- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते सरकार ने अवकाश काे लेकर आदेश जारी किया है।यह आदेश आज शुक्रवार काे सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है। इस आदेश में मतदान की तारीखों पर सार्वजनिक अवकाश जारी किए जाने की बात लिखी है। जारी अधिसूचधा में नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 11 फरवरी के साथ 17 और 20 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्रों में…
वाराणसी। जिले के दशाश्वमेध घाट से सटे मानमंदिर घाट के ठीक सामने गंगा नदी में एक बड़ा नाव हादसा टल गया। शुक्रवार को यात्रियों से भरी बड़ी नाव छोटी नाव से टकरा गई। हादसे में छोटी नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव में 6 लोग सवार रहे। हादसे से नदी में चीख पुकार मच गई। आनन—फानन में जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लाइफ जैकेट ने बचाई सभी यात्रियों की जान हादसे के वक्त सभी यात्री लाइफ जैकेट पहने हुए थे, जिससे वे पानी में बहने से बच गए। जैसे ही नाव…
हजारीबाग। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण बिहार-झारखंड सीमा पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिहार सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हजारीबाग के चौपारण में अपनी सीमा को सील कर दिया है, जिससे झारखंड से बिहार की ओर जाना मुश्किल हो गया है।कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर पिछले चार दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। हजारीबाग जिले के पास बिहार सीमा क्षेत्र में वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। विशेष रूप से छोटी कारों और निजी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति और भी गंभीर…
पलामू। जिले के मोहम्मदगंज के अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जमीन म्यूटेशन के एवज में घूस लेते वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया एवं उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो की जांच रिपोर्ट पर उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। 24 घंटे के भीतर हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि गुरूवार को हैदरनगर थाना क्षेत्र के बलडिहरी गांव की रहने वाली ऐशुन बीबी से म्यूटेशन…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आज शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट को स्वतः संज्ञान लेते हुए हाथियों की मौत के मामले पर लगी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें रायगढ़ में 11 के.वी. तार के ढीले होने से तीन हाथियों की मौत को खबर प्रकाशित हुआ था। रायगढ़ वन प्रभाग के चुहकीमार जंगल में तीन मादा हाथियों, जिनमें एक बछड़ा भी शामिल था, जिसकी मृत्यु तब हुई, जब वे ढीले पड़े 11 के.वी. तार के संपर्क में आ गईं। इस पूरे मामले में आज शुक्रवार को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की डिवीजन बैंच में सुनवाई हुई। सुनवाई…
हजारीबाग। जिले के सदर प्रखंड में हाथियों के झुंड ने एक किसान को पटककर मार डाला। यह घटना बहेरी पंचायत के चानों गांव में गुरुवार रात करीब एक बजे हुई। मृतक की पहचान छोटू महतो (57) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची है। बहेरी पंचायत के मुखिया पवन कुमार यादव ने बताया कि छोटू महतो खेत में ही रहते थे। कारण कि वह सीजनल खेती करते थे। गुरुवार की रात भी वह अपनी…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज नगर के अंदर वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। प्रयागराज की सीमा पर लगे बैरिकेट्स को भी हटाने का निर्देश जारी किया गया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने 04 फरवरी तक नगर सीमा क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश के प्रतिबंध की खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही यह खबर पूरी तरह से निराधार है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने शुक्रवार को एक वीडियो के जरिए कहा है कि सोशल मीडिया पर एक न्यूज तेजी से वायरल हो रही है कि 04 फरवरी तक के लिए…
बॉलीवुड डेस्क। अभिनेत्री नेहा धूपिया हाल ही में ‘रोडीज’ के नए सीजन की शूटिंग के दौरान बेहोश हो गईं, जिससे उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। नेहा पिछले एक महीने से लगातार अलग-अलग शहरों और छोटे कस्बों में रोडीज के ऑडिशन के लिए सफर कर रही थीं। इस दौरान वह अपने परिवार और बच्चों से दूर रहीं। इस घटना को शो के प्रोमो में दिखाया गया, जिसमें नेहा सेट पर अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो जाती हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और शूटिंग जारी रखी, जिससे उनकी मज़बूती और पेशेवर अंदाज़ एक बार फिर साबित हुआ। नेहा…
हजारीबाग। चतरा से कोडरमा जा रही एक बस शुक्रवार की सुबह बरही ओवरब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चतरा से कोडरमा जा रही बस और पिकअप वैन की टक्कर में बसे उपचालक की मौत हो गई। घायल हुए 7 लोगों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतक विजय राम बस का उपचालक था। वह झुमरी तिलैया का रहने वाला था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पिकअप…
महाकुम्भनगर। मौनी अमावस्या के दिन महाकुम्भ मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर हुई भगदड़ के बाद जहां खुफिया विभाग के कान खड़े हो गए हैं, वहीं संत समाज भी घटना के पीछे षड़यंत्र मान रहा है। साधु संतों का कहना है कि भीड़ अधिक होने की वजह से एक जगह पर किसी कारणवश दुर्घटना हो सकती है लेकिन कई स्थानों पर घटित घटना बड़े षड़यंत्र की ओर इशारा करती है। अखिल भारतीय वैष्णव चतु: सम्प्रदाय के महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने महाकुम्भ में हुए हादसे के लिए मेला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। महंत फूलडोल बिहारी दास ने हिन्दुस्थान…