Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई तलवारबाजी में सोनू मुंडा की मौत हो गई। घटना के विरोध में रविवार को आक्रोशित लोगों ने शव के साथ रांची-पुरुलिया सड़क को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी कर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर नामकुम थाना प्रभारी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया। प्रशासन की ओर से मृतक के…

Read More

बलरामपुर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद आज रविवार को बलरामपुर जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हवा के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को गर्मी परेशान करने लग गई थी। हालांकि बारिश होने और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। माैसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच गया था। वहीं रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आज रविवार सुबह करीब 11 बजे…

Read More

मुंबई। दिग्गज संगीतकार और गायक एआर रहमान को रविवार को अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर बनाए हुए है। अब तक गायक की टीम या परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर संगीतकार एआर रहमान विदेश से चेन्नई लौटने के बाद अचानक असहज महसूस करने लगे, जिसके चलते उन्हें बीती रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के…

Read More

नई दिल्ली। ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार एआर रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में वे डॉक्टरों की लगातार निगरानी में हैं। उनकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी फिलहाल नहीं आई है।

Read More

बलरामपुर। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग युवक का शव घर के करीब बने एक झोपड़ी में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी। बताया जा रहा है कि बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आज शनिवार दोपहर दो बजे होली त्योहार मनाने के लिए नाबालिग युवक घर से निकला था। घर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर बने एक झोपड़ी में युवक का शव…

Read More

बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के झखमख नाला में ग्राम पंचायत जिगनिया प्राथमिक शाला में पदस्त शिक्षक की सड़क हादसे में आज शनिवार को मौत हो गई। मौके पर पहुंची कुसमी पुलिस ने आनन फानन में कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटने के दौरान छोटू साय पैकरा (45 वर्ष), सेमरकला निवासी को झखमख नाला के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल छोटू को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने…

Read More

कोडरमा। जिले में शुक्रवार और शनिवार को जहां एक ओर सभी लोग होली के जश्न में सराबोर थे, वहीं दूसरी ओर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मारपीट, सड़क दुर्घटना के अलग-अलग मामलों में एक युवक की मौत हो गयी और लगभग 24 लोग घायल हो गए। जयनगर थाना क्षेत्र के शुक्रवार को भुवालडीह निवासी रामप्रवेश यादव (26) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के भाई अजीत यादव ने बताया कि रामप्रवेश केटीपीएस (बांझेडीह) में काम करता था। होली की छुट्टी को लेकर घर में ही था। अपराह्न वो अपने किसी मित्र के यहां होली मनाने गया…

Read More

रांची। रांची के चुटिया और कोतवाली थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। पहली घटना चुटिया थाना क्षेत्र के बनास तालाब के पास हुई, जहां दीपक नामक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ। आशंका है कि नशा करने के दौरान हुए विवाद में उसकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।वहीं, दूसरी घटना कोतवाली…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड स्थित घोड़थंबा में शुक्रवार रात होली जुलूस के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, जिससे इलाके में पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। घटना में तीन-चार लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग छह दुकानों में आगजनी की सूचना है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शनिवार को बताया कि घोड़थंबा ओपी…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान में जफर एक्सप्रेस पर हुए हमले को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाक सेना के प्रवक्ता डीजी आईएसपीआर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि बलूचिस्तान में आतंकवाद को भारत से फंडिंग मिल रही है और यह हमला भी उसी नीति का हिस्सा था। शुक्रवार को बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनरल चौधरी ने कहा कि हमारा पूर्वी पड़ोसी (भारत) पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने की रणनीति पर काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बलूचिस्तान में होने वाले आतंकवादी हमलों की…

Read More