Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

महाकुंभनगर (प्रयागराज)। संपूर्ण दुनिया के आकर्षण का केंद्र बना प्रयागराज महाकुंभ नित नए कीर्तिमान रच रहा है। विश्व के 116 देशों के राजनयिक कल महाकुंभनगर आ रहे हैं। सभी राजनयिक प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से अरैल पहुंचेंगे। राजनयिकों के साथ विदेशमंत्री एस.जयशंकर पहुंच रहे हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी का प्रयागराज में स्वागत करेंगे। सभी राजनयिक अरैल पहुंचने पर सबसे पहले अपने देश का झंडा फहरायेंगे। इसके बाद संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे ।यह वैश्विक आयोजन मां गंगा के तट पर होगा। इस समागम में धुर विरोधी रूस और यूक्रेन के राजदूत भी…

Read More

कोलकाता। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में पश्चिम बंगाल की दो महिलाओं सहित 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र के ही शव सौंप दिए गए। कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके की रहने वाली बसंती पोद्दार और पश्चिम मेदिनीपुर जिले की सालबोनी की उर्मिला भुइयां की इस भगदड़ में जान चली गई। बसंती पोद्दार के बेटे सुरजीत पोद्दार ने बताया कि हम संगम घाट की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक भारी भीड़ उमड़ी। कोई पुलिसकर्मी…

Read More

पलामू। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के भौतिक सत्यापन के बाद बोकारो में मिले 11 हजार 200 फर्जी आवेदनों में से 95 एक ही खाता नंबर पर पलामू जिले से भरे गए थे। मामला सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गयी है। पलामू जिले के मेदिनीनगर के कुुंड मुहल्ला में सुमित प्रज्ञा केन्द्र के आइडी से सारे आवेदन भरे गए थे। मामला सामने आने पर गुरूवार सुबह सीएससी वीएलई की आइडी (संख्या 542316220013) बंद कर दी गई। बोकारो जिला प्रशासन ने मामले में खाताधारकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया…

Read More

चेन्नई। श्रीलंकाई तटरक्षक बल से रिहा हुए तमिलनाडु के रामेश्वरम के छह मछुआरे शुक्रवार को अपने घर पहुंच गए। रिहाई के बाद मछुआरे के कोलंबो से चेन्नई पहुंचने पर राज्य के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा उल्हें गृह जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था की। दरअसल, 12 जनवरी को श्रीलंकाई तटरक्षक बल ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में इन मछुआराें काे गिरफ्तार कर लिया था। इन मछुआराें काे श्रीलंका सरकार से छुड़वाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय विदेश मंत्री से भी अपील की थी। केन्द्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद श्रीलंका सरकार ने जेल…

Read More

हजारीबाग, संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को 21वीं शताब्दी कौशल विकास के तहत मीडिया साक्षरता प्रशिक्षण विद्यालय के सभागार में दिया गया। इस प्रशिक्षण में नौवीं कक्षा के करीब 90 विद्यार्थियों ने सक्रियता पूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ पत्रकार सह विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग राजनीति विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डाॅ प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के इतिहास और पृष्ठभूमि से अवगत कराया। वहीं सामाजिक प्रभाव और बदलते दौर की पत्रकारिता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को भी माकूल जवाब से शांत किया। वरिष्ठ पत्रकार…

Read More

रांची। रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के एकलव्य टावर में एक साथ चार फ्लैट का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना गुरुवार अहले सुबह की है। जानकारी के अनुसार चार की संख्या में आए चोरों ने यहां फ्लैट नंबर 406, 502, 507 और 304 का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इन फ्लैट्स के मालिक घरों में ताला बंद कर बाहर गए हुए थे। घरों से 10 लाख से ज्यादा के जेवरात और 5 लाख से ज्यादा की नकदी चोरी की गई है। एकलव्य टावर की सोसाइटी में लगे सीसीटीवी…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से कुल आठ बोरियों में 45 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के बक्सर निवासी चंदा कुमार चौधरी, अभिषेक प्रधान और उपेंद्र चौधरी शामिल है। आरपीएफ निरीक्षक शिशुपाल कुमार ने गुरुवार को बताया कि रांची रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर लगातार मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की फ्लाइंग टीम, आरपीएफ रांची तथा सीआईबी रांची की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। रांची स्टेशन के प्लेटफार्म…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हुआ है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार राजधानी के जेट रीगन हवाई अड्डे के पास एक ब्लैक हॉक सैन्य हेलीकॉप्टर से यात्री विमान टकरा गया है। 64 लोगों को ले जा रहा अमेरिकन एयरलाइंस का यह जेट दुर्घटनाग्रस्त होकर पोटोमैक नदी में गिर गया। इसमें 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं। हादसे के बाद जेट रीगन हवाई अड्डे को बंद कर दिया है। सैन्य हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। यूएसए टुडे समाचार पत्र की खबर के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे…

Read More

महाकुम्भ नगर। मौनी अमावस्या स्नान के अवसर पर संगम नोज पर हुए हादसे की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। पुलिस भी हादसे की जांच करेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक गुरुवार को घटना स्थल का दौरा करेंगे। प्रदेश सरकार मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। गौरतलब है कि मंगलवार की रात को संगम नोज पर हुई भगदड़ में 90 श्रद्धालु घायल हो गए, जिसमें से 30 की मौत हो गई। महाकुंभ भगदड़ में 30…

Read More

महाकुम्भनगर। मौनी अमावस्या पर्व पर अमृत स्नान की इच्छा से बड़ी संख्या में आये श्रद्धालुओं से प्रयागराज महाकुम्भ पट चुका है। पूरा मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं के जयकारे से गूंज रहा है। संगम की रेती पर आस्था का सागर हिलोरें मार रहा है। श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के बाद दान पुण्य कर रहे हैं। श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से स्नान कर रहे हैं। मेला प्रशासन के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन सुबह 08 बजे तक 2.78 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी है। जिसमें कल्वास की संख्या 10 लाख शामिल है। त्रिवेणी की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बड़ी…

Read More