- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और हृदयविदारक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात न केवल रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करती है, बल्कि दो मासूम बच्चों के भविष्य पर भी गहरे सवाल खड़े करती है। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन पिता रंगिया उम्र 30 वर्ष निवासी मुरका जिड़गी पारा थाना राजपुर ने दिनांक 20…
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पीने के पानी के कारण मौतों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि महू में भी लोग स्वास्थ्य संकट का सामना करने काे विवश हैं। शहर से लगभग 20-25 किलोमीटर दूर पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में दूषित पानी पीने के कारण पिछले 10-15 दिनों में करीब 25 लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें अधिकांश बच्चे हैं। महू के रहवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से गंदे पानी की समस्या लेकर अधिकारियों को अवगत करा रहे थे, लेकिन समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने बताया…
अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद शुक्रवार तड़के उस वक्त दहशत में आ गई, जब शहर के करीब 15 नामी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया, वहीं अभिभावकों में भी भारी चिंता और घबराहट देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, सुबह स्कूल खुलने के कुछ ही समय बाद कई स्कूल प्रबंधन को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन…
रामगढ़। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। विधिवत दर्शन-पूजन कर उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उनकी उपस्थिति ने आस्था और राष्ट्र रक्षा के भाव को एक साथ जोड़ दिया। पूजा-अर्चना के बाद नौसेना प्रमुख ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका के दरबार में आकर उन्हें विशेष ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने इसे मां का बुलावा बताते हुए कहा कि अगली बार वे संध्या आरती में शामिल होने की इच्छा लेकर लौट रहे हैं। इस अवसर…
देवघर। जिले के नावाडीह इलाके में गुरुवार को एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई, जिसमें हावड़ा-जसीडीह मेन लाइन से आ रही ट्रेन ने रोहिणी फाटक के पास सड़क पार कर रहे एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के दौरान ट्रक के साथ दो बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जो बड़ी राहत की बात है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लोडेड ट्रक फाटक पार कर रहा था, तभी ट्रेन पहुंच गई और ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। ट्रेन की गति कम होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।…
बलरामपुर। जिला मुख्यालय में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज वृहद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिले के लगभग 320 स्कूली छात्र-छात्राओं ने पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर चांदो चैक होते हुए श्रीराम चैक तक रैली निकाली और जोरदार नारे लगाकर आम लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। इस रैली का आयोजन पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। रैली का संचालन यातायात प्रभारी ने किया और पूरे मार्ग में पम्पलेट वितरण के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में गुरुवार हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी को मार गिराया गया है। आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने अनल के मारे जाने की पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में अनल के साथ अन्य 11 नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना है। सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि अनल दा का दस्ता बड़ी घटना की साजिश रच रहा है। इसके आधार पर कोबरा, जगुआर और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त…
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भाटापारा थाना क्षेत्र के बकुलाही इलाके में स्थित एक पावर प्लांट में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। बलौदा बाजार जिले के भाटापारा थाना अंतर्गत बकुलाही क्षेत्र में गुरुवार सुबह रियल इस्पात एंड पावर प्लांट में अचानक हुए…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने और दुर्गम सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कई माओवादियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों को सारंडा के जंगली इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली…
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में बुधवार शाम इंद्रावती नदी पर दर्दनाक हादसा हो गया। नदी पार करते समय एक नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे एक ही परिवार के चार लोग लापता हो गए। हादसे में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। भैरमगढ़ के पास उसपरी क्षेत्र के झिल्ली घाट पर बुधवार शाम एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नदी में डूबी नाव पर कुल पांच लोग सवार थे, जो साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे।…