Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»दो गुटों में हुई तलवारबाजी में मौत के बाद शव के साथ तीन घंटे सड़क जाम
    Jharkhand

    दो गुटों में हुई तलवारबाजी में मौत के बाद शव के साथ तीन घंटे सड़क जाम

    Ranchi: आक्रोशित लोगों ने विधायक को मांग पत्र सौंपा, जिसमें 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 16, 2025Updated:March 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई तलवारबाजी में सोनू मुंडा की मौत हो गई। घटना के विरोध में रविवार को आक्रोशित लोगों ने शव के साथ रांची-पुरुलिया सड़क को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी कर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर नामकुम थाना प्रभारी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आक्रोशित लोगों ने विधायक को मांग पत्र सौंपा, जिसमें 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

    घटना के बाद पुलिस ने तलवारबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके जरिये अवैध तरीके से बनाए गए होटल और खटाल को बुलडोजर चलाकर रविवार को ध्वस्त किया।

    डीएसपी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर जिन लोगों के द्वारा शराब के अड्डे चलाए जा रहे थे, उन्हें भी ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले का मुख्य आरोपित शत्रुघ्न राय है, जो फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    विधायक राजेश कच्छप ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण कर बनाए गए अड्डाबाजी के अड्डों को ध्वस्त कर दिया है। सरकार की तरफ से बीडीओ के माध्यम से मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए राशि भी उपलब्ध करवाई गई। स्थानीय विधायक और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे जिसके बाद जाम खत्म हुआ।

    क्या है पूरा मामला

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि 14 मार्च की शाम नामकुम में पेट्रोल पंप के समीप स्थित सरकारी शराब दुकान के पास जोरार बस्ती और नामकुम खटाल के युवकों के बीच बाइक की चाबी की वजह से विवाद शुरू हुआ।

    बाद में बात बढ़ी और मारपीट की नौबत आ गई। खटाल के लोगों ने बस्ती के युवकों को पीट दिया। इसके बाद बस्ती के लोग अपने-अपने घर चले गए और फिर 15 मार्च को लगभग 15 लोगों के साथ खटाल पहुंचे। सभी लाठी-डंडे से लैस थे।

    बस्ती के लोग खटाल गली में घुस रहे थे। तभी खटाल वालों को इसकी जानकारी मिल गई। खटाल के लोग भी एकजुट हुए और बस्ती वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तलवार से वार कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सिंटू और बिट्टू गंभीर रूप से घायल है।

    ये भी पढ़िए………

    बलरामपुर में अचानक हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

    Post Views: 749
    Namkum News
    Previous Articleबलरामपुर में अचानक हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत
    Next Article होली के बाद बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह हुई रिमझिम बारिश से गिरा तापमान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.