Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»International»अमेरिका में सैन्य हेलीकॉप्टर से टक्कर के बाद 64 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त
    International

    अमेरिका में सैन्य हेलीकॉप्टर से टक्कर के बाद 64 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

    Washington: रीगन नेशनल एयरपोर्ट ने बयान में कहा कि सभी टेकऑफ और लैंडिंग रोक दी गई हैं। एक्स पर डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया फायर एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज डिपार्टमेंट ने कहा कि विमान पोटोमैक नदी में गिरा है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हुआ है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार राजधानी के जेट रीगन हवाई अड्डे के पास एक ब्लैक हॉक सैन्य हेलीकॉप्टर से यात्री विमान टकरा गया है। 64 लोगों को ले जा रहा अमेरिकन एयरलाइंस का यह जेट दुर्घटनाग्रस्त होकर पोटोमैक नदी में गिर गया। इसमें 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं। हादसे के बाद जेट रीगन हवाई अड्डे को बंद कर दिया है। सैन्य हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे।

    यूएसए टुडे समाचार पत्र की खबर के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ। अधिकारियों ने कहा, पोटोमैक नदी में बड़ा खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बयान में कहा कि पीएसए एयरलाइंस बॉम्बार्डियर सीआरजे700 क्षेत्रीय जेट सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर के साथ हवा में टकरा गया। यह यात्री विमान विचिटा (कंसास) से रवाना हुआ था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रीगन नेशनल एयरपोर्ट ने बयान में कहा कि सभी टेकऑफ और लैंडिंग रोक दी गई हैं। एक्स पर डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया फायर एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज डिपार्टमेंट ने कहा कि विमान पोटोमैक नदी में गिरा है। फायरबोट नदी में हैं। फिलहाल हताहतों की संख्या के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।

    मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियां एयरपोर्ट में हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे की जांच कर रहा है।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हादसे की जानकारी दी गई है। लेविट ने कहा कि वह विमान यात्रियों के सुरक्षित होने के लिए प्रार्थना की जा रही है।

    वाशिंगटन डीसी में अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खोज और बचाव अभियान में कई एजेंसियां शामिल हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि पेंटागन की स्थिति पर नजर है।

    सीएनएन की खबर के अनुसार, इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ फायर फाइटर्स के महासचिव एडवर्ड केली ने एक्स पर कहा, “पोटोमैक नदी में खोज और बचाव के प्रयास जारी हैं। जीवित बचे लोगों को सुरक्षित लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।” एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में चालक दल के तीन सदस्य थे और उसमें कोई वीआईपी नहीं था। वरिष्ठ सेना अधिकारी अक्सर वाशिंगटन डीसी क्षेत्र में यात्रा के लिए ब्लैक हॉक्स का उपयोग करते हैं।

    ये भी पढ़िए…..

    प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार अब पारस हास्पिटल के वायस चेयरमैन

    Post Views: 571
    Amrica Plane Accident
    Previous Articleप्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार अब पारस हास्पिटल के वायस चेयरमैन
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन से 45 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026

    नेपाल में जलप्रलय का खौफनाक मंजर, 724 शव मिले… सिर्फ 22 की पहचान, बाकी का DNA बनेगा सहारा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.