा उद्देश्य हजारीबाग को गंगा-जमुनी तहजीब का गवाह बनाए रखना है, जिसमें सभी रंग-बिरंगे फूल एक साथ खिलें।”

    रैली में मुख्य रूप से प्रवेज़ आलम, राशिद पप्पू, मो अख्तर, विक्रांत सिंह, कैसरुल हसन खान, हज्जन सुरैया जमाल, सालेहा प्रवीन, फिरोज़ खान, मुसरत जहां, राफे अहमद अंजुमन, इशरत जहां, सयद तबरेज़ अखतर, शाहिद कमाल खान सचिव, तलत खानम, अलिहा जुमैरा, रुजदा, जिकरा, सलमान सेख, अनवर वारसी, सयद फैजी, इकबाल अंसारी, सयद ज़याउल, अली हसन खान, शादाब रजी़ सोनु, शब्बीर अली, इमतियाज़ हसन विक्कि, शमशेर आलम खान, आमीन अहद, अस्सदुल्लाह, एजाज खान, टिंकु खान, जग्गू खान, कल्लू, अनिसुज्जमा, भोला राम, रुही, मोम्ताज मलिक, एनामुल खान, नसीम जमाल, शबीहा नाज, अब्दुल्लाह, आईशा, शैनी, रास अहमद, फैजान अहमद, हाफ़िज अदनान अहमद, आफताब मलिक, मो आदिल, मो राशिद, मो शाबान, सूरज कुमार, शिब्बि, लाडली प्रवीन, अर्जुन यादव, लाली, स्वीटी, रबीका खानम, मोनाजिर अंसारी, शिव शंकर राणा, पिंकी, तहसीन नाज, डी एस आजाद, शेरु खान, अमान खान, शाहजहाँ खान, मो समीर, सलामत अंसारी, कमाल अंसारी, कियाम अंसारी, होमा प्रवीन, निशात सिद्दीकी, सोनी, अमजद खान, नाजिया प्रवीन, गजल फातिमा, अनिल पासवान, शुयस मिश्रा, राकेश सिंहा, जीसु, किट्टु, सोमी, निमफी, तरन्नुम, जलाल खान, सानिया, साहिल, गोलु, गुलनार बेगम, गुलाब खान आदि महती संख्या में लोग शामिल थे। सभी ने संजर मलिक के समर्थन में नारे लगाए और उनका हौसला बढ़ाया।

    रैली के दौरान संजर मलिक ने हजरत दाता मदाराशाह की दरगाह पर फातेहा पढ़ी और अमन और शांति की दुआ की। इसके बाद वह समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 2:36 बजे आरओ के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

    संजर मलिक ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हजारीबाग में शांति और सौहार्द्र को बनाए रखना है। वे जनता के हर सुख-दु:ख में साथ खड़े रहेंगे और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा में जनता का समर्थन और सहयोग ही उनकी जीत का आधार बनेगा।

    संजर मलिक के नामांकन के साथ ही हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र 25 का चुनावी माहौल और भी गरमा गया है। उनके समर्थकों की भारी भीड़ और उत्साह देखा लोगों का कहना है कि आगामी चुनाव में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। संजर मलिक के समर्थक उन्हें जीताने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपने वादों को पूरा करेंगे और हजारीबाग को एक बेहतर भविष्य देंगे।

    ये भी पढ़िए……….

    पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने छोड़ी भाजपा

    Post Views: 990
    Sanjar Mallic
    Previous Articleपूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने छोड़ी भाजपा
    Next Article जमीन विवाद में कृषक वासुदेव यादव को आरोपियों ने मारी थी गोली, चार गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.